ADVERTISEMENT
home / Summer
Kaftan Fashion

फ्लोरल काफ्तान में काजल अग्रवाल ने सेट किया मैटरनिटी फैशन गोल्स, सेलेब्स को पसंद आ रहा है ये लुक

काजल अग्रवाल इन दिनों प्रेगनेंसी के आखिरी ट्रायमेस्टर में हैं और बेबी के  इंतजार में दिन गिन रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पूरी प्रेगनेंसी में अपना फैशन गेम टॉप नॉच रखा है और जब भी उन्होंने इस दौरान अपनी तस्वीरें शेयर की हैं उनके प्रेगनेंसी ग्लो और फैशन चॉइस ने फैशन पुलिस को इम्प्रेस ही किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्हें काफ्तान सूट में देखा जा सकता है। 

साभार- इंस्टाग्राम

काजल ने बेज कलर के फेब्रिक पर ब्लू फ्लोरल प्रिंटेड काफ्तान कुर्ते के साथ सेम फेब्रिक से बना ट्राउजर स्टाइल किया है। काफ्तान के फ्रंट में स्लिट है और ये लुक समर के लिए परफेक्ट है।

साभार- इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस ने अपने लुक को फ्लैट एम्बेलिश्ड फुटवियर, स्टेटमेंट ब्लैक ईयररिंग, हेयर स्टाइल में बैक पोनी और रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया है। 

प्रेगनेंट लेडीज को शीक लुक के साथ कंफर्ट भी देता है कफ्तान

काजल के पहले करीना कपूर खान और नेहा धूपिया ने भी प्रेगनेंसी के दौरान कई बार काफ्तान स्टाइल किया था। करीना कपूर के तो सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें हैं जिनमें एक्ट्रेस प्रेगनेंसी के दौरान काफ्तान पहने नज़र आई थी।

ADVERTISEMENT
साभार- इंस्टाग्राम

करीना ने अपने एक इंस्टागाम पोस्ट में काफ्तान पहनी अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा भी था, क्या आपने कहा था काफ्तान में तस्वीर डालो, लेकिन मैंने फिर भी डाल दी। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान मसाबा गुप्ता और अनीता डोंगरे के कलेक्शन से कई काफ्तान स्टाइल किए थे।

साभार- इंस्टाग्राम

नेहा धूपिया अपने कंफर्टेबल फैशन चॉइसेस के लिए जानी जाती हैं और एक्ट्रेस के भी एसे कई लुक्स हैं जिनमें उन्हें काफ्तान में देखा गया है। नेहा ने प्रेगनेंसी के समय पहनी थी ये बेज कलर की फ्लोरल लुक वाली काफ्तान ड्रेस।

सिर्फ मैटरनिटी के लिए नहीं, कंफर्ट के लिए भी  

प्रेगनेंसी के दौरान सेलेब्स को काफ्तान पहने देखकर अगर आप ये सोच रही हैं कि काफ्तान पहनने का सबसे अच्छा समय ही प्रेगनेंसी है तो आप गलत सोच रही हैं। काफ्तान अपने फैशन और आरामदायक डिजाइन की वजह से हर जगह स्टाइल किए जा सकते हैं और ये हमेशा शीक दिखते हैं।

साभार- इंस्टाग्राम

नेहा धूपिया ने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के फंक्शन के लिए भी ब्लैक वेलवेट पर जरी वर्क और एम्ब्रॉयडरी वाला काफ्तान स्टाइल किया था।

ADVERTISEMENT
साभार- इंस्टाग्राम

करीना ने भी अपने 40वें जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हुए अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन की गई मिंट ग्रीन कलर में काफ्तान ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में बलून स्लीव्स थे। एक्ट्रेस का ये लुक काफी कूल और रिलैक्स्ड एहसास देने वाला है।

06 Apr 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT