ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
यहां जानें क्यों है हॉबी होना इतना जरूरी और किस तरह से ये हेल्दी लाइफ में करती है आपकी मदद

यहां जानें क्यों है हॉबी होना इतना जरूरी और किस तरह से ये हेल्दी लाइफ में करती है आपकी मदद

किसी भी तरह की एक्टिविटी में शामिल न होना आपकी जिंदगी को कोई मकसद या फिर खुशी नहीं देता है। इस वजह से जीवन में हॉबी का होना बेहद जरूरी है। हो सकता है कि यह आपके लिए बहुत जरूरी न हो लेकिन हां ये सही में कुछ ऐसा है जो आपको एक्टिव और सही रहने में मदद करती है। दरअसल, एक हॉबी कोई भी वो चीज है, जो करना आपको अच्छा लगता है और जिसे करने से आपको खुशी और तसल्ली मिलती है। फिर चाहे इसे करने से आप कुछ कमा पाते हों या ना कमा पाते हों।

हर किसी की कोई न कोई हॉबी होनी चाहिए। चाहे वो परिवार या फिर दोस्तों के साथ वक्त बिताना हो या फिर कुछ ऐसा करने जिसे करने से आपको खुशी मिलती है। चाहे यह केवल आपके लिए ही क्यों न हो लेकिन एक हॉबी का होना बहुत ही जरूरी है।

हॉबी होना क्यों है जरूरी

डी-स्ट्रेस

जब हमारे पास काफी अधिक वर्कलोड होता है तो उससे बचने का एक तरीका है तो वो हॉबी ही है। हॉबी होने से आप खुद को डी-स्ट्रेस रख सकते हैं। इसके लिए आप टेनिस खेल सकते हैं, टीवी देख सकते हैं या फिर बुक पढ़ सकते हैं या फिर पड़ोसी के साथ वॉक पर जा सकते हैं आदि। हॉबी हमेशा आपकी बैटरी चार्ज करने में मदद करती है।

सोशलाइज

हॉबी, आपको दूसरों से कनेक्ट करने में भी मदद करती है। अकेलापन एक अच्छी फीलिंग नहीं है। इससे आपका मूड खराब हो सकता है और इसकी वजह से हम जीवन में सकारात्मक चीजों पर भी ध्यान नहीं दे पाते हैं और ऐसे में हॉबी की मदद से हम इन चीजों से डील कर पाते हैं। इस वजह से अगर आपकी कोई हॉबी नहीं है तो अपने लिए एक हॉबी जरूर खोज लीजिए और फिर नियमित रूप से इसे कीजिए या फिर हफ्ते में कम से कम एक बार तो हॉबी करनी ही चाहिए। फिर चाहे यह बहुत एक्टिव टाइप वाली हॉबी न हो क्योंकि तब भी यह आपको सोशल कनेक्शन दे सकती है।

ADVERTISEMENT

आत्मविश्वास

चाहे आपकी हॉबी पढ़ना हो, लिखना हो या फिर म्युकिल इंस्ट्रुमेंट बजाना हो, यह खुद को व्यक्त करने का और खुश महसूस करने का बहुत ही अच्छा तरीका होता है। हॉबी होना पैशन से काफी अधिक है। जब आप किसी चीज में अच्छे होते हैं तो आपका आत्मविश्वास खुद ही बढ़ने लगता है।

जानकारी

एक हॉबी आपको नई चीजों के बारे में जानने का मौका देती है और जानकारी बढ़ाने का भी मौका देती है, जिसकी मदद से आप अपने करियर में बेहतर कर पाते हैं। चाहे आप अपनी जानकारी बढ़ाना चाह रहे हों या फिर केवल अपनी स्किल्स को बेहतर करना चाह रहे हों, हॉबी दोनों तरह से आपकी मदद करती है। हॉबी हमें अपने आसपास के लोगों से घुलने-मिलने में मदद करती हैं और हमारे समय का अच्छा इस्तेमाल करने का भी एक जरिया हैं।

क्वालिटी ऑफ लाइफ

हॉबी होने से आपकी जिंदगी एनरिच होती है और आपको कई चीजों पर अलग-अलग पर्सपेक्टिव मिलते हैं। तो कहा जा सकता है कि अगर आपके पास कुछ नहीं है तो हॉबी की मदद से आप अपने खालीपन को भर सकते हैं और यह आपको काम और स्कूल से अलग कुछ चीजों को एक्सप्लोर करने का भी मौका देती है।

02 Feb 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT