ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका चोपड़ा के पे डिस्पेरिटी रिमार्क पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट, कहा – ”इंडस्ट्री में Women फ्री…”

प्रियंका चोपड़ा के पे डिस्पेरिटी रिमार्क पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट, कहा – ”इंडस्ट्री में Women फ्री…”

पिछले कुछ वक्त से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बारे में काफी दावे कर रही हैं। फिल्मों में होने वाली पॉलिटिक्स से लेकर इंडस्ट्री डिसपेरिटी तक उन्होंने कई चीजों के बारे में बात की है। हाल ही में उन्होंने बताया कि 60 फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें मेल एक्टर्स के जितना पे नहीं मिला है। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें मेल एक्टर को जितना पे किया जाता था, उसका 10 प्रतिशत मिलता था। इसी बीच अब कंगना रनौत ने भी प्रियंका चोपड़ा के दावों पर रिएक्ट किया है और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट लिख कर पे डिस्पेरिटी पर बात की है।

नोट में कंगना रनौत ने कहा कि पहले महिलाएं patriarchal norms को मान जाती थीं और वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहली ऐसी महिला थीं, जिन्होंने Pay disparity पर सवाल उठाया था। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्होंने ऐसी परिस्थितियों का भी सामना किया है जब उनके कॉम्पिटिटर्स उन्हें फ्री में काम करने के लिए कहते थे और वह नेगोशिएशन स्टेज पर होती थीं। कंगना रनौत ने लिखा, ”मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि कई A-listers (women) फ्री में फिल्म करती हैं और इसके बदले उन्हें दूसरी ऑफरिंग मिलती है क्योंकि उन्हें लगता है कि आगे उन्हें काम नहीं मिलेगा और बाद में वो ऐसे आर्टिकल देती हैं कि वो हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। फिल्म इंडस्ट्री में सब जानते हैं कि सिर्फ मुझे ही मेल एक्टर्स के जितना पे मिलता है और किसी को नहीं मिलता और अभी तक इसके लिए वो किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत का शेड्यूल फिलहाल काफी टाइट है। उनके पास कुछ फिल्में हैं। वह जल्द ही फिल्म एमरजेंसी में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह पूर्वर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा वह तेजस, चंद्रमुखी 2 जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। वह हाल ही में एमजॉन प्राइम की सीरिज सिटाडेल में दिखाई दी थीं। इसके बाद वह जल्द ही लव अगेन में नजर आएंगी।

ADVERTISEMENT
31 May 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT