ADVERTISEMENT
home / Hindi
Makar Sankranti 2023 date and time in hindi

जानिए 14 या फिर 15 किस दिन मनाई जायेगी मकर संक्रांति, क्या है शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति का त्योहार उत्तर भारत सहित पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन दान करने का भी बहुत महत्व है। इस दिन दान करने से जीवन में कभी भी धन और धान्य की कमी नहीं होती। वैसे तो मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन इस साल तिथि को लेकर उलझन की स्थिति बनी हुई है। वैसे भी आजकल ज्यादातर कोई तीज-त्योहार दो तिथियों में पड़ जाते हैं, ऐसे में लोगों का कंफ्यूज होना जायज है। इसीलिए यहां हम आप की इस दुविधा को दूर करते हुए मकर संक्रांति 2023 (Makar Sankranti wishes in hindi) किस दिन है ? इस बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं। 

When is Makar Sankranti in 2023 | किस दिन है मकर संक्रांति?

हर किसी को इस बात की दुविधा है कि इस साल यानि 2023 में आखिर मकर संक्रांति किस दिन पड़ रही है? 14 या फिर 15 जनवरी? दरअसल अगर आप गूगल में सर्च करेंगे तो 14 जनवरी की तारीख दिखा रहा है। वैसे भी हमेशा से इसी दिन संक्रांति मनाई जाती है। लेकिन अब पिछले कुछ सालों से लोग उदया तिथि में व्रत-त्योहार मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस कारण उदया तिथि 15 जनवरी को होगी। ऐसे में मकर संक्रांति नए साल में 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन लोग दान, स्नान आदि करेंगे।

makar sankranti shubh muhurat in hindi | मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2023

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त – 15 जनवरी सुबह 8.57 बजे

मकर संक्रांति पुण्य काल – 15 जनवरी सुबह 7.15 बजे से रात 9 बजे तक

ADVERTISEMENT

मकर संक्रांति महा पुण्य काल – 7.15 बजे से शाम 5.46 बजे तक

मकर संक्रांति पर उपाय

वैसे तो सभी जन मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य आदि करते हैं। लेकिन इस दिन कुछ विशेष उपाय करके आप कष्टों व बाधाओं आदि से मुक्ति भी पा सकते हैं। इसके लिए मकर संक्रांति के दिन पानी में काला तिल और गंगाजल मिला कर स्नान करें। वहीं ग्रह दोष समाप्त करने के लिए इस दिन काली उड़द दाल का दान करें।

ये भी पढ़ें –
मकर संक्रांति पर इन 5 वस्तुओं का जरूर से करना चाहिए दान, जीवनभर नहीं होगी धन-धान्य की कमी
जानिए कैसे होते हैं मकर राशि (Capricorn) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें
मकर संक्रांति के त्योहर में चार-चांद लगा देंगे पतंग पर बने बॉलीवुड के ये बेहतरीन गाने

11 Jan 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT