ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
कपल्स के फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन Maldives में हो रहे हैं सबसे ज्यादा तलाक, जानिए क्या है वजह

कपल्स के फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन Maldives में हो रहे हैं सबसे ज्यादा तलाक, जानिए क्या है वजह

न्यू कपल्स के लिए ये बेस्ट हनीमून डेस्टीनेशन्स में से एक है। ये जगह शानदार वॉटर विलाज के लिए जाना जाता है। यहां के केवल एक प्रतिशत हिस्से में ही जमीन है बाकी 99 प्रतिशन में पानी ही पानी हैं लेकिन यहां ऐसी जगहों की कमी नहीं जहां साथी के साथ अकेले वक्त बिताया जा सके। प्राचीन सुंदरता से भरा एक बहुत ही रोमांटिक डेस्टिनेशन, मालदीव सभी जोड़ों की पहली पसंद है। मालदीव अपने खूबसूरत बीचेस, वॉटर स्पोर्ट्स के लिए फेमस है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मालदीव में दुनिया में सबसे ज्यादा तलाक होते हैं। यह कोई अभी की बात नहीं है, यह दशकों से चली आ रही है। साल 2000 में यहां करीब 4 हजार शादियां हुईं, जिनमें से 2 हजार जोड़ों का तलाक हो गया।

तलाक की ये है असली वजह

दरअसल आईलैंड पर शादी करना आसान है। चूंकि द्वीप छोटा है, इसलिए कई पार्टी भी आयोजित किये जाते हैं। यहां की महिलाएं आकर्षक होती हैं। लेकिन अजीब बात यह है कि यहां के मछुआरे महीनों तक समुद्री यात्रा पर जाते हैं और यहां तक ​​कि दूसरे द्वीप पर भी बस जाते हैं। ऐसे में पत्नी को रास्ते में ही तलाक दे देते हैं, ताकि वह अपनी जिंदगी जी सके। समुद्री यात्रा के दौरान शादी और तलाक होना यहां एक आम बात है।

ये क्या! तलाक के बाद महिला ने वेडिंग फोटोग्रफर से मांगा रिफंड

ADVERTISEMENT

डिवोर्स रेट है सबसे ज्यादा

यह स्थिति दशकों से ऐसी ही है। हिंद महासागर के इस छोटे से देश में तलाक की दर सबसे ज्यादा है। ग्लोबल डाइवोर्स स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक, मालदीव में हर हजार शादियों पर तलाक की दर 5.52 फीसदी है। यह आंकड़ा अमेरिका, कनाडा जैसे किसी भी आधुनिक देश से कहीं ज्यादा है।

स्टडी क्या कहती है

90 के दशक में यहां शादी और तलाक दोनों की दर ज्यादा थी। उस समय 1,000 वयस्कों में से 34.4 प्रतिशत वयस्कों की शादी हुई थी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 1977 में 30 साल की उम्र की महिलाओं को तीन बार तलाक दिया गया था। इसके कारणों की खोज के बाद समाज वैज्ञानिकों को इसके पीछे कई कारण मिले।

क्या खास है मालदीव में ?

मालदीव में चारों तरफ नजर घुमाने पर पानी ही नजर आता है, इसलिए यहां आप वाटर एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। मालदीव अंडरवाटर फोटोग्राफी के लिए यह दुनिया की बेहतरीन जगहों में से एक है। अब यह बात बहुत कम ही लोगों को पता होगी कि मालदीव की गिनती व्हेल व डॉल्फिन के नजारे लेने के लिए दुनिया की पांच बेस्ट जगहों में होती है।

तलाक लेने के बाद इस एक्ट्रेस ने कराया Divorce Photoshoot, वायरल हुई तस्वीरें और छिड़ी बहस

ADVERTISEMENT
17 May 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT