ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Makar Sankranti Wishes in Hindi

Makar Sankranti Wishes, Status & Quotes in Hindi – मकर संक्रांति की शुभकामनाएं स्टेटस, कोट्स और शायरी

उड़ी उड़ी जाए, मकर संक्रांति की पतंग देखो उड़ी उड़ी जाए… मकर संक्रांति का त्योहार उत्तर भारत सहित पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। मकर संक्रांति के इस खास पर्व को हर राज्य में अलग-अलग नाम से जाना जाता है और इसे मनाने की परंपरा भी अलग-अलग है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति कहते हैं तो तमिलनाडु में यह पोंगल के रूप में मनाया जाता है। असम में यह भोगली बिहू के रूप में मनाई जाने वाली पूजा है तो उत्तर प्रदेश और बिहार में इसे खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है। आंध्र प्रदेश की बात करें तो यहां संक्रांति पर तीन दिन का उत्सव होता है वहीं पश्चिम बंगाल में इस दिन लोग गंगा सागर में विशेष स्नान करते हैं। गुजरात और राजस्थान में इस दिन पतंग उत्सव का आयोजन किया जाता है। और महाराष्ट्र में लोग इस दिन गजक और तिल के लड्डू विशेष रूप से खाते हैं। मकर संक्रांति हर साल 14 जनवरी को मनाई को जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मकर संक्रांति की शुभकामनाएं  (makar sankranti wishes in hindi) लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं। बसंत पंचमी पर कविता

मकर संक्रांति विशेज – Makar sankranti wishes in Hindi

यह त्योहार सर्दियों की समाप्ति और नई फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन दान-स्नान का भी विशेष महत्व है। मकर संक्रांति पर्व को मनाने के पीछे कई तथ्य हैं। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन यानी 14 जनवरी को सूर्य उत्तरायण होकर मकर रेखा से गुजरते हैं। इस दिन का महत्व इसलिए भी और ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि इस दिन खरमास समाप्त हो जाता है और शादी, विवाह, मुंडन, जनेऊ, नामकरण जैसे शुभ कार्यों की तिथि शुरू हो जाती है। मकर संक्रांति के शुभ अवसर आप भी इन खास मकर संक्रांति विशेज के जरिए अपनों को विश कर सकते हैं।

Makar sankranti wishes in Hindi - मकर संक्रांति विशेज
  1. गुड़ और तिल की मिठास, आसमान में उड़ान भरती पतंगों की आस, इस मकर संक्रांति आपके जीवन में ऐसा हो उल्लास। हैप्पी मकर संक्रांति!
  1. चिंटू मुन्नू जल्दी आओ, तिल्ली के लड्डू गब-गब खाओ, लूटेंगे खूब पतंग इस बार, आया है मकर संक्राति का त्‍योहार। मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
  1. उड़ी जो पतंग तो खिल गया दिल, गुड़ की मिठास में देखो मिल गया तिल, चलो आज उमंग-उल्लास में खो जाएं हम लोग
  1. सजाएं थाली और लगाएं भगवान को भोग। Happy Makar Sankranti 
  1. तिल के लड्डू और गुड़ की मिठास, मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार।
  1. मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास , मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग , दिल दी ख़ुशी ते अपने दा प्यार मुबारक होवे तुहानू मकर संक्रांति दा त्यौहार।
  1. इस वर्ष की मकर संक्रांति, आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी, मिले कामयाबी पतंग जैसी उंची, इसी कामना के साथ हैप्पी मकर संक्रांति!
  1. तन में मस्ती, मन में उमंग, चलो आकाश में डाले रंग, हो जाए सब एक संग, और उड़ाएं पसंग। हैप्पी मकर संक्रांति!
  1. हो आपकी लाइफ में खुशियाली, कभी न रहे कोई पहेली, सदा सुखी रहें आप और आपका फैमिली। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
  2. पल पल सुन्हेरे फूल खिलें, कभी न हो काटों का सामना, जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे, मकर संक्रांति पर यही है हमारी शुभकामना!

मकर संक्रांति कोट्स-  Makar Sankranti Quotes in Hindi

वैसे तो मकर संक्रांति के दिन स्नान और पूजा अर्चना को खास महत्व दिया जाता है लेकिन इस दिन सेलिब्रेशन भी जमकर किया जाता है। घर में रंगोली बनाने से लेकर पतंगबाजी करना भी इस दिन की खासियत है। हालांकि इस दिन पतंग उड़ाना किसी भी तरह से धार्मिक संबंध नहीं है। इस दिन लोग खुशी जाहिर करने के लिए छतों पर एक साथ इकट्ठा होकर खूब पतंग उड़ाते हैं, तिल व गुड़ से बने पकवान खाते हैं। और शायद इसीलिए यह आपसी मेलजोल बढ़ाने वाला पर्व भी है। तो क्यों न इस दिन आप भी इन बेहतरीन कोट्स ( Makar Sankranti Quotes in Hindi) के जरिए अपनों को मकर संक्रांति विश करें।

Makar Sankranti Quotes in Hindi - मकर संक्रांति कोट्स
  1. तिलकुट की खुश्बू, दही-चिवड़ा की बहार, मुबारक हो आपको नए साल का पहला त्योहार। हैप्पी मकर संक्रांति 2021
  1. मीठे गुड़ में मिल गए तिल, उड़ी पतंग और खिल गए दिल, हर दिन सुख और हर पल शांति, मुबारक हो आपको ये मकरसंक्रांति।
  1. सपनों को लेकर मन में, उड़ाएंगे पतंग आसमान में, ऐसी भरेगी उड़ान मेरी पतंग, जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग।  हैप्पी मकर संक्रांति!
  1. सुंदर कर्म, शुभ पर्व, हर पल सुख और हर दिन शान्ति, आप सब के लिए लाए मकर संक्रांति!
  1. सभी लोगों को मिले सन्मति, आज है मकर संक्रांति, मित्रों उठ गया है दिनकर, चलो उडाये पतंग मिलकर। हैप्पी मकर संक्रांति!
  1. पुराना साल जाता है नया साल आता है साथ आप संक्रांति की खुशिया लता है भगवान आप को वो खुशिया दे जो आप का दिल चाहता है
  1. पतंगो का नशा, मांझे की धार, सर्दी की मार, फिर भी दिल है बेकरार, मुबारक हो आपको पतंगों का त्योहार!
  1. मंदिर की घंटी आरती की थाली, नदी के किनारे सूरज की लाली, जिंदगी में आए खुशियों की बहार, मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार।
  1. इस वर्ष की मकर संक्रांति, आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी, मिले कामयाबी पतंग जैसी उंची, इसी कामना के साथ आपको हैप्पी मकर संक्राति !!
  2. हमें आशा है कि इस मकर संक्रांति पर आपके जीवन के सभी दुःख जल कर राख हो जाएं, और आपके जीवन में खुशियां और प्यार भर जाए। हैप्पी मकर संक्रांति।

मकर संक्रांति स्टेटस-  Makar Sankranti Status in Hindi

मकर संक्रांति के दिन दान करने का भी बहुत महत्व है। इस दिन दान करने से जीवन में कभी भी धन और धान्य की कमी नहीं होती। माना जाता है कि इन दिन दान करने से कई जन्मों तक पूण्य प्राप्त होता है। इसके अलावा इस दिन जिन चीज़ों का भी आप दान करते हैं उसका फल कई गुना वापस होकर प्राप्त होता है। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का दान करने के अलावा घी और ऊनी कपड़ों का भी दान करना चाहिए। और वैसे भी जिस इंसान को दान करने से खुशी मिलती है उसे ईश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है। हम आपके लिए दिल को छू लेने वाले मकर संक्रांति स्टेटस (makar sankranti status in hindi) लेकर आए हैं। इन्हें अपनों के साथ शेयर कर उन्हें मकर संक्रांति शुभकामना भेजें।

ADVERTISEMENT
Makar Sankranti Status in Hindi - मकर संक्रांति स्टेटस
  1. आप पर सूर्य देवता के आशीर्वाद की कृपा बनी रहे और आपका जीवन खुशी की अनन्त सूर्य किरणों से भर जाए!
  1. बंदे हैं हम देश के, हम पर किसका ज़ोर, मकर संक्रान्ति में उड़े पतंगे चारो और, लंच में खाएं फिरनी गोल, अपना मांझा खुद सूतने,आज हम चले छत की और… हैप्पी मकर संक्रांति!
  1. काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी, टूटे ना कभी डोर विश्वास की, छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी, जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की। हैप्पी मकर संक्रांति 2021
  1. खुले आसमा में जमी से न बात करो, जी लो जिंदगी खुशी की न आस करो, हर त्योहार में कम से कम हमें तो न भूलो करो, फोन पर न सही मैसेज से ही संक्राति विश किया करो!
  1. नीले-नीले आसमां में, उड़ती रंग-बिरंगी पतंगे, जैसे नीले-नीले सागर में, तैरती रंग-बिरंगी मछलियां, मस्त मनेगा संक्राति का त्योहार, जब साथ होंगे मौहल्ले के यार।
  1. खुशी का है ये मौसम, गुड़ और तिल का है ये मौसम, पतंग उड़ाने का है ये मौसम, शांति और समृद्धि का है ये मौसम! मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
  1. बचपन में वो धूम मचाना, मौज मनाना, यारो के साथ पतंगे उड़ाना, बहुत सही था यार वो ज़माना… मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
  1. पतंगो के झुंड आज आसमानों मे दिखेंगे,कई उड़ेंगे कई कटेंगे, फिर भी हर चेहरे मुस्कान से खिले रहेंगे।
  1. त्योहार नहीं होता है अपना पराया, त्योहार वही जिसे सबने मनाया, तो मिला के गुढ़ में तिल, पतंग संग उड़ जाने दो दिल। हैप्पी मकर संक्रांति!
  1. S- संतोष, A- आनंद, N- नयाविनायते, K- कीर्ति, R- रौशनी, A- अत्मियते, N- नयी शुरुआत, T- तृप्ती, I- ईश्वरीय…Happy Makar Sankranti 2021

मकर संक्रांति शायरी- Makar Sankranti Shayari in Hindi

वैसे तो मकर संक्रांति पर व्रत रखना अनिवार्य नहीं हैं लेकिन कुछ लोग इस दिन व्रत रखने को काफी महत्व देते हैं। हालांकि इस दिन गंगा स्नान, किसी तीर्थ स्थान या पवित्र नदियों में स्नान करना काफी फायदेमंद होता है। इस दिन तिल के उबटन से स्नान करने की भी परंपरा है। और सूर्य की पूजा सफेद व लाल रंग के फूलों से की जाती है। इसके अलावा इस दिन सुहागन महिलाएं आपस में एक दूसरे के साथ सुहाग के सामान का आदान-प्रदान भी करती हैं। मकर संक्रांति के इस पावन अवसर को खास बनाने के लिए हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मकर संक्रांति शायरी (Makar sankranti shayari in hindi) लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों व परिजनों के साथ शेयर करके इस खास दिन की बधाई दे सकते हैं।

Makar Sankranti Shayari in Hindi - मकर संक्रांति शायरी
  1. संक्रांति शुभ हो तुम्हारे लिए, रिश्ते में गुड़ बना रहे तिल भर गम ना छू सके, पतंगों-सा मन मेरा उड़ता रहे तुम्हारे लिए, मेरे मन के आकाश पर तम्हारे प्रेम का आदित्य उत्तरायन हो, तुम्हारे मन के मैदान में मेरी खुशियों की गिल्ली उछलती रहे सतरंगी संक्रांति साकार हो हमारे लिए। .हैप्पी मकर संक्रांति!
  1. तिल हम हैं और गुड़ आप, मिठाई हम हैं और मिठास आप, साल के पहले त्यौहार से हो रही है शुरुआत, आपको हमारी तरफ से ढेर सारी मुराद
  1. तन में मस्ती, मान में उमंग, देखकर सबका अपनापन, गुड़ में जैसे मीठापन, हो कर साथ हम उड़ाएंगे पतंग, आओ भर लें आकाश में अपने रंग…हैप्पी मकर संक्रांति 2021
  1. खुशियों की आई हैं बहार, पतंग उडाने का चढ़ा हैं खुमार, तिल के लड्डू की हैं मिठास, आपको मुबारक हो संक्रांति का त्योहार!
  1. सर्दी की इस सुबह पड़ेगा हमे नहाना , मकर सक्रांति का पर्व कर देगा मौसम सुहाना, दिन भर पतंग हमें है उड़ाना, कहीं गुड कहीं तिल के लड्डू, मिल कर हमें है खाना
  1. दिल में है छायी मस्ती, मन में भरी है उमंग, उड़ती हैं पतंगें रंग बिरंगी, आसमान में छाया मकर संक्रांति का रंग। 
  1. बासमती के चावल, उड़द की दाल, घी की खुशबू, आम का अचार, दही बड़े की महक और अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको खिचड़ी का त्योहार। हैप्पी मकर संक्रांति!
  1. उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको, खिलता हुआ फूल खुशबु दे आपको, हम तो कुछ देने के काबिल नहीं हैं, देने वाला हज़ार खुशियाँ दे आपको> हैप्पी मकर संक्रांति!
  1. पूर्णिमा का ‘चाँद, रंगों की ‘डोली’, चाँद से उसकी चांदनी बोली, खुशियो से भरे आपकी ‘झोली मुबारक हो आप को रंग बिरंगी ‘पतंग वाली ’ मकर संक्रांति।
  1.  ठंड की इस सुबह पड़ेगा हमें नहाना, क्योंकि संक्रांति का पर्व कर देगा मौसम सुहाना, कहीं जगह-जगह पतंग है उड़ना, कहीं गुड़ कहीं तिल के लड्डू मिल कर है खाना। 

तो आप भी इस मकर संक्रांति पर अपने दोस्तों और परिजनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं(Makar Sankranti Wishes in Hindi), makar sankranti quotes in hindi,मकर संक्रांति शायरी(Makar Sankranti Shayari in Hindi) और मकर संक्रांति स्टेटस(Makar Sankranti Status in Hindi) व मकर संक्रांति विशेज भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दें।

ये भी पढ़े

Makar Sankranti kyu Manaya Jata Hai

Songs on Patang

ADVERTISEMENT

Pongal Wishes, Quotes & Status in Hindi

Til Ke Fayde aur Nuksan

20 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT