ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
जवां और निखरी त्वचा के लिए आप भी ट्राई करें मैदे के ये 5 DIY फेस मास्क

जवां और निखरी त्वचा के लिए आप भी ट्राई करें मैदे के ये 5 DIY फेस मास्क

मैदे का इस्तेमाल कई भारतीय घरों में किया जाता है। इसका इस्तेमाल केक बनाने से लेकर भटूरे आदि कई खाने की चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि, केवल खाना ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी मैदा (Maida) काफी फायदेमंद होता है। हमारी स्किन को ब्राइट करने से लेकर डी-टैन करने तक मैदे के कई फायदे होते हैं। साथ ही ये आपके चेहरे से पिगमेंटेशन और मुहांसों से भी राहत दिलाता है। वहीं इसमें कई सारे विटामिन होते हैं, जो कोलाजन के प्रोडक्शन को बढ़ा देते हैं और आपको जवां लुक देते हैं। इस वजह से आज हम आपके लिए मैदे (Maida) के 5 DIY फेस मास्क (5 DIY Face Mask) लेकर आए हैं। 

मैदे के 5 DIY फेस मास्क – 5 DIY Face Mask of Maida For Skin in Hindi

मॉइश्चराइजिंग फेस पैक

मैदा, शहद और दूध का ये फेस पैक आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और साथ ही त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाता है। एक ओर जहां शहद क्लींनिंग एजेंट का काम करता है तो वहीं दूध आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। 
ऐसे बनाएं मास्क
इसके लिए आपको केवल 2 टेबलस्पून मैदा, 1 टेबलस्पून शहद और आधा कप दूध की जरूरत है। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें और पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को सामान्य पानी से धो लें। हफ्ते में कम से कम एक बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं। दूध नैचुरल मॉइश्चराइजर होता है। वहीं शहद आपकी त्वचा को साफ करता है और मैदा आपकी त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। 
https://hindi.popxo.com/article/4-diy-milk-powder-face-pack-and-its-benefits-in-hindi

मुहांसे होने से बचाए

क्या आप मुहांसे से छुटकारा पाने का तरीका ढूंढ रहे हैं? अगर हां तो ये हल्दी और मैदे का फेस पैक आपके बहुत काम आएगा। हल्दी को उसकी हीलिंग प्रोपर्टी के लिए जाना जाता है। इसमें काफी अधिक मात्रा में विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन ए, जिंक और कॉपर होता है। इन सब चीजों को अच्छे से मिला कर अपनी त्वचा पर लगाएं। 
ऐसे बनाएं मास्क
हल्दी और दो टेबलस्पून मैदे को एक टीस्पून ऑलिव ऑयल में मिला लें। अब एक स्मूद पेस्ट बना लें और अपने चेहरे पर लगा लें। कम से कम इसे सूखने तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
https://hindi.popxo.com/article/right-order-to-apply-hair-care-products-in-hindi

फ्लॉलेस और ग्लोइंग स्किन के लिए

नींबू को इसकी ब्लीचिंग प्रोपर्टी के लिए जाना जाता है। वहीं ये त्वचा को क्लीन करता है और स्किन को लाइटन भी करता है। वहीं मैदा आपके चेहरे की खोई हुई चमक को वापस लाता है। 
ऐसे बनाएं मास्क
इसके लिए दो टेबलस्पून नींबू का रस और तीन टीस्पून मैदा मिला लें। आप इसमें थोड़ी सी हल्दी भी मिला सकते हैं। इन सब चीजों को अच्छे से मिला लें और स्मूद पेस्ट बना लें और अपने चेहरे पर कम से कम 20 मिनट के लिए लगाए रखें। इसके बाद अपने चेहरे को सामान्य पानी से धो लें। कम से कम हफ्ते में एक बार इसे जरूर लगाएं। 
https://hindi.popxo.com/article/micellar-water-benefits-and-uses-in-hindi

डी-टैनिंग फेस पैक

टैनिंग को हटाने के लिए ये फेस पैक एकदम परफेक्ट है। यदि आप मैदे को दही के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाते हैं तो आपकी स्किन पर हो रही टैनिंग हट जाती है और साथ ही स्किन ब्राइट भी होती है। 
ऐसे बनाएं मास्क
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 टेबलस्पून दही और 1 टेबलस्पून मैदा मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा लें। कम से कम 20 मिनट के लिए इसे लगाए रखें और फिर सामान्य पानी से अपने चेहरे को धो लें। 
https://hindi.popxo.com/article/how-to-avoid-online-makeup-tutorial-mistakes-in-hindi

एंटी-एजिंग के लिए

अगर आप फाइन लाइंस और झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए ये मास्क आपके बहुत काम आने वाला है। ऐलोवेरा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा कॉम्बिनेशन होता है और ये आपको जवां लुक देगा। जब आप मैदे और एलोवेरा को मिलाकर लगाते हैं तो ये एक्सफोलिएटर का काम करता है और चेहरे से धूल-मिट्टी को निकालने में मदद करता है। 
ऐसे बनाएं मास्क 
फेस मास्क बनाने के लिए आपको 2 टेबस्पून मैदा, 1 टीस्पून ऐलोवेरा और कुछ बूंद गुलाब जल की डाल लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को सामान्य पानी से धो लें। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
15 Jul 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT