ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पूल में किया वर्कआउट, वायरल हुआ Video

अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पूल में किया वर्कआउट, वायरल हुआ Video

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। सभी की निगाहें अब इस बात पर है कि कब शादी होगी। लेकिन दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें कुछ दिनों से आ रही थी। कहा जा रहा था कि किसी बात को लेकर मलाइका और अर्जुन एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने अपने इंस्टा पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद इन अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया हैं। 

मलाइका और अर्जुन हाल ही में मालदीव में वैकेशन मनाने गये थे। इस दौरान दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं जिसके बाद इस बात के सारे कयास गलत साबिक हुए कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। मालदीव वैकेशन का ही दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस के पसीने छूट गये।

दरअसल, इस वीडियो में दोनों स्विमिंग पूल में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। मलाइका और अर्जुन पानी में साइकिल चला रहे हैं। कहते हैं कि पानी में साइकिल चलाना मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी दोनों को पानी में काफी आसानी से साइकिल चलाते देखा जा सकता है। नेटिज़न्स इस वीडियो को देखकर सराहना कर रहे हैं। 

आप भी देखिए मलाइका और अर्जुन का ये अंडरवाटर साइकिलिंग वीडियो –

अर्जुन कपूर ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘जब आपकी गर्लफ्रेंड मुश्किल टास्क मास्टर हो… मैं भी वेकेशन पर एक्सरसाइज कर रहा हूं।’ तो अर्जुन के फिटनेस ट्रेनर ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं यह देखकर सबसे ज्यादा खुश हूं। मलाइका, बहुत-बहुत शुक्रिया!’

ADVERTISEMENT

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं तो कभी रेस्टोरेंट और पार्टियों में साथ नजर आते हैं। लेकिन इन दोनों की फोटो और वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि ये दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और एक-दूसरे की कंपनी को खूब एन्जॉय करते हैं।

हालांकि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि मलाइका और अर्जुन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जल्द ही दोनों अलग हो जाएंगे। लेकिन अब उनके ब्रेकअप की खबरों पर विराम लग गया है। दोनों की वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर हाल ही में फिल्म भूत पुलिस में नजर आए थे। वह जल्द ही विलेन रिटर्न में भी नजर आने वाले हैं। मलाइका अरोड़ा डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 2 को जज करती नजर आई थीं।

06 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT