ADVERTISEMENT
home / Wedding Accessories
Haldi ki Jewellery | हल्दी ज्वेलरी | Haldi Rasam Jewellery

आपकी हल्दी के रंग को और मनभावन बना देंगी ये हल्दी जूलरी डिजाइन – Haldi ki Jewellery

गहने, आभूषण यानि जूलरी हर लड़की की दोस्त होती है। उनकी भी जो कम से काम जूलरी  करती हैं और उनकी भी, जो खुद को गहनों से लदा हुआ ही देखना चाहती हैं। कुल मिलाकर जूलरी एक ऐसी ऐसी चीज़ है, जो हर उम्र की लड़की को अपनी और आकर्षित कर लेती है। ऐसे में अगर शादी सीजन चल रहा हो तो कहने ही क्या। शादी एक ऐसा मौका है, जहां होने वाली दुल्हन को अपने हर फंक्शन में अलग-अलग तरीके से सजने और संवरने का मुका मिलता है। इन्हीं में से एक फंक्शन है हल्दी फंक्शन आजकल हल्दी में पहनने वाली ज्वेलरी (haldi ki jewellery) काफी चलन में है। हम आपको इस फंक्शन के लिए एक से बढ़कर एक हल्दी की ज्वेलरी के आइडियाज देने जा रहे हैं। 

हल्दी के लिए फूल वाली जूलरी – Haldi Flower Jewellery in Hindi 

फ्लोरल जूलरी यानी फूल वाली ज्वेलरी एक ऐसा आभूषण हैं, जो दुल्हन के तैयार होने का एक पारंपरिक हिस्सा है। आम लड़कियों से लेकर सेलिब्रिटीज तक अपने हल्दी फंक्शन में जूलरी (haldi rasam jewellery) पहनना पसंद करती हैं। यह न सिर्फ दुल्हन की चमक और ताजगी को बढ़ाती है बल्कि उसके लुक में चार-चांद भी लगाती है। पिछले कुछ सालों में ताजे फूलों के आभूषणों के साथ आर्टिफिशियल फ्लोरल जूलरी में भी लोगों की रुचि बढ़ी है। लड़कियां अपने हल्दी फंक्शन में फूल वाली ज्वेलरी पहनना ही पसंद कर रही हैं। 

आर्टिफिशियल फ्लोरल जूलरी सेट

आर्टिफिशियल फ्लोरल जूलरी सेट | Artificial Floral Haldi Jewellery Set in Hindi

हल्दी यानी पीला रंग। इस दिन होने वाली दुल्हन हल्दी के रंग में रंगी हुई होती है। ऐसे में उसका आउटफिट भी पीले रंग का ही होता है, तो फिर जूलरी भी इसी रंग की होनी चाहिए न। आजकल आर्टिफिशियल फूल वाली ज्वेलरी काफी चलन में हैं। इसमें लड़कियां अपनी पसंद के अनुसार जूलरी सेट चुनकर पहनती हैं। आप भी haldi ki jewellery तलाश रही हैं तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगी। 

पिंक फ्लोरल जूलरी

पिंक फ्लोरल जूलरी | Pink Floral Jewellery for Haldi in Hindi

कुदरत ने फूलों को कई रंगों से नवाजा है। इन्हीं में से एक है पिंक यानि गुलाबी रंग। खास बात यह है कि पिंक कलर लड़कियों का भी खासा पसंदीदा होता है। गुलाबी फूलों से बनी हल्दी की ज्वेलरी आपके लुक को अलग हटकर बनाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस तरह के सेट में गुलाबी रंग का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। पूरे जूलरी सेट में गुलाबी फूलों का अत्यधिक मिश्रण होता है, जो बाकी शादी के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है।

ADVERTISEMENT

नथ वाली हल्दी जूलरी

नथ वाली हल्दी जूलरी | Haldi Jewellery With Nath in Hindi

मांग टिक्का की तरह नाक की पिन भी दुल्हन के चेहरे का एक बड़ा हिस्सा होती है। चेहरे पर जैसे ही वह खूबसूरत फ्लोरल नोज पहनती हैं तो उनका पूरा लुक एक अलग ही लेवल पर आ जाता है। आप भी इस नथ वाली फ्लोरल जूलरी से प्रेरणा लेकर अपने लिए हल्दी में पहनने वाली ज्वेलरी (haldi rasam jewellery) बनवा सकती हैं।  

हल्दी के लिए जूलरी डिजाइन – Haldi Jewellery Design in Hindi 

आजकल क्या आम क्या खास सभी लड़कियां अपने हल्दी फंक्शन में जूलरी पहनना पसंद करने लगी हैं। खासतौर पर बात जब सेलिब्रिटीज की आती है तो कई मामलों में वे फ्लोरल जूलरी के साथ गोल्ड या कुछ अलग तरह की जूलरी पहनना पसंद करती हैं। हम आपके लिए यहां कुछ सेलिब्रिटीज के ऐसे ही हल्दी ज्वेलरी आइडियाज लेकर आये हैं। 

मोती वर्क जूलरी

मोती वर्क जूलरी | Moti Jewellery for Haldi in Hindi

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की शादी किसी भी परिकथा से कम नहीं थी। अपने शादी के हर फंक्शन में दिव्यांका का लुक बस देखते ही बन रहा था। यहां तक कि उनका हल्दी फंक्शन लुक भी काफी लाजवाब था। अपने हल्दी फंक्शन में दिव्यांका त्रिपाठी ने पीले रंग की लहंगा चोली पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मोतियों वाले वर्क की हल्दी ज्वेलरी कैरी की थी। आप भी इनके इस लुक से कुछ प्रेरणा ले सकती हैं। 

कौड़ियों वाली हल्दी की ज्वेलरी

कौड़ियों वाली हल्दी की ज्वेलरी | Sea Shell Jewellery for Haldi in Hindi

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम कुछ समय पहले ही अपने बॉयफ्रेंड आदित्य धर संग शादी के बंधन में बंधी हैं। अपनी शादी में यामी गौतम काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। खास बात यह है कि आम फ्लोरल जूलरी, गोल्ड जूलरी या बाकियों से अलग हटकर यामी गौतम ने अपने हल्दी फंक्शन के लिए कौड़ियों से बने हल्दी ज्वेलरी सेट को चुना। आप भी इससे कुछ प्रेरणा ले सकती हैं।  

ADVERTISEMENT

ऑक्सिडाइज्ड जूलरी

ऑक्सिडाइज्ड जूलरी | Oxidised Jewellery for Haldi in Hindi

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का ये आईडिया भी कमाल का है। नेहा कक्कड़ ने अपने हल्दी फंक्शन के लिए बेहद सिंपल लुक अपनाया। उन्होंने हल्दी फंक्शन में पीले रंग की साड़ी के साथ ऑक्सिडाइज्ड जूलरी को मैच लिया। इसके अलावा नेहा ने अपने लुक को ज्यादा ड्रेमैटिक न करते हुए सिर्फ बड़े आकार के ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स ही पहने।     

लेटेस्ट हल्दी जूलरी डिजाइन – Latest Haldi Jewellery Design in Hindi 

आजकल बाजारों में कई अलग तरह से haldi ki jewellery आ गई है। इसमें कई लेटेस्ट हल्दी जूलरी डिजाइन भी देखने को मिलते हैं। कई बार तो इतनी सारी जूलरी में यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि हमारे फंक्शन के लिए कौन से लिए जूलरी सबसे खूबसूरत लगेगी। हम आपके लिए यहां कुछ लेटेस्ट haldi rasam ki jewellery की डिजाइन लेकर आये हैं।  

पीले व नारंगी फूल वाली ज्वेलरी  

पीले व नारंगी फूल वाली ज्वेलरी | Yellow and Orange Flower Jewellery for Haldi in Hindi

वैसे तो कई मौसमी फूल हल्दी की ज्वेलरी में अपना योगदान देते हैं, जो पीले रंग के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। मगर नारंगी फूलों की बात ही कुछ और होती है। आप चाहें तो ताजे फूलों से बनी जूलरी के अलावा प्लास्टिक या सिंथेटिक सामग्री से बने कुछ भव्य आर्टिफिशियल फूल भी ले सकती हैं। 

लैवेंडर और पिंक हल्दी ज्वेलरी 

लैवेंडर और पिंक हल्दी ज्वेलरी | Lavender and Pink Haldi Jewellery in Hindi

लैवेंडर एक ऐसा रंग है जो किसी भी प्रकार के विवाह समारोह के लिए उपयुक्त है। पिंक और लैवेंडर का मिश्रण किसी भी आभूषण को दुल्हन के लिए एकदम सही बनाता है। इस तरह के हल्दी ज्वेलरी सेट शादी की तस्वीरों को और भी बेहतर बनाते हैं। पिंक फूलों और लैवेंडर फूलों का मिश्रण इसे haldi ki jewellery विकल्पों के लिए एकदम सही बनाता है।

ADVERTISEMENT

लाल और सफेद हल्दी ज्वेलरी 

लाल और सफेद हल्दी ज्वेलरी | Red and White Haldi Jewellery in Hindi

सफेद फूल आमतौर पर कला का एक अद्भुत नमूना होते हैं। वहीं सफेद रंग के साथ लाल रंग का संयोजन शादी की तस्वीरों के मूड के लिए बहुत मायने रखता है। इस तरह के फ्लोरल जूलरी सेट को शिफॉन साड़ी या लहंगे के साथ पेयर करना हल्दी फंक्शन के लिए एक अच्छा आइडिया है।

अगर आपको यहां दिए गए हल्दी में पहनने वाली ज्वेलरी (haldi ki jewellery) के डिजाइन पसंद आए तो इन्हें अपनी उस सहेली या बहन के साथ शेयर करना न भूलें जिसका हल्दी फंक्शन पास ही है। 

ये भी पढ़े 

Indian Jewellery Designs In Hindi

ADVERTISEMENT

Diamond Jewellery Set for Bride in Hindi 

Gota Patti Jewellery Design in Hindi

Matha Patti Design in Hindi

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग ब्राइडल नथ डिजाइन फोटो

ADVERTISEMENT

नोज पिन की डिजाइन

26 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT