ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
इन DIY ट्रिक्स की मदद से अब खुद से घर पर बनाएं अपना पसंदीदा नेल पेंट शेड

इन DIY ट्रिक्स की मदद से अब खुद से घर पर बनाएं अपना पसंदीदा नेल पेंट शेड

हर लड़की अपनी नाखूनो को अट्रेक्टिव और सुंदर बनाने के ल‍िए नेल पॉल‍िश का इस्‍तेमाल करती हैं। ड्रेस की मैचिंग करनी हो या नेल्‍स को एलिगेंट लुक देना हो तो लड़कियां नेलपेंट्स के साथ बिल्‍कुल भी कॉम्‍प्रोमाइज नहीं करती हैं। लड़कियां मनचाहा शेड पाने के लिए काफी खोजबीन करने के बाद अपना पसंदीदा शेड चुनती हैं। लेकिन अगर आप किसी ड्रेस के मैचिंग के हिसाब से मनचाहा नेल पेंट शेड चाहती हैं और मौजूदा समय में आपके पास नहीं है तो इसे आप घर पर भी बना सकती हैं।

घर पर पसंदीदा नेलपेंट शेड बनाने का तरीका How to make your favorite nail paint shades at home DIY in hindi

जी हां, अब आपको अपने पसंदीदा नेलपेंट शेड के लिए बाजार जाने में घंटों खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप दो से तीन चीजों का इस्तेमाल करके घर पर ही नेल पॉलिश बना सकती हैं। इसलिए आज हम आपको होममेड नेल पेंट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। यह घर पर बहुत ही आसानी से बन जाता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। तो आइए जानते हैं घर पर पसंदीदा नेलपेंट शेड बनाने के तरीके के बारे में।

इसके लिए आपको चाहिए –

घर पर नेल पेंट का पसंदीदा शेड बनाने के लिए आपको क्लियर यानि कि ट्रांसपैरेंट नेल पॉलिश या व्हाइट नेल पेंट, मनचाहे रंग का आईशैडो, कॉटन ईयरबड्स और पेपर की जरूरत होगी।

पहला तरीका –

स्टेप 1 – सबसे पहले नेल पेंट की एक खाली बोतल ले और उसमें ट्रांसपैरेंट नेलपेंट आधा भर लें। 

ADVERTISEMENT

स्टेप 2 – फिर अपने कुछ पसंदीदा रंग को आईशैडो पैलेट में क्रश करें और उसको चम्मच की मदद से बारीक पीस लें। 

स्टेप 3 – अब ईयरबड्स और पेपर की मदद से आप आईशैडो का पाउडर निकाल सकते हैं। ध्यान रहे आईशैडो का इसमें टुकड़े नहीं होने चाहिए अन्यथा नेल पेंट का रंग साफ नहीं लगेगा।

स्टेप 4 – एक पेपर टॉवल या चम्मच से आईशैडो पाउडर को ट्रांसपैरेंट या फिर व्हाइट नेलपेंट की एक बोतल में भरें। फिर नेल पेंट की बोतल का ढक्कन बंद कर दें और बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं। आप बोतल को जितना जोर से हिलाएंगे, शेड उतना ही बेहतर होगा।

स्टेप 5 – अगर आप डार्क शेड चाहती हैं तो ज्यादा आईशैडो का इस्तेमाल करें। 

ADVERTISEMENT

दूसरा तरीका –

ग्लिटर नेल पेंट बनाने के लिए अपने पसंदीदा ग्लिटर, आईशैडो और क्लियर नेल पेंट को समान अनुपात में लें। ग्लिटर नेल पॉलिश बनाने के लिए ऊपर दी गई पहली विधि का उपयोग करें।

तीसरा तरीका –

वहीं अगर आप पेस्टल कलर शेड का नेलपेंट चाहती हैं तो डार्क कलर को व्हाइट के साथ मिक्सिंग प्लेट में मिक्स करें और उसे ब्रश की मदद से अपने नेल्स पर अप्लाई करें। व्हाइट नेलपेंट को आप किसी भी डार्क शेड के नेलपेंट के साथ मिक्स करके पेस्टल कलर नेलपेंट बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें –
राशि के अनुसार जानिए किस रंग की नेल पॉलिश आपके लिए रहेगी बेस्ट
इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट हैं ये नेल पेंट (Nail Paint) कलर्स, एक बार जरूर करें ट्राई
इस फेस्टिव सीजन ग्लिटर नेल किट को बनाएं अपना BFF और चुटकियों में पाएं ग्लॉसी नेल्स
जानिए नॉर्मल नेल पेंट और जेल नेल पॉलिश के बीच क्या है अंतर, कौन-सा विकल्प है ज्यादा बेहतर

POPxo की सलाह: परफेक्ट नेलपेंट की तलाश में हैं तो आज ही खरीदें MyGlamm के ये नेल इंहेंस प्रोडक्ट्स।

ADVERTISEMENT

15 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT