ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
Anar Khane ke Fayde aur Nuksan

Anar Khane ke Fayde aur Nuksan | अनार खाने के फायदे और नुकसान

अनार (Pomegranate) एक ऐसा औषधीय फल है, जो कई बीमारियों को जड़ से मिटाने में कारगर साबित होता है। एक कहावत तो आपको याद ही होगी कि एक अनार, सौ बीमार। इस कहावत का अर्थ है, किसी एक चीज़ के फायदों पर कई लोगों की नज़र होना। जब बात अनार के औषधीय गुणों की हो रही है तो हम आपको बता दें कि एक अनार सौ बीमारियों पर कारगर साबित होता है, (anar ke fayde) यानी सिर्फ अनार का सेवन भर ही आपको सौ से भी ज्यादा बीमारियों से बचा सकता है। आप कई बीमारियों को हमेशा के लिए बाय-बाय कह सकते हैं। अनार न सिर्फ शरीर के लिए, बल्कि बालों और त्वचा के लिए भी बेहद फ़ायदेमंद है। अनार का जूस हर दिन पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं तो वहीं अनार से कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी बनाए जाते हैं, क्योंकि यह त्वचा को सुंदरता प्रदान करता है। यह दरअसल दानेवाला फल होता है। इसके लाल-लाल दाने न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होते हैं, बल्कि खाने में भी उतने ही स्वादिष्ट होते हैं। इसे सलाद, जूस और कई तरह की मिठाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है। अनार भारत में कई स्थानों पर पाया जाता है। कई लोग अपने होम गार्डन में भी अनार उगाते हैं। अनार के ऊपर का हिस्सा छिलकेदार होता है और अंदर दाने होते हैं। कई जगह इसे लाल दाना भी कह कर पुकारा जाता है। आपको जान कर हैरानी होगी कि अनारदाने से स्वादिष्ट पाचक भी बनते हैं, जो काफी पसंद किए जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं, अनार से जुड़े स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

Nutrients of Pomegranate in Hindi | अनार के औषधीय गुण

अनार में शरीर और त्वचा के लिए जरूरी अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें सबसे अधिक पानी की मात्रा होती है, जो चेहरे पर निखार लाने का काम करती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भी प्रमुख रूप से होती है। इसकी वजह से यह कई तरह के रोगों से हमें बचाने का काम तो करता ही है, इसके अलावा अनार खाने के फायदे वजन कम करने में भी मिलता है, क्योंकि इसमें फैट नाममात्र का ही होता है। जो व्यक्ति अपना वजन काम कर रहे हैं, वे इसका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। अनार में कैल्शियम के अलावा मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, ज़िंक की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही यह विटामिन सी का भी काफी अच्छा स्रोत है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन बी कांप्लेक्स भी पाया जाता है।

 
Anar ke Fayde

Anar ke Fayde | अनार खाने के फायदे

 

अनार के सेवन से कई बीमारियों को आप चुटकी में दूर भगा सकते हैं। सेब की तरह ही अनार नियमित रूप से खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़े-

 7 दिन अनार खाने के फायदे – अनार सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। यह उन फलों में से एक है जिसका आपको रोजाना एक बार तो सेवन करना ही चाहिए।

ADVERTISEMENT

Anar ke Fayde For Heart Health| अनार खाने के फायदे हृदय रोग के लिए

अनार में चूंकि एंटीऑक्सीडेट्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं, इसलिए इसे हृदय के लिए बहुत ही बेहतरीन फल माना जाता है। अनार के फायदे अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने में और बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर गिराने में मिलता है। इस वजह से हृदय के लिए यह लाभकारी साबित होता है। यह गुणकारी फल सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में सहायक होता है। अनार के सेवन से तनाव में कमी आती है और कोशिकाओं को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचती। 

 

साथ ही ब्लॉक आर्टरी को भी खोलने में आसानी होती है। इन सबके अलावा अनार के गुण (anar benefits) रक्तचाप को सामान्य करके हृदय की कोशिकाओं में आई सूजन को भी समाप्त करते हैं। इन सभी कारणों से हृदय रोग से शरीर बचा रहता है।

Anar ke Fayde For Diabetes| अनार खाने के फायदे मधुमेह के लिए

कई लोगों को गलतफहमी हो जाती कि अनार बहुत ही स्वादिष्ट और मीठा फल है तो हानिकारक होता है। हकीकत ये है कि अनार में मौजूद शुगर किसी भी रूप में शरीर को हानि नहीं पहुंचाती है। यही नहीं, यह मधुमेह से होने वाली समस्या एथेरोस्क्लेरोसिस की आशंका को भी कम कर देता है। अनार में एलाजिक, गैलिक और ओर्सोलिक एसिड जैसे तत्व भी होते हैं, जिनमें एंटी-डायबिटीज के गुण होते हैं। इसके अलावा अनार के दाने में एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनॉल्स गुण भी होते हैं, जो टाइप-2 डायबिटीज को रोकने में सहायक होते हैं।

Anar ke Fayde For Cancer|  अनार खाने के फायदे कैंसर के लिए

कैंसर को रोकने में अनार के दाने बहुत सहायक होते हैं। इसके दानों में एंटी कैंसर के गुण होते हैं। इस गुण के कारण ही अनार शरीर में एलेगिटैनिंस नामक जरूरी यौगिक के प्रभाव को बढ़ाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। साथ ही यह स्किन कैंसर से भी रक्षा करता है। फेफड़े के कैंसर को भी यह रोकता है। यह भी सिद्ध हो चुका है कि शरीर में किसी भी तरह का ट्यूमर पनपने पर अगर अनार के जूस का सेवन किया जाए तो ट्यूमर तक होने वाली ब्लड की सप्लाई बंद हो सकती है। इससे भी धीरे-धीरे ट्यूमर बढ़ने से रुकने लगता है।

ADVERTISEMENT

Anar ke Fayde For Cancer

Anar ke Fayde For Digestive System| अनार खाने के फायदे पाचन तंत्र के लिए

चूंकि अनार में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए यह पाचन तंत्र के लिए बेहतरीन फल है। विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स शरीर में मौजूद वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने का काम करता है। 

Pomegranate improves digestive system

अनार में फाइबर व अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जो अच्छे पाचन तंत्र के लिए जरूरी हैं। साथ ही कब्ज़ की परेशानी से भी निजात मिलती है।

ADVERTISEMENT

Anar ke Fayde For Immunity |  अनार के फायदे रोग प्रतिरोधक क्षमता

अनार के दानों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल व एंटीवायरल गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। अनार के दाने इन्हीं गुणों के कारण विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया व वायरस से लड़ पाते हैं और कई बीमारियों से भी बचाते हैं।

Anar ke Fayde For Pregnancy | अनार के फायदे गर्भावस्था के लिए

अनार के दानों में ऐसे गुण हैं कि डॉक्टर्स प्रेग्नेंट महिलाओं को इसके नियमित सेवन के लिए कहते हैं। यह प्लेसेंटा से होने वाली क्षति की आशंका को कम कर सकता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा की रक्षा करता है । यही नहीं, अनार में जो फोलेट होता है, वह गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत के लिए जरूरी होता है। अनार को लेकर यह भी मान्यता है कि यह ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में सहायक होता है।

Anar Ke Fayde For Periods | अनार के फायदे मासिक धर्म के लिए

हर महीने पीरियड के कारण अक्सर महिलाओं को एनीमिया की समस्या हो जाती है। ऐसे में आयरन से भरपूर अनार उन्हें इस परेशानी से उबारने में मदद करता है। साथ ही गर्भाशय से जुड़ी समस्याओं को भी कुछ हद तक दूर करने में सहायक होता है।

Pomegranate beneficial in menstruation

ADVERTISEMENT

इसके अलावा अनार फाइबर का मुख्य स्रोत है, जिस कारण यह यीस्ट के संक्रमण को भी ठीक कर सकता है। यह फंगस को जड़ से खत्म करने में सहायक होता है। 

Anar Ke Fayde For Bone Health | अनार के फायदे हड्डियों के लिए

हड्डियों की मज़बूती के लिए अनार एक बहुत ही लाभदायक फल है। अनार के दानों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो अर्थराइटिस जैसी बीमारी में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। साथ ही साथ अनार के सेवन से जोड़ों में दर्द और सूजन कम हो जाती है। यही नहीं, गठिया रोग का कारण बनने वाले एंजाइम भी अनार के सेवन से नष्ट हो जाते हैं।

Anar Ke Fayde For Blood Pressure|  अनार के फायदे रक्तचाप के लिए

अनार के दाने खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर में खत्म कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाने में मदद करते हैं और आर्टरी की धमनियों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आने देते हैं। अनार में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसी कारण रक्तचाप को नियंत्रित रखने में अनार फायदेमंद साबित होता है।

Pomegranate beneficial in blood pressure

ADVERTISEMENT

Anar Ke Fayde For Anti Imflammation| एंटी इंफ्लेमेटरी

अनार के दानों के सेवन से ऐसी भी कई बीमारियों का निदान हासिल किया जा सकता है, जिन बीमारियों के बारे में आप सोच कर भी घबरा जाते हैं। दरअसल कई बार शरीर में फ्री रेडिकल्स, यानी मुक्त कण बनने लगते हैं, जो स्वास्थ्य को कई प्रकार से प्रभावित करते हैं। इन फ्री रेडिकल्स के कारण शरीर में जगह-जगह सूजन और ऑक्सिडेटिव डैमेज का खतरा भी रहता है। ऐसे में अगर अनार का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो फ्री रेडिकल्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही इंफ्लेमेशन के कारण होने वाली परेशानियों से भी आसानी से निदान मिल जाता है।

Anar Ke Fayde For Weight Loss | वजन घटाना

वजन घटाने के लिए अनार से बेहतरीन फल और कोई है ही नहीं, क्योंकि यह स्वादिष्ट तो लगता ही है, साथ ही साथ यह बहुत लाभकारी भी होता है। इसे आसानी से घर में ही जूस के या सलाद के रूप में खाया जा सकता है।

अनार में चूंकि फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह वजन घटाने में बहुत ही लाभदायक होता है। अनार के दानों और उसकी पत्तियों में वसा को कम करने के गुण होते हैं, इसलिए डायटिशियन भी अनार के सेवन की राय देते हैं। इसके सेवन के बाद लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है।

Anar Ke Fayde For Kidney Stone | किडनी स्टोन को रोकने में सहायक

भारत में हर दूसरा व्यक्ति शरीर में होने वाली किसी न किसी प्रकार की स्टोन संबंधी समस्या से परेशान है। ऐसे में अनार के सेवन से किडनी स्टोन की परेशानी से निदान मिलता है। इसकी वजह यह है कि अनार खाने से किडनी की कार्यप्रणाली बेहतर होती है और बिना कोई इलाज या दवा लिए पथरी व विषैले जीवाणु अपने-आप बाहर निकल जाते हैं। अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिस कारण यह मूत्राशय की दीवार पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है।

ADVERTISEMENT

Anar Ke Fayde For Fatty Liver|  फैटी लीवर 

इन दिनों कई युवा भी फैटी लीवर की परेशानी से ग्रसित होते हैं, क्योंकि उनकी लाइफस्टाइल ऐसी हो चुकी है कि वे पौष्टिक आहार नहीं ले पाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें इस परेशानी से जूझना पड़ता है। ऐसे में अनार बहुत ही लाभदायक साबित होता है। अनार के सेवन से शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और सूजन कम होती है और इसकी वजह से ही लीवर में जमा हुए अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद मिलती है। पीलिया होने पर भी अनार लीवर की सुरक्षा करता है।

Anar ke Fayde

Anar ke Fayde For Arthritis | अनार खाने के फायदे गठिया में

जिन लोगों को गठिया की शिकायत है उनके लिए अनार बहुत फायदेमंद माना गया है। शोध में भी ये बात सामने आई है कि अनार गठिया के लक्षणों को कम कर देता है। इससे जॉइंट में हो रहे स्वेलिंग, दर्द से राहत मिलती है। इससे जॉइंट्स में आई सूजन कम होती है और ये कार्टिलेज यानि नर्म हड्डी को नुकसान पहुंचाने वाले एंजाइम के निर्माण को रोकता है।

Anar ke Fayde For Alzheimer। अल्जाइमर से बचाव

अनार के दाने अल्जाइमर से बचाव के लिए उपयोगी माने जाते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार इसका नियमित सेवन अल्जाइमर के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले प्रोटीन के निर्माण को आधा कर देता है।

ADVERTISEMENT

Anar ke Fayde For Oral Health | ओरल हेल्थ के लिए

Anar ke Fayde

अनार के दाने मुंह के अंदर मौजूद कीटाणुओं को कम करते हैं और इसी वजह इन्हें खाने से सांस की बदबू या दांत के सड़ने जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

Anar ke Fayde For Excercise Endurance in Hindi | एक्सरसाइज की क्षमता के लिए

अनार में मौजूद पोलिफेनॉल्स शरीर की व्यायाम करने की क्षमता को बढ़ाता है। इसका मतलब है किस व्यायाम शुरु करने के बाद थकान देर से महसूस होता है और अनार खाने के बाद लंबे समय तक एक्सरसाइज कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार दौड़ने के 30 मिनट पहले खाया गया 1 ग्राम अनार थकान की शुरुआत को 12 प्रतिशत तक बढ़ा देता है ( सोर्स)।

Anar ke Fayde in Anaemia, Iron Deficiency | आयरन की कमी

गर्मियों में त्वचा को ग्लोइंग व हाइड्रेट बनाता है अनार के रस का फेस पैक – अनार (pomegranate) के रस में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को हर तरह की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। यह न सिर्फ त्वचा को हाइड्रेट रखता है बल्कि त्वचा की गहराई में समा कर उसे कोमलता भी प्रदान करता है।

ADVERTISEMENT
Anar ke Fayde in Anaemia, Iron Deficiency

जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी है या जो लोग अनीमिया से जूझ रहे हैं, उन्हें अनार खाने की सलाह सबसे पहले दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अनार में विटामिन सी और आयरन की प्रचूर मात्रा होती है। शरीर में आयरन अब्जॉर्ब होने के लिए विटामिन सी भी जरूरी होता है। आयरन में मौजूद विटामिन सी इस फल में मौजूद आयरन को हमारे शरीर में अब्जॉर्ब करने में मदद करता है।

Pregnancy mei Anar Khane ke Fayde | प्रेगनेंसी में अनार खाने के फायदे

अनार में कई तरह के विटामिन्स व अन्य पोषक तत्वों की अधिकता होती है और इसलिए इसे प्रेगनेंसी के समय खाना बहुत फायदेमंद माना गया है। 

Subah Khaali Pet Anar Khane ke Fayde | सुबह खाली पेट अनार खाने के फायदे

सुबह खाली पेट अनार खाने के फायदे बहुत हैं। अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है। ये पाचन तंत्र से लेकर एनीमिया, हार्ट और मस्तिष्क संबंधी समस्याओं के लक्षणों को कम करता है। इसके साथ ही ये स्किन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।

Anar ka Juice Peene ke Fayde | अनार का जूस पीने के फायदे

Anar ka Juice Peene ke Fayde

अनार के एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुण होते हैं जो इसे कई तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए उपयोगी बनाता है। ये शरीर में खून को पतला करने से लेकर ब्लड प्रेशर, हार्ट से जुड़ी बिमारियां, गठिया आदि में भी फायदेमं होता है। नियमित अनार का जूस पीने के फायदे इस लिहाज से भी है कि ये हमारे स्किन और बाल दोनों को हेल्दी रखता है। विटामिन ई और विटामिन सी की अधिकता की वजह से रोजाना अनार का जूसे पीने के फायदों में ये इम्युनिटी बढ़ाने वाला भी माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Anar ke Chilke ke Fayde | अनार के छिलके के फायदे

अनार के छिलके भी कई तरह से उपयोग किए जाते हैं। अनार के छिलके के फायदों में इनका इस्तेमाल मेंस्ट्रुएशन के समय से लेकर सामान्य खांसी से राहत देने के लिए भी किया जाता है। एक चम्मच अनार के सूखे छिलके के पाउडर को पानी के साथ पीने से पीरियड के दौरान अधिक रक्तस्राव की वजह से होने वाले दर्द से राहत मिलती है। अनार के छिलकों को मुंह में रखकर चूसने से खांसी कम होती है। अनार के छिलकों को बारीक पीसकर और दही मिलाकर सिर पर पैक की तरह लगाने से बाल मुलायम होते हैं।

Anar ke Patte ke Fayde | अनार के पत्ते के फायदे

अनार उन फलों में से एक है जिसके फल, बीज, पत्ते, छाल सभी उपयोगी होते हैं। अनार के फल की ही तरह अनार के पत्ते के फायदे भी कई रोगों के इलाज में दिखते हैं। अनार के पत्ते का रस मुंह के छाले, खांसी से राहत दिलाने और नींद न आने की समस्या में बहुत उपयोगी है। इसके अलावा ये पिंपल्स आदि के लिए भी उपयोगी होते हैं। अनार के पत्ते को पानी में उबालकर का काढ़ा तैयार करें और इसका सेवन करें। ये खांसी कम करने और गले के ,संक्रमण को कम करने के लिए उपयोगी होता है।

Anar ke Fool ke Fayde | अनार के फूल के फायदे

अनार के फूल में विटामिन सी, ए, ई और फॉलिक एसिड प्रचूर मात्रा में होती है। अनार की ही तरह इसके फूल में भी कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अनार का फूल डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। बढ़े हुए ब्लड शुगर की वजह से शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है जो कि दिमाग के नसों को नुकसान पहुंचाता है। अनार के फूल के सेवन से बढ़ा हुआ ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है और दिमाग शांत होता है।

Anar ke Beej ke Fayde | अनार के बीज के फायदे

बचपन में हम अक्सर ये सोचते थे कि क्या अनार का बीत खाना चाहिए या नहीं, लेकिन अनार के बीच भी अनार की तरह ही बेहद लाभकारी हैं। कुछ लोग अनार इसलिए खाना पसंद नहीं करते कि उन्हें बार-बार बीज निकालना पड़ता है। हालांकि ये लोग ये नहीं जानते हैं कि अनार के साथ उसके बीज को भी खाया जा सकता है। अनार के बीज भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जैसे अनार के बीज भी अनार की ही तरह इम्युनिटी बढ़ाने, कैंसर से बचाव में मदद करने और दिल से जुड़ी बीमारियों को ठीक करने में फायदेमंद होते है।

ADVERTISEMENT

Kaccha Anar Khane ke Fayde | कच्चा अनार खाने के फायदे

Kaccha Anar Khane ke Fayde

अगर आप भी उन लोगों में हैं जो अनार काटते ही उसके रंग को देखकर ये तय करते हैं कि अनार खाना है या उसे यूज नहीं करना है तो बता दें फिके लाल या सफेद अनार कच्चे अनार होते हैं। लेकिन ये गुणों में किसी से कम नहीं होते हैं और लाल अनार खाने की ही तरह कच्चा अनार खाने के फायदे कई हैं।

यदि पेट में कीड़े हों तो 20 ग्राम कच्चे, खट्टे अनार के छिलके और 20 ग्राम शहतूत को 200 मिली पानी में उबाल लें। इस पानी को पीने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। पके अनार की ही तरह कच्चा अनार सेहत के लिए हर तरह से फायदेम्ंद होते हैं। इन्हें जूस बनाकर पीने से इम्युनिटी बढ़ने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल, पाचन तंत्र सभी में सहायता मिल जाती है। 

Seb aur Anar Khane ke Fayde | सेब और अनार खाने के फायदे

सेब और अनार, दोनों ही कैंसर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में उपयोगी हैं और ये इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी अच्छे हैं। अनार और सेब दोनों में ही फाइब्रर की अधिकता होती है और ये दोनों ही पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। सेब और अनार का जूस बनाकर पीने से फेस भी ग्लो करता है और आप सेहतमंद भी रहते हैं।

ADVERTISEMENT

Kela aur Anar ek Saath Khane ke Fayde | केला और अनार एक साथ खाने के फायदे

 कस्टर्ड में या फ्रूट सलाद में अकसर हमारे सामने केला और अनार का कॉम्बिनेशन आता है और ये दोनों साथ में खाने में बड़े स्वादिष्ट भी लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केला और अनार एक साथ खाने के फायदे नहीं, नुकसान अधिक हैं। केला मीठा फल है और अनार उप अम्लीय फल है। ऐसे में इन दोनों को साथ में खाने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। केले और किशमिश जैसे मीठे फलों के साथ अम्लीय फल, जैसे अंगूर और स्ट्रॉबेरी, या सेब, अनार और आड़ू जैसे उप-अम्लीय खाद्य पदार्थों को मिलाने की कोशिश न करें। 

Bawaseer mei Anar Khane ke Fayde | बवासीर में अनार खाने के फायदे

बावासीर से जूझ रहे मरीजों के लिए बावासीर में अनार खाने के फायदे तुरंत राहत देने वाले हैं। अनार के अंदर का पीला कवर बावासीर में बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनार के पीले कवर को पानी में अच्छी तरह भिगो कर कुछ समय के लिए रखें और फिर इसे बॉयल करें। इस लिक्विड को सुबह शाम पीने से बावासीर के परेशान करने वाले लक्षणों से राहत मिलती है।

 Anar Khane ke Fayde for Skin in Hindi | स्किन के लिए अनार के फायदे

न सिर्फ सेहत के लिए, बल्कि आपकी त्वचा को भी कई लिहाज से अनार लाभ पहुंचाता है। अनार प्रोटीन के उत्पादन को बढ़ाकर त्वचा को झुर्रियों से बचाने में भी मदद करता है। अनार का रस बेहतरीन क्लींजर का भी काम करता है। अनार के रस में रूई डुबोकर उसे अपने चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकदार होता है। यह एक अच्छा मॉइश्चराइजर भी है और त्वचा की गहराई में जाकर जरूरी नमी प्रदान करता है। यह कील-मुंहासों को जड़ से मिटाने का भी काम करता है। सूजन से राहत पाने के लिए आप अनार के बीज के तेल को त्वचा पर लगा सकते हैं। अनार का रस टोनर की तरह भी काम करता है। यह त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर खूबसूरती को बनाए रखता है।

Anar Khane ke Fayde for Skin in Hindi

ADVERTISEMENT

Benefits of Pomegranate for Hair in Hindi | बालों के लिए अनार के फायदे

अनार के सेवन से आपके बालों की खूबसूरती में भी बढ़ोत्तरी होती है। अनार का एंटीऑक्सीडेंट गुण सिर में मौजूद हेयर फॉलिकल्स को बेहतर करता है और स्कैल्प में रक्त संचार को बेहतर करता है। अनार बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में भी मदद करता है। अनार के प्रयोग से बालों को जरूरी विटामिंस और मिनरल्स मिलते हैं। अनार के बीज का तेल भी रूखे बालों के लिए बहुत अच्छा होता है।

Pomegranate Juice Benefits in Hindi|अनार के जूस के फायदे

अनार का प्रयोग कई रूपों में किया जा सकता है। इसे आप नियमित रूप से जूस के रूप में ले सकते हैं या फिर सिर्फ इसके दानों का भी सेवन किया जा सकता है। साथ ही कई तरह के पकवानों में भी इसका इस्तेमाल होता है। सलाद के रूप में इसका सबसे ज्यादा प्रयोग होता है। अगर आप आइसक्रीम बना रहे हो, रायता बना रहे हो या फिर कस्टर्ड बना रहे हो, इनमें अनारदाने का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। इससे न सिर्फ स्वाद बढ़ता है, बल्कि उस भोजन की पौष्टिकता भी बढ़ती है। अनार के बीज से तेल भी बनाया जाता है, जिससे आपके बालों की जड़ें बहुत मज़बूत हो जाती हैं । यूं तो अनार का सेवन किसी भी वक्त कर सकते हैं, लेकिन डॉक्टर्स का मानना है कि सुबह-सुबह अनार के सेवन का बिल्कुल सही वक्त होता है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। अनार का इस्तेमाल फ्रूट जेली बनाने में भी होता है। जेली बनाने के लिए अनार के दाने को पीस दिया जाता है और उसके बाद उसमें कुछ प्रेज़रवेटिव का इस्तेमाल किया जाता है।

Pomegranate Juice Benefits in Hindi

 

ADVERTISEMENT

Side Effects of Pomegranate in Hindi | अनार के नुकसान

इसमें कोई शक नहीं है कि अनार बहुत ही लाभकारी और पौष्टिक फ्रूट है, मगर कई मामलों में डॉक्टर इसे न खाने की भी राय देते हैं। अनार के अत्यधिक सेवन से कुछ परेशानियां हो सकती हैं, जिसके बारे में जान लेना जरूरी है।

 

अगर आप सर्दी-खांसी से परेशान हैं तो आपको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह बहुत ठंडा फल होता है। इससे आपकी सर्दी और खांसी और बढ़ सकते हैं। इसके अलावा कई लोगों को अनार खाने से एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में अनार का सेवन तुरंत रोक देना चाहिए। कई डॉक्टर्स राय देते हैं कि अगर आप कई बीमारियों से ग्रसित हैं और कई तरह की दवाइयां खा रहे हैं तो अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। खासतौर से जो उच्च रक्तचाप के पेशेंट होते हैं और बहुत ज्यादा हाइ डोज़ की दवाइयां लेते हैं, उन्हें भी अनार के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर अनार सुबह के वक्त खाएं तो ही बेहतर है। अनार का सेवन अगर आप नियमित रूप से करना चाहते हैं तो एक बार अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए। कई बार लोगों को अनार के अत्यधिक सेवन की वजह से सांस लेने में दिक्कत या सूजन जैसी परेशानी भी आ सकती है। कई लोगों को रैशेज भी हो जाते हैं, इसलिए ज़रूरी है कि अनार को सही वक्त पर और सही मात्रा में ही इस्तेमाल किया जाए।

अनार के सेवन को लेकर पूछे गए पांच सवाल और जवाब – FAQ’s

डॉक्टर रक्त को बढ़ाने के लिए सबसे पहले अनार खाने की ही सलाह क्यों देते हैं? 

जी हां, बिल्कुल सच है कि अनार खाने से रक्त बनने में मदद मिलती है। यही वजह है कि जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है तो उसे सबसे पहले अनार का जूस पीने की राय दी जाती है। अनार के बीज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे रक्त बनता हैं, इसलिए डॉक्टर इसे लेने की सलाह देते हैं। खून की कमी होने पर यह बहुत लाभदायक साबित होता है।

अनार सिर के गंजेपन को भी दूर करता है। इस बात में कितनी सच्चाई है?

जी हां, यह सच है कि अनार के छिलकों को पीस कर लगाने से सिर के गंजेपन को कम किया जा सकता है। इसका अथवा इसके पत्तों का लेप लगाने से भी काफी फायदा होता है। 

पीलिया जैसी बीमारी में अनार के सेवन से किस तरह लाभ होता है? क्या यह भूख बढ़ाने में भी सहायक होता है?

जी हां, बिल्कुल इसके एंटीऑक्सिडेंट्स गुण की वजह से पीलिया जैसी बीमारी से छुटकारा मिलता है। इस बीमारी में अनार का जूस ज़रूर पीना चाहिए। रही बात भूख बढ़ाने की तो यह भी सच है कि डॉक्टर राय देते हैं कि भूख न लगने कि परेशानी हो तो अनार के जूस का सेवन हर दिन करने से भूख खुुलकर लगनी शुरू हो जाती है।

स्तन के आकार को आकर्षक बनाने में भी अनार सहायक होता है। यह बात किस हद तक सही है?

यह सच है, लेकिन यह नुस्खा अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी होती है। अनार के छिलके को कूट-पीस कर, उसे सरसो के तेल के साथ मिलाकर लेप बनाकर स्तन पर लगाया जाए तो स्तन सुडौल हो जाते हैं, लेकिन यह नियमित रूप से करने पर ही फायदेमंद है।

बवासीर की बीमारी में अनार से कैसे लाभ मिलता है?

अनार के पत्तों को पीस कर, गर्म पानी में खौला कर, वह पानी पीने से बवासीर की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

ये कहना गलत नहीं होगा कि अनार खाने के फायदे (anar khane ke fayde) अनके हैं। अनार के फायदे इस बात से ही समझ आ जाते हैं कि चाहे इसके दाने सफेद हो या लाल या गुलाबी, अनार खाने के फायदे में कोई कमी नहीं आती है। ये हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा है और प्रेगनेंसी में भी अनार खाने के फायदे बहुत होते हैं। ये भी याद दिला दें कि सुबह खाली पेट अनार खाने के फायदे (anar ke juice ke fayde) सबसे अधिक है। खूबसूरत बाल और स्किन के लिए भी अनार के छिलके के फायदे नजर आते हैं। 

14 Oct 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT