ADVERTISEMENT
home / DIY फैशन
जानिए व्हाइट टॉप को किस-किस ड्रेस के साथ कर कैसे  सकते हैं स्टाइल

जानिए व्हाइट टॉप को किस-किस ड्रेस के साथ कर कैसे सकते हैं स्टाइल

व्हाइट टॉप हर लड़की की वॉर्डरॉब का एक अहम हिस्सा होता है और इसे काफी अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। सेलिब्रिटी हों या कॉलेज गोइंग अथवा कोई बिजनेस टायकून ही क्यों न हों, इन सबके बीच व्हाइट टॉप का क्रेज कभी कम नहीं होता। व्हाइट टॉप के बिना स्टाइल की बात अधूरी है। चाहे ऑफिस इंटरव्यू हो, पार्टी हो या  कोई और खास मौका, मौके पर अगर चौका लगाना है तो बस व्हाइट टॉप ही पहनें। आम हों या खास, बस तब छाई होंगी आप ही आप। यहां बस जरूरत है ये जानने की कि व्हाइट टॉप को किस तरह से स्टाइल करें। आपको यह  ध्यान रखने की  ज़रूरत है कि व्हाइट टॉप को मौके के हिसाब से स्टाइल करें। यह रंग आपके पूरे लुक को काफी कूूल, ब्राइइट और अच्छा दिखने में  मदद करता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप एक साधारण व्हाइट टॉप से लेकर हैवी वर्क तक के व्हाइट टॉप को कैसे स्टाइल कर सकती हैं।  

जब हम ऑफिस में पहनने वाले टाॅप की बात करते हैं  तो हमारा ध्यान सीधा हल्के् रंग की टॉप पर जाता है, जैसे कि पिंक, लाइट येलो या स्काई ब्लू। व्हाइट टॉप इतना खास होता है कि बाकी हर रंग पर भारी पड़ जाता है, इसलिए आज हम आपको ऑफिस में व्हाइट टॉप को किस तरह से स्टाइल करना है, ये  बता रहे हैं। इससे आपका प्रोफेशनल सोबर और ग्रेसफुल लुक बरकरार रहेगा-

ऑफिस में व्हाइट टॉप पहनने का तरीका

ADVERTISEMENT

Instagram

आप व्हाइट टॉप को मिड लॉन्ग स्कर्ट, पेंसिल स्कर्ट, ए लाइन स्कर्ट या हाई वेस्ट स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। अपने इस लुक को और क्लासी बनाने के लिए आप इसके साथ अपने बालों को मेसी बन स्टाइल में टाई कर सकती हैं। आप कान और हाथों में कुछ भी न पहनें। बस एक हॉट रेड लिपस्टिक के साथ अपने इस लुक को पूरा करे। इस तरह के लुक में आप मीडियम, हाई-हील, स्नीकर्स या बूट्स पहनें।

व्हाइट टॉप, ट्राउजर के साथ

Instagram

ADVERTISEMENT

व्हाइट टॉप को आप स्लिम फिट स्टाइप्ड ट्राउजर्स के साथ मैच कर सकती हैं। फ्रिल वाली या पेप्लम व्हाइट टॉप भी अलग-अलग रंगों के ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं, जैसे कि ब्लू, ब्लैक, मैरून, डार्क ब्राउन, स्ट्राइप्ड या डार्क ग्रीन कलर की ट्राउजर। साथ ही इसके साथ न्यूट्रल नो मेकअप लुक ट्राई करके देखिए। इसके लिए आपको त्वचा, आंखों और भौंहों पर ही लाइट मेकअप करना होगा। साथ में हाथों में पर्ल गोल्ड डायमंड स्टड बहुत अच्छे लगेंगे।

व्हाइट टाॅप और पैंट्स

Instagram

व्हाइट टॉप के साथ स्ट्राइप या गोल्डन पैंट पहन सकती हैं। इससे आपको स्टनिंग लुक मिलेगा। इस फैशन का क्रेज कभी खत्म नहीं होता। साथ में बूट या हाई हील्स और हाथ में चेन या घड़ी पहनें। इस लुक में आप किसी फैशन दीवा से कम नहीं लगेंगी।

ADVERTISEMENT

व्हाइट टॉप और ब्लेजर

Instagram

सफेद टॉप और सफेद फ्लेअर्ड ट्रॉउजर के साथ मैचिंग ब्लेजर पहन कर देखें। आप का ये लुक ऑफिस या किसी भी प्रोफेशनल जैसी जगहों पर पहनने के लिए परफेक्ट हैं।

https://hindi.popxo.com/article/how-to-style-skinny-pants-in-hindi

ADVERTISEMENT

पार्टी में व्हाइट टॉप पहनने का तरीका How to wear white top to a party

नाइट पार्टी हो या डीजे पार्टी, आप हर जगह व्हाइट टॉप पहन  सकती हैं। बेस्ट दिखने के लिए क्या करना है, आइए हम बताते हैं-

पार्टी में व्हाइट टॉप पहनने का तरीका

Instagram

हाई नेक बेल्ट टाइड सफेद टॉप के साथ हाई वेस्ट जींस या ट्राउजर पहनें। साथ में क्लीन मेकअप व बन हेयर स्टाइल आपकी लुक में चार चांद लगा देगा। आप बन जाएंगी नाइट पार्टी या डीजे पार्टी की क्वीन

ADVERTISEMENT

व्हाइट पेप्लम टॉप और जींस

Instagram

ये स्टाइल इस वक्त बहुत ज्यादा फैशन में है। इसे कई तरीके से ट्राई किया जा सकता है। खास बात यह है कि पेप्लम व्हाइट टॉप से आपकी टमी का फैट छिप जाता है और बॉडी शेप्ड दिखती है। आप व्हाइट टॉप को वॉश्ड ब्लू, ब्लैक या मरून जींस के साथ पहन सकती हैं।

रफल ट्रिम व्हाइट टॉप

ADVERTISEMENT

Instagram

ये टॉप पार्टी में जाने के लिए बेहतर ऑप्शंस में से एक है। इस तरह के व्हाइट स्टाइलिश टॉप के साथ आप लेदर लेगिंग पहन सकती हैं। सर्दियों में लेदर लेगिंग्स के साथ आप लेदर जैकेट भी ट्राई कर सकती हैं। सर्दियों में आप कोशिश करें कि बूट्स के साथ ही अपने लुक को कंप्लीट टच दें। आप पार्टी के लिए न केवल अपने ऑउटफिट पर, बल्कि आपको अपने पूरे लुक को ख़ास बनाना चाहिए। पार्टी मूड के लिए आप अपने बाल लूज़ कर्ल्स में स्टाइल कर सकती हैं और साथ ही ब्लिंगी मेकअप भी अप्लाई कर सकती हैं। आप ऑईशैडो और हाईलाइटर का प्रयोग कर सकती हैं। फुटवियर की बात करें तो आप हाई हील सैंडिल भी पहन सकती हैं। यह सभी चीज़ें आपको ग्लैमरस लुक देने में मदद करेंगी।

व्हाइट टॉप और मिनी स्कर्ट

Instagram

ADVERTISEMENT

सिंपल मीसा व्हाइट  टॉप को हल्के गुलाबी रंग की पिलर डेल कैम्पो मिनी स्कर्ट के साथ पहनें। कोई ज्वेलरी नहीं, बस हाथ में ब्रेसलेट या गोल्डन चेन पहनिए। सबका ध्यान आपकी ओर खिंचा चला जाएगा।

https://hindi.popxo.com/article/how-to-choose-high-length-boots-for-winter-dresses-in-hindi

एथनिक वियर व्हाइट टॉप पहनने का तरीका How to Wear Ethnic Wear White Top

एथेनिक वियर में व्हाइट टॉप का फैशन कभी आउट नहीं होता। बस उसे सही तरीके से  पहनने की जरूरत है।

एथनिक वियर व्हाइट टॉप पहनने का तरीका

ADVERTISEMENT

Instagram

व्हाइट टॉप को फुल लेंथ ब्राइट कलर वेलवेट स्कर्ट, पिंक या टरकिश कलर सिल्क स्कर्ट के साथ मैच करके पहन सकती हैं। साथ में किसी भी एथेनिक स्टाइल का नेकलेस और ग्लिटरी हील्स पहनें। आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।

व्हाइट टॉप और साड़ी

Instagram

ADVERTISEMENT

सफेद टॉप, काले रंग की साड़ी पर सफेद रंग के पोल्का डॉट और सफेद लैस का बार्डर। आप का लुक बिल्कुल क्लासी लगेगा। साथ में कोई सिल्वर ज्वेलरी, जो आप गले में डाल सकें या फिर किसी भी चिकनकारी साड़ी या शिफॉन, जॉर्जेट, क्रेप, या ऑर्गेंजा । कोई सी भी फैब्रिक की साड़ी के साथ नेट अथवा प्लेन व्हाइट टॉप। साथ में ज़री जैकेट या श्रग पहनें।

व्हाइट टॉप और लॉन्ग फ्लोरल स्कर्ट

Instagram

प्लेन व्हाइट टॉप को आप एक फ्लोरल लॉन्ग स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। अपने इस लुक को और क्लासी बनाने के लिए आप इसके साथ सिल्वर या फिर गोल्डन वर्क वाला चोकर पहन सकती हैं। अपने बालों को आप फ्रेंच बन स्टाइल में ट्राई करें। यदि आपका चोकर हैवी है तो आप कान और हाथों में कुछ भी न पहनें। बस एक हॉट रेड लिपस्टिक के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट करें। इस तरह के लुक में आप हाई-हील की सैंडल पहनें।

ADVERTISEMENT

व्हाइट प्राइड टॉप

Instagram

व्हाइट टॉप को रेड या डार्क कलर की झालरदार स्कर्ट के सा‌थ पहनें। साथ में हील्स व हाथ में ब्रेसलेट पहनिए। 

व्हाइट टॉप पफ़्ड स्लीव्स

ADVERTISEMENT

Instagram

पफ़्ड स्लीव्स टॉप को मिनी स्कर्ट के साथ ट्राई कीजिए।

व्हाइट टॉप और हैवी दुपट्टा

Instagram

ADVERTISEMENT

यदि आपके पास कढ़ाईदार हैवी दुपट्टा है तो व्हाइट टॉप पर इसे इस्तेमाल करके नया लुक पा सकती हैं। इसके लिए गोल्डन या सिल्वर सूट या सिंपल लहंगे का इस्तेमाल कीजिए। इससे आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

व्हाइट टॉप और फ्लोर लेंथ ड्रेस

Instagram

व्हाइट सिल्की टाॅप सिल्वर प्लेटेड लॉन्ग स्कर्ट और ऊपर से फ्लोर-लेंथ जैकेट पहनिए। आपका दिलकश लुक आपके स्टाइल को नया कर सकता है।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/maternity-clothing-brands-and-buying-suggestions-in-hindi

आउटिंग या रेग्युलर वेयर में व्हाइट टॉप पहनने का तरीका How to wear white top in outing or regular wear

आपको डेट पर जाना हो, शॉपिंग पर या फिर किसी और कैजुअल लुक के लिए स्टाइल करना चाह रही हों, व्हाइट टॉप का फैशन हमेशा नया रहता है। आइए जानते हैं कि डेली वेयर या आउटिंग के समय व्हाइट टॉप किस तरह से पहनें-

आउटिंग या रेग्युलर वेयर में व्हाइट टॉप पहनने का तरीका

Instagram

ADVERTISEMENT

फ्लोरल प्रिंट व्हाइट टॉप के साथ शॉर्ट्स पहनकर भी आप अपना स्टाइल थोड़ा चेंज कर सकती हैं। यह लुक काफी कूल और कैज़ुअल है, जिसे आप कहीं भी पहन कर जा सकती हैं। ख़ासकर अगर आप अपने किसी फ्रेंड के साथ आउटिंग या पिकनिक पर जा रही हैं तो यह लुक आपके लिए परफेक्ट ऑप्शंस में से एक है। इस तरह के लुक के साथ स्पोर्ट्स शूज पहनिए। मेकअप की बात करें तो आप सिर्फ लिप ग्लॉस ही लगाएं। अगर आप आउटडोर घूमने जा रही हैं तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

व्हाइट टॉप और बैगी पैंट

Instagram

व्हाइट टॉप चाहे  स्लीवलैस हो, कॉलर वाली, कॉलरलेस या फिर  स्ट्राइप्स,  कुछ भी ट्राई कर सकती हैं। उसके साथ बैगी पैंट या प्लेटेड ट्राउज़र डालें। आप व्हाइट टॉप के साथ किसी भी रंग का लोअर   ट्राई कर सकती हैं, जैसे कि ब्लैक, ब्लू ,ग्रे, ब्राउन, ग्रीन आदि। सफेद टॉप कैजुअल या फॉर्मल वेयर के रूप में बहुत कंफर्टेबल होता है।

ADVERTISEMENT

व्हाइट बटन डाउन टाॅप और प्लाजो

Instagram

आजकल प्लाजो बहुत ज्यादा चलन में है। हर उम्र की महिला या लड़की प्लाजो, कैजुअल पहनावे के रूप में पहनना चाहती हैं। व्हाइट टॉप में बटन डाउन स्टाइल और साथ मेंं प्लाजो आपके कैजुअल लुक को परफेक्ट बनाता है ।

व्हाइट टॉप और फेडिड जींस

ADVERTISEMENT

Instagram

यदि आप व्हाइट  टॉप को भी डिफरेंट स्टाइल से पहनना चाहती हैं तो  हमारे पास काफी ऑप्शंस हैं, जिनमें से आप  व्हाइट एम्ब्रॉइडरी टॉप को जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। एम्ब्रॉइडरी व्हाइट पेप्लम  टॉप के साथ आप फेडेड ब्लैक जींस भी स्टाइल कर सकती हैं। इस स्टाइलिंग में आप अपने बालों को ब्लो ड्रायर करके खुला रख सकती हैं।

व्हाइट टॉप और डेनिम जींस

Instagram

ADVERTISEMENT

आजकल लेसी टॉप काफी ट्रेंड में है, इसलिए जब व्हाइट लेसी  टॉप पहनें तो साथ में बॉटम वियर में आप डेनिम  जींस पहन सकती हैं। साथ ही हेयर स्टाइल में आप साइड लूज़ पोनी कर सकती हैं और फुटवियर में मीडियम हाई-हील सैंडल पहन सकती हैं। यदि आप रोज़ाना ही जींस और ट्रैक पैंट्स पहनती हैं तो लेसी व्हाइट टॉप के साथ न सिर्फ जींस, बल्कि गोल्डन रोज़ प्लेटेड स्कर्ट भी पहन सकती हैं। 

व्हाइट टॉप और स्नीकर्स

Instagram

व्हाइट टॉप राउंड नेक हो या कॉलर, व्हाइट  रिप्ड जींस के साथ पहनें अथवा व्हाइट स्नीकर्स पहन अपने लुक को चटपटा तड़का लगाएं।। आउटिंग के लिए यह बिल्कुुल परफेक्ट लुक  है।

ADVERTISEMENT

व्हाइट टॉप और स्पेगेटी

Instagram

एक बार व्हाइट शियर टॉप को व्हाइट पेंसिल स्कर्ट या स्पेगेटी के साथ ट्राई करके देखिए और लूज हेयर, लाइट मेकअप। साथ में एंकल लेंथ सफेद रंग के शूज डालें। डेटिंग, शॉपिंग या आउटिंग कहीं भी जाएं, लोगों का ध्यान आपकी ओर जरूर जाएगा।

व्हाइट टॉप और कूलॉट्स

ADVERTISEMENT

Instagram

यदि आप शॉपिंग पर जा रही हैं या ट्रैवलिंग पर तो व्हाइट टॉप के साथ व्हाइट कूलॉट्स या वाइड लेग पैंट और साथ में व्हाइट फ्लैट चप्पल पहनें। यह लुक  शॉपिंग या ट्रैवलिंग के लिए अच्छा है।

https://hindi.popxo.com/article/35-wedding-dresses-in-hindi

व्हाइट टॉप कैरी करते समय ध्यान रखने वाली बातें Things to keep in mind while carrying white top

1- अगर आप का रंग साफ है तो व्हाइट कलर की टॉप के साथ डार्क कलर  लोअर या ट्राउजर पहनें। गहरा रंग आप पर फबेगा।
2- यदि आपका रंग सांवला है तो आप पिंक, क्रीम या फिर सफेद रंग का ही चुनाव करें।
3- व्हाइट टॉप के साथ कैजुअल लुक के लिए आप पोनी या बन, कोई सा भी हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
4- ऑफिस लुक के लिए व्हाइट टॉप के साथ कम से कम ज्वेलरी पहनें और अपने शू स्टाइल पर ध्यान दें।
5- व्हाइट टॉप को पहनकर आप अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से लाइट या डार्क मेकअप करें।
6- फैशन आइकॉन बनने के लिए जरूरी है कॉन्फिडेंस। आप चाहे किसी भी स्टाइल की व्हाइट टॉप पहने ,लेकिन आपकी बॉडी लैंग्वेज से आपका कॉन्फिडेंस झलकना जरूरी है।
(लेखिका – मोनिका अग्रवाल)
https://hindi.popxo.com/article/vintage-floral-dresses-in-hindi
(आपके लिए खुशखबरी! POPxo  आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)
… अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि POPxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
28 Nov 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT