ADVERTISEMENT
home / Uncategorized
Curd in winters: सर्दियों में दही खाना चाहिए या नहीं ? जानिए दोनों में से क्या है सही

Curd in winters: सर्दियों में दही खाना चाहिए या नहीं ? जानिए दोनों में से क्या है सही

जैसे-जैसे मौसम बदलता है, वैसे-वैसे खान-पान भी बदलता है। दही सभी को पसंद होता है। लेकिन क्या आपको सर्दी यानि ठंड के दिनों में दही खाना चाहिए? यह सवाल इसलिए उठता है क्योंकि दही ठंडा होता है तो क्या हमें सर्दियों में दही खाना चाहिए या नहीं? यहां हम इस बारे में डिटेल में बात करेंगे।

वैसे दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम और मैग्नीशियम, विटामिन बी-12 और राइबोफ्लेविन होता है। इसके अलावा दही प्रोबायोटिक्स और फास्फोरस का भी अच्छा स्रोत है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

आमतौर पर आपको सर्दी में दही खाने के लिए मना किया जाता है। कुछ लोग यह माना जाता है कि सर्दी के दिनों में दही खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे गले में खराश हो सकती है। न्यूट्रिशन रिसर्च फॉर द नैशनल डेयरी काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट मिकी रुबिन कहते हैं, जब बात दही की आती है तो ऐसी कई रिसर्च हैं जिसमें इस बात का दावा किया गया है कि दही से सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम किया जा सकता है। दरअसल, दही में प्रोबायॉटिक्स होता है जो इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है।

क्या कहती है मेडिकल साइंस

मेडिकल साइंस के अनुसार सर्दियों में दही खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। दही में कई विटामिन और खनिज होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप अपने खाने में दही खाने की योजना बनाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद होता है। दही इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। दही फर्मेंटेड और विटामिन सी से भरपूर होता है। सर्दी और खांसी के उपचार में दही का सेवन आपको दूसरी गर्म चीजों से ज्यादा फायदा पहुंचाएगा।

ब्रेकफास्ट में कुछ स्पेशल बनाना है तो ट्राई करें दही के शोले, बड़ी आसान है इसकी Recipe

ADVERTISEMENT

कब नहीं खाना चाहिए दही

आयुर्वेद के मुताबिक दही का सेवन रात में बरसात के महीने में बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दही देर से पचने वाला आहार है और बरसात के मौसम में शरीर की डाइजेस्टिव कैपेसिटी कम हो जाती है। इस वजह से इसका सेवन करना कई परेशानियों का कारण बन सकता है।

वजन कम करने से लेकर पाचन दुरुस्त रखने तक जानिए दही के फायदे
जानिए ठंड के मौसम में झाई दूर करने के घरेलू उपाय
इन हैक्स की मदद से अपने बेसिक स्वेटर को करें स्टाइल

03 Nov 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT