ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
malaika arora

गर्मियों में पार्टी परफेक्ट हैं मलाइका अरोड़ा के ये 5 आई मेकअप लुक्स, आप भी कर सकती हैं ट्राई

मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपने बेस्ट से बेस्ट लुक्स सर्व करती हैं और फैंस को अपने लुक्स से हैरान कर देती हैं। हालांकि, उनके लुक में केवल उनके आउटफिट का ही कमाल नहीं होता है बल्कि साथ ही उनका डिटेल्ड मेकअप भी इसमें अहम भूमिका निभाता है। मलाइका के मेकअप लुक्स के लिए उनकी मेकअप आर्टिस्ट मेघना बुटानी को शुक्रिया कहा जाना चाहिए क्योंकि वह उनके मेकअप पर डिटेल में काम करती हैं। मलाइका के अधिकतर लुक पॉपी, ब्राइट और गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इस वजह से मैं यहां आपके लिए मलाइका के कुछ बहुत ही खूबसूरत आई मेकअप लुक्स लेकर आई हूं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैँ।

बार्बी लुक

मेकअप आर्टिस्ट मेघना भुटानी ने इस बात का ध्यान रखा कि केवल उनका आउटफिट उनके ग्लैम को ना छीन ले और इस वजह से उन्होंने मलाइका को पॉपी पिंक आईशैडो के साथ बहुत ही प्यारा लुक दिया और एंड रिजल्ट वाकई बहुत ही शानदार है।

ईजी, ब्रीजी और पीची लुक

मलाइका हाल ही में प्लेफुल, रस्टी ऑरेंज लुक में नजर आई थीं औऱ यह गर्मियों के लिए बहुत ही अच्छा लुक है। यह कलर लाइट और ब्रीजी नेचर को दर्शाता है। इसके लिए आपको केवल अपनी लिड्स पर ऑरेंज आईशैडो लगाना है और सटल कैट-आई फ्लिक के साथ आपका ये आई लुक तैयार हो जाएगा।

ब्लू साइड आई

मल्ला कलर्स के साथ खेलना जानती हैं और उनका ये लाइड हैंडिड फ्लिक ऑन ब्लू इसका सबूत है और उके प्लेफुल लुक को दिखाता है, जो उनकी आंखों को हाईलाइट कर रहा है।

ADVERTISEMENT

ड्रामा लुक

मलाइका को ब्लू कलर काफी पसंद है और उन्होंने इस बार अपनी अपर आईलिड्स पर इसे लगाया है। ध्यान दें कि इसके ऊपर उन्होंने जेट ब्लैक स्ट्रॉक किया है और वो और भी खूबसूरत लग रहा है। साथ ही ये फॉलसी उनके लुक में और ड्रामा एड कर रही हैं।

रोज गोल्ड लुक

को-ऑर्डिनेटिंग आउटफिट्स की बात करें तो अपने आउटफिट कलर पैलेट को ग्लैम लुक के साथ मैच कर के देखें। मलाइका ने इस लुक के लिए अपनी लिड्स पर शिमरी रोज गोल्ड लगाया है और कैट आई विंग के साथ इसे कंप्लीट किया है।

09 May 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT