ADVERTISEMENT
home / Celebrity Make Up
Kareena Kapoor Beauty Moments

करीना कपूर खान के 6 ब्यूटी मोमेंट्स जिन्हें आप कर सकती हैं रिक्रिएट

बॉलीवुड क्वीन करीना कपूर खान ने हमेशा ये कहा है कि उन्हें बहुत तैयार होना ज्यादा पसंद नहीं है, लेकिन फिर भी जब भी एक्ट्रेस घर से निकलती हैं तो चाहे उन्होंने मेकअप किया है या नहीं किया है, वो हर समय स्टनिंग ही दिखती हैं। एक्ट्रेस जितनी क्लासी नैचुरल स्किन और मेकअप फ्री लुक में दिखती हैं, उतनी ही स्टनिंग अपने मेकअप लुक्स में नजर आती हैं। अगर आप भी करीना के हर लुक से खुद को इम्प्रेस होने से नहीं रोक पाती हैं तो एक्ट्रेस के ये मेकअप लुक्स रिक्रिएट करें।

सिग्नेचर लुक

करीना कपूर स्मोकी आई लुक हमेशा अपनाती हैं और ये उनका सिग्नेचर स्टाइल बन चुका है। एक्ट्रेस की तरह बोल्ड स्मोकी आई मेकअप से आप भी अपने लुक में ग्लैमर ऐड कर सकती हैं।

विंग्ड लुक

साभार- इंस्टाग्राम

करीना की तरह बोल्ड ब्लैक कैट आईज से अपने लुक में ग्लैमर का डोज ऐड करें। एक्ट्रेस ने अपनी आंखों से अट्रैक्शन कम न होने देने के लिए लिप्स पर पिंक टिंट और चीक्स पर ब्लश यूज किया है।

क्लासिक लव

करीना कपूर का ये क्लासिक इंडियन वुमन लुक फेस्टिव सीजन से लेकर शादी सीजन तक कभी भी रिक्रिएट किया जा सकता है। एक्ट्रेस का ये लुक प्रूफ है की स्लीक कोम्ब हेयर के साथ बन और गजरा, रेड लिप्स्टिक और रेड बिंदी कभी भी निराश नहीं करते हैं। एक्ट्रेस की तरह मेकअप बेस को फ्लॉलेस रखें और गालों पर ब्लश यूज करना न भूलें।

ADVERTISEMENT

पीच पॉवर

जहां एक्ट्रेस हमेशा स्मोकी लुक अपनाती हैं, वहीं उनके ऐसे भी लुक्स हैं जिसमें उन्होंने बहुत नैचुरल अंदाज में नैचुरल, न्यूड मेकअप को कैरी किया है। पीच टॉप के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक में लाइट आई मेकअप किया है। इस लुक के लिए एक्ट्रेस ने मैट बेस के साथ पीच शेड में न्यूड आई शैडो आइलिड्स पर लगाया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने सॉफ्ट ब्राउन कोल लैश लाइन पर लगाया है, होठों पर उन्होंने लाइट पिंक लिप्सटिक और पीच-पिंक शेड में ब्लश लगाया है।

ब्लैक एंड ब्राउन

साभार- इंस्टाग्राम

करीना ने इस एथनिक आउटफिट के साथ पोनीटेल किया है और आगे से थोड़े से हेयर स्ट्रैंड को लूज रखा है और इस तरह का पोनीटेल हर लुक में अच्छा लगता है। इस लुक के लिए करीना ने शैम्पेन के कलर का शाइनी आईशैडो अपने लिड्स पर लगाया है। एक्ट्रेस ने ब्लैक और ब्राउन कोल से अपनी आंखों में स्मोकी आई लुक क्रिएट किया है।

नैचुरली स्टनर

अगर आपको अपने लुक को नेचुरल रखते हुए स्टनिंग बनाना है तो बेबो का ये लुक बुकमार्क करना जरूर चाहेंगे। करीना ने अपनी आंखों को स्मोकी आई लुक के साथ विंग्ड लुक दिया गया है। इसके लिए एक्ट्रेस ने अपने अपर और लोअर लैश लाइन पर ब्राउन लाइनर  यूज किया है। लाइनर को फिर स्मज करते हुए स्मोकी लुक देते हुए विंग लुक भी दिया गया है। एक्ट्रेस के फेस पर ब्लश और हाइलाइटर यूज किया है।

21 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT