ADVERTISEMENT
home / फैशन
हर रंग कुछ कहता है जानिए क्या ?

हर रंग कुछ कहता है जानिए क्या ?

कोई भी हैपी कलर देखकर हमारा मूड भी खुश हो जाता है। …पर असल में ये हैपी कलर्स हैं क्या? और कैसे हमारे मूड पर असर डालते हैं…तो POPxo लाई है आपके मूड और कलर्स के बीच की कैमिस्ट्री। शुरुआत करते हैं लाल, हरा और नीला यानी( RGB) रंगों से। इनको प्राइमरी कलर्स माना जाता है। इन तीन रंगों से ही दुनिया में बाकी के रंग भरे जा सकते हैं।

जानिए हैपी कलर्स क्या है और ये कैसे आपके मूड पर असर डालते हैं?

सुर्ख लाल

red-2           

लाल (Red) रंग में सबसे अधिक ज्यादा पॉवर होती है। इसे जोश और उल्लास का रंग भी माना जाता है। जब कभी भी आप अपने अंदर energy की कमी महसूस करें, लाल रंग के कपड़े पहनें। आप खुद पाएंगी कि कुछ देर बाद ही आपके मूड में बदलाव हो रहा है।

सावनी हरा

green

ADVERTISEMENT

यह रंग प्रोडक्टिविटी का रंग है। प्रकृति का रंग भी यही है। जब आप पॉजिटिविटी के साथ अपनी क्षमताओं को बढ़ाना चाहें तो इस रंग के विभिन्न शेड्स को चुन सकती हैं। यह रंग आंखों और मन को सुकून देता है। जब कभी बहुत थका हुआ फील करें हरे रंग के कपड़े चुन सकती हैं। ये आपको फिजिकल और मेंटल पीस का अनुभव देंगे। आखिर ऐसे ही हॉस्पिटल्स में ग्रीन के ही एक शेड के कर्टेन नहीं लगाए जाते!!

सागर से नीला

blue-2          

नीले रंग की खूबी है सब कुछ खुद में समा लेना। नीला अंबर पूरी प्रकृति को खुद में समेटे हुए है और नीला समंदर सब कुछ अपने अंदर समा लेता है। आमतौर पर देखने को मिलता है कि जिन लोगों का पसंदीदा रंग नीला होता है, वह आस-पास के माहौल को बहुत अच्छी तरह जान लेते हैं और सबको साथ लेकर चलने को प्राथमिकता देते हैं। हम इसे बेहतर लीडरशिप का रंग भी कह सकते हैं। आप जब रोजाना कई तरह की मानसिकताओं से खुद को घिरा पाएं तो नीला रंग चुन सकती हैं। यह सबकी बात समझने और सबको साथ लेकर चलने की आपकी क्षमताओं को बढ़ाने में मददगार हो सकता है।

काले का जादू

black          

ADVERTISEMENT

इस रंग में अब्जॉर्ब करने की सबसे अधिक क्षमता होती है। इस रंग पर आपके आस-पास के माहौल और एनर्जी का बहुत असर पड़ता है। यह तेजी से उसे सोखता है और आप को प्रभावित करता है। अगर आप लगातार काले कपड़े पहनती हैं और नकारात्मक माहौल में रहती हैं तो आपकी मानसिक स्थिति नकारात्मक हो जाएगी। आप ऐसा ही सकारात्मक माहौल में करेंगी तो आपकी पर्सनैलिटी में तेजी से सकारात्मक बदलाव आप महसूस कर पाएंगी। अगर आप ऐसी जगह हैं जहां नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा का माहौल रहता है तो आप खुद ही अपनी मानसिक स्थिति में अस्थिरता को महसूस कर सकती हैं।

दूधिया सफेद

white           

कितना इंटरेस्टिंग है न, माना जाता है कि जब कोई रंग न हो तो सफेद रंग होता है। लेकिन साइंस कहता है कि सफेद रंग में सारे रंग समाहित होते हैं! सफेद रंग की quality है कि वह सब कुछ बाहर की और फेंकता है। कुछ भी अपने अंदर नहीं रखता। तभी तो ट्यूबलाइट्स और दूसरे बल्ब वगैरह सफेद रंग के होते हैं ताकि हमें ज्यादा रौशनी मिल सके। जो लोग जीवन में पूरी तरह घुल कर भी खुद को दूसरों के प्रभाव से मुक्त रखना चाहते हैं, उन्हें सफेद रंग पसंद होता है। जब आप कुछ भी अपने ऊपर हावी न होने देना चाहें, सफेद रंग चुन सकती हैं। यह आपके मन को शांत रखेगा जिससे आपकी सोचने-समझने की शक्ति बढ़ेगी और आप सही निर्णय ले पाएंगी।

रंग दे मुझे गेरुआ

gerua          

ADVERTISEMENT

जी हां! कोई यूं ही किसी से गेरुआ रंगने की गुज़ारिश नहीं कर रहा है। इसके पीछे एक मकसद है…जिंदगी की नई शुरुआत का। ऊगते सूरज की किरणों का रंग भी गेरुआ होता है। जब कभी जिंदगी की नई शुरुआत करें इस रंग को अपना रंग बना सकती है। सूरज की नर्म किरणों का अहसास और तेज़ ये आपको देगा। यह रंग हमारी पर्सनैलिटी के डार्क पार्ट को दूर करने में हमारी मदद करता है।

 गुलाबी रंगत

pink           

दुनियाभर में इस रंग को feminine कलर के रूप में भी पहचान मिली हुई है। यह ऐसे ही नहीं है कि कोई भी रंग चुना और उसे फेमिनाइन घोषित कर दिया। दरअसल गुलाबी रंग प्रेम और तालमेल का प्रतीक है। यह दोनों ही भाव महिलओं में बखूबी होते हैं। इसलिए इसे यह फेमिनाइन कलर कहा जाने लगा है। गुलाबी रंग से रंगे जगहों में जो लोग रहते हैं उन पर इस रंग का गहरा असर पड़ता है। तो जब आपको लगे कि आस-पास के माहौल से तालमेल बनाने में दिक्कत हो रही है, इस रंग के कपड़ों को प्राथमिकता दे सकती हैं।

ये लो Yellow

yellow           

ADVERTISEMENT

पीला रंग हमें गर्माहट का अहसास कराता है। लेकिन यह हर चीज़ को बड़ा दिखाता है। इसलिए सर्दी के मौसम में आप इस रंग के कपड़ों का प्रयोग ज्यादा कर सकती हैं। क्योंकि अगर आप फैटी हैं तो गर्मियों में यह आपकी बॉडी को और भी ब्रॉड दिखाएगा। पीले रंग की गर्माहट शरीर के साथ ही मन पर भी असर डालती है। इस रंग के प्रभाव से हम छोटी-मोटी नोक-झोंक को भुलाकर आगे बढ़ जाना पसंद करते हैं।

ये रंग नारंगी

www.hdnicewallpapers.com           

लाल और पीले रंग को मिलाकर तैयार किया जाने वाला यह रंग स्फूर्ति का प्रतीक होता है। जब लगे कि किसी काम को करने के लिए जितनी एनर्जी की जरूरत है वह नहीं है तो इस रंग को चुन सकती हैं। यह रंग हमारे मन में इमोशन और एनर्जी दोनों को ही बैलेंस करता है।

Purple या जामुनी

purple          

ADVERTISEMENT

यह रंग मजबूत मानसिकता का रंग है। इसे आध्यात्म का रंग कहा जाता है। इसके लाइट शेड्स मन में ताज़गी भरने का अहसास देते हैं। तो मन को फ्रेश और कूल फील देकर अपने लुक को गॉर्जेस बनाने के लिए पर्पल के लाइट शेड्स में से अपना रंग चुन लें। हां मेडिटेशन के समय आप जामुनी का डीप शेड चुन सकती हैं।

ये भी पढ़ें :

1. घर और बाहर के काम को मैनेज करने के तरीके

05 Jun 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT