ADVERTISEMENT
home / Care
bridal hair care tips

होने वाली दुल्हन इन 5 घरेलू उपायों से रख सकती हैं अपने बालों का ख्याल

शादी के दिन हर लड़की अपना बेस्ट लुक पाना चाहती है। इसके लिए होने वाली दुल्हन शादी तय होते ही अपने लुक्स का ख्याल रखना शुरु कर देती हैं। जहां लड़कियां जिम और पार्लर कई चक्कर लगाती हैं, वो अपने बालों को उतना अटेंशन नहीं देती हैं। लेकिन अगर आप उन वुड बी ब्राइड्स में से एक हैं जो अपनी स्किन के साथ अपने बाल और हेयर लुक पर भी हर छोटी डिटेल्स फॉलो करती हैं तो आप अपने बालों का ख्याल रखना भी जरूर चाहेंगी। 

इन घरेलू उपाय से होने वाली दुल्हन अपने बाल को हेल्दी, शाइनी और घने लुक दे सकती हैं-     

शाइन के लिए बटर मास्क 

मार्केट में मिलने वाले हेयर बटर में शीया बटर, विटामिन ई, कोको बटर आदि मिलाया जाता है। घर पर भी बटर हेयर मास्क बनाने के लिए शीया बटर को सीधे या फिर एवोकैडो में शीया बटर मिक्स करके एक बेहतरीन हेयर मास्क बनाया जा सकता है। इसके लिए एक पके हुए अवोकेडो को आधा काट लें। इसके पल्प को निकालकर ब्लेंडर में स्मूद पेस्ट बनाएं। अब शीया बटर को डबल बॉयलर में मेल्ट करके इसे  एवोकैडो में मिक्स कर दें। इस पेस्ट को बाल में 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर किसी माइल्ड शैंपू से धो दें।

इसी तरह शीया बटर को डबल बॉयलर में मेल्ट करके इसमें कोकोनट ऑयल मिक्स करके भी बाल में लगा सकते हैं। किसी भी तरह का बटर मास्क बालों को डीपली नरिश करने के साथ-साथ बालों को शाइन भी देता है और कोई भी दुल्हन ये जरूर चाहती है कि उसके चेहरे की तरह उसके बालों की चमक भी लोगों को दिखे।

ADVERTISEMENT

ग्रीन टी भी है उपयोगी

ये तो सभी जानते हैं कि ग्रीन टी पीने से बेली फैट कम होता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इससे बालों के पतले होने (हेयर थिनिंग) की परेशानी भी नियंत्रण में आ जाता है।

ग्रीन टी पीने के साथ आप इसे सीधे स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इससे बाल मोटे होते हैं, उनकी ग्रोथ बढ़ती है और वो जल्दी लंबे भी होते हैं। इसे सप्ताह में एक बार बाल में लगाएं। 

नियमित ऑयल मसाज

बालों को नियमित ऑयल मसाज करने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल हेल्दी दिखते हैं।

डैंड्रफ फ्री स्कैल्प के लिए विनेगर

विनेगर का एसिड कंटेंट स्कैल्प से डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को क्लीन करता है और बालों को हेल्दी बनाता है। एक मग पानी में 2 से 3 टेबल स्पून विनेगर मिलाएं। इसे शैंपू करने के बाद बाल और स्कैल्प पर डालें, कुछ मिनट छोड़ने के बाद पानी से रिंज कर लें।

ADVERTISEMENT

बालों को दे प्रोटीन

अंडे प्रोटीन के नैचुरल स्रोत हैं और ये हेल्थ से लेकर हेयर तक हर चीज के लिए यूजफुल हैं। अंडे में दही और शहद मिलाकर लगाने से बाल हेल्दी और स्ट्रॉन्ग होते हैं। इसके साथ ही ये बाल को डीपली नरिश भी करते हैं।

21 Nov 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT