ADVERTISEMENT
home / फैशन
haldi, mehendi inspiration

मेहंदी, हल्दी के लिए टीवी सेलेब्स के लुक से ले सकते हैं इंस्पिरेशन  

शादी हर किसी के लाइफ का मेमोरेबल इवेंट होता है। शादी ग्रांड अफेयर हो या फिर परिवार के लोगों के बीच किया गया इंटीमेट सेरेमनी, दुल्हा-दुल्हन के साथ-साथ ये क्लोज वेडिंग गेस्ट के लिए भी यादगार होता है। तैयार होना, परिवार और दोस्तों से अच्छे, पॉजिटिव माहौल में मिलने की खुशी अलग ही होती है।ऐसे में वुड बी ब्राइड से लेकर ब्राइड्समेड तक टीवी सेलेब्स के मेहंदी आउटफिट और ओवरऑल लुक को देखकर अपने लुक को प्लान कर सकता है। 

अनुपमा की हल्दी

साभार- इंस्टाग्राम

टीवी के सबसे लोकप्रिय और टीआरपी पर अक्सर टॉप पर रहने वाले शो अनुपमा में अनुपमा और अनुज की हल्दी में लीड एक्टर्स का लुक वुड बी कपल के लिए परफेक्ट और काफी सिंपल, ट्रेडिशनल लुक है जिसे रिक्रिएट करना आसान है। 

मौनी रॉय

साभार- इंस्टाग्राम

मौनी रॉय ने अपनी हल्दी के लिए व्हाइट लहंगा चुना था। एक्ट्रेस ने अपने लहंगे के साथ व्हाइट फ्लोरल जूलरी स्टाइल किया था। 

अगर आप मेहंदी के लिए लहंगा इंस्पिरेशन ढूंढ रही हैं तो मौनी रॉय की तरह पेस्टल ग्रीन लहंगा ट्राई कर सकती हैं। लहंगे के साथ एक्ट्रेस की तरह स्टेटमेंट मांग टीका और ईयररिंग से अपने लुक को कंप्लीट करें।

ADVERTISEMENT

करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना ने अपनी मेहंदी के फंक्शन पर ऑरेंज कलर का लहंगा पहना था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ओपन हेयर के साथ मैचिंग फ्लावर्स से कंप्लीट किया था। 

दिशा परमार

साभार- इंस्टाग्राम

दिशा परमार ने अपनी मेहंदी पर रानी पिंक कलर के स्टैपी कुर्ते के साथ व्हाइट शरारा मैच किया था और बहुत स्टनिंग दिख रही थी। मेहंदी पर रिलैक्स रहना चाहती हैं तो दिशा परमार की तरह शरारा सेट से अपने लुक को ट्रेडिशनल और कंफर्टेबल बना सकती हैं। 

मानसी श्रीवास्तव

साभार- इंस्टाग्राम

टीवी एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव ने अपने मेहंदी के लिए यलो, ग्रीन जैसे रंगों से हटकर ब्लू कलर का लहंगा चुना था जिसमें ऑरेंज और पिंक कलर का थ्रेड और मिरर वर्क किया गया था। 

टीवी एक्ट्रेस के इन लुक्स से मेहंदी, हल्दी जैसे फंक्शन के लिए अपने लुक के लिए इंस्पिरेशन लें और जूलरी, मेकअप को देखकर अपने ओवरऑल लुक को प्लान करें।

ADVERTISEMENT
15 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT