ADVERTISEMENT
home / नेल्स
Monochromatic Nails,

कलर्स के साथ क्रिएटिव होना है तो ट्राई करें मोनोक्रोमैटिक नेल्स, इन टिप्स से तय करें शेड

मैनीक्योर किए हुए हाथ और परफेक्ट तरीके से लगे हुए नेल पेंट्स हमेशा आकर्षक लगते हैं। जिन लोगों को सिंगल कलर नेल पेंट ज्यादा बोरिंग लगते हैं और यूफोरिया नेल्स ओवर द टॉप लगते हैं, उनके लिए मोनोक्रोमैटिक नेल्स क्रिएटिव और कलरफुल दिखने के लिए अच्छा ऑप्शन है। 

मोनोक्रोमैटिक नेल्स में हाथ की दसों उंगलियों में अलग-अलग कलर लगाए जाते हैं। पहले जब मोनोक्रोमैटिक नेल्स का ट्रेंड शुरू हुआ था तो इसमें 8 उंगलियों में एक कलर और 2 में अलग  कलर लगाए जाते थे, लेकिन अब इस ट्रेंड को बहुत क्रिएटिव अंदाज में लगाया जाता है जैसे आप एक ही कलर के अलग-अलग शेड लगा सकते हैं या फिर कलर्स को यूज करके पैटर्न बना सकते हैं। आप एक ही कलर के अलग अलग शेड यूज कर सकते हैं।

साभार- इंस्टाग्राम

मोनोक्रोमैटिक नेल्स के लिए कलर चुनते हुए इन बातों का रखें ख्याल

1. आप अपने हाथ में एक ही कलर के कई शेड लगा सकते हैं। 

2. आप कलर व्हील को देखकर कलर्स एक के बाद एक नेल्स पर लगा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

3. आप कॉन्ट्रास्ट कलर्स से अपने नेल्स को गॉर्जियस टच दे सकती हैं, जैसे ऐसे कलर्स जो कलर व्हील पर एक दूसरे से काफी अलग हों या ऑपोजिट हों।

अगर आप नेल एक्सटेंशन के साथ मोनोक्रौमैटिक नेल्स ट्राई कर रही हैं, तो अपने नेल्स के लेंथ और शेप के अनुसार कलर चुनें। कलर चुनते हुए अपनी स्किन टोन और प्रोफेशनल जरूरतों का भी ख्याल रखें क्योंकि मौनोक्रोमैटिक नेल्स का कलर कॉम्बिनेसन लोगों का ध्यान खींचता है।

06 Jul 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT