ADVERTISEMENT
home / Party
Bollywood Divas In White Party Look

जान्हवी, खुशी, अनन्या के ये व्हाइट ड्रेस लुक दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए हैं परफेक्ट

जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी अटेंड की थी जिसमें खुशी कपूर और आलिया कश्यप भी शामिल थे। इस पार्टी के लिए जान्हवी कपूर, आर्ची एक्ट्रेस खुशी कपूर और अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने व्हाइट पार्टी आउटफिट स्टाइल किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार जान्हवी और खुशी के दोस्त अक्षत रंजन के बर्थडे पर आयोजित इस पार्टी में कई लोग पहुंचे थे जिसमें अहान शेट्टी और उनकी गर्लफ्रेंड भी शामिल थी। खुशी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि इस पार्टी की थीम ही व्हाइट हो। इसके पहले कैटरीना कैफ के बर्थडे पर भी हमने सेलेब्स को ऑल व्हाइट लुक में देखा है। ऑल व्हाइट थीम एक ऐसा थीम है जिसे कई सेलेब्स अपनाते हैं क्योंकि इसमें वाइब्स पॉजिटिव रहता है और तस्वीरें भी कमाल की आती हैं।

साभार- इंस्टाग्राम

जान्हवा का व्हाइट बॉडीकॉन

janhvi kapoor white bodycon
साभार- इंस्टाग्राम

जान्हवी ने इस पार्टी के लिए व्हाइट स्ट्रैपी बॉडीकॉन ड्रेस स्टाइल किया था और बहुत ही अमेजिंग दिख रही थी। एक्ट्रेस ने इस आउटफिट में अपने फोटोशूट की तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर की है। इस मिनी बॉडीकॉन ड्रेस के साथ जान्हवी ने अपने बालों को बन स्टाइल में बांधा है और सटल ब्राउन कलर के लिप्सटिक और आई मेकअप से इस लुक को कंप्लीट किया था।

खुशी कपूर का कट आउट ड्रेस

khushi kapoor white party dress
साभार- इंस्टाग्राम

खुशी कपूर ने अपने व्हाइट मोनो टोन फिगर हगिंग, नी लेंथ रिप्पड ड्रेस के  साथ प्राडा का पिंक, स्पार्कली मिनी बैग स्टाइल किया था और एक्ट्रेस भी अपने इस लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। इस ड्रेस में दो छोटे कट आउट नेकलाइन के पास बने थे और एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ गोल्डन हूप्स मैच किए थे। खुशी इस लुक में फिल्म के लिए किए गए अपने बैंग्स हेयरस्टाइल को भी फ्लॉन्ट कर रही थी।

अनन्या पांडे का फेदर्ड ड्रेस

साभार- इंस्टाग्राम

इसी पार्टी के लिए अनन्या पांडे ने भी फेदर हेमलाइन वाला व्हाइट मिनी ड्रेस स्टाइल किया था। इस ड्रेस की खासियत इसका कॉर्सेट पैटर्न था जो इसे बहुत ही न्यू एज लुक दे रहा था। इस पार्टी के लिए आलिया कश्यप ने भी व्हाइट ड्रेस ही पहनी थी।

ADVERTISEMENT
19 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT