ADVERTISEMENT
home / Love
ये 13 Gestures जो उसे आपके प्यार का एहसास दिलाते हैं

ये 13 Gestures जो उसे आपके प्यार का एहसास दिलाते हैं

लगता है कि लड़के वो छोटी-छोटी चीज़ें नोटिस ही नहीं करते और इन छोटी-छोटी खुशियों की दुनिया में हम ही जीते हैं पर ऐसा नहीं है Sweetheart! वो भी हर छोटी चीज़ नोटिस करते हैं और इनसे उन्हें फ़र्क भी पड़ता है। आइए बताते हैं हम आपको वो 13 gestures जिनसे वो और भी ज्यादा loved और pampered फील करते हैं।

1. जब आप उसके साथ चलती हैं, उसकी बांह पकड़कर

1-4

हम लड़कियों को तो आदत होती है इन चीज़ों की पर हमें यही लगता है कि ये लड़के इसे girly से ज्यादा कुछ नहीं समझते होंगे। पर ऐसा नहीं है, जब आप उनके साथ उऩका हाथ पकड़कर चलती हैं तो उनमें अलग ही confidence आ जाता है। उन्हें लगता है कि वो आपके साथ किसी दूसरी ही दुनिया में चले गए हैं जो बेहद खूबसूरत है।

2. जब आप उसके ऑफिस में लंच भिजवाती हैं क्योंकि..

उसकी मॉम घर पर नहीं हैं। गर्लफ्रेंड जब मां की तरह pamper करने लगे तो इससे खूबसूरत एहसास किसी लड़के के लिए कुछ नहीं होता। वो ये सोचते हैं कि कैसे आप ने अपने busy schedule में भी ये याद रखा कि वो भूखा न रह जाए.. और उस वक्त वो खुद को luckiest guy मानते हैं।

3. जब आप दोनों साथ में टीवी देखें और आप हर रोमांटिक सीन के साथ उसके और करीब जाएं

3-2

आपको लगता होगा कि ये आप अपनी खुशी के लिए कर रही हैं । शायद ये सब उसे पसंद न हो पर यकीन मानें ये उसे उस rom-com से ज्यादा अच्छा लगता है जो आपलोग देखते हैं।

ADVERTISEMENT

4. जब आप उसे एक अच्छी सी oil chumpy और फिर shoulder massage दें

वो दिनभर के काम के बाद थका हुआ है, अब मसाज से अच्छा उसे क्या लगेगा भला। इस वक्त उसे इसकी ही ज़रूरत थी।

5. जब आप उसे kiss करती हैं और उस वक्त उसे kiss की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं होती

5

और वो कुछ मिनट तक अपने गालों पर आपके होंठों के टच का एहसास ही लेता रह जाता है।

6. जब आप अपने लिए शॉपिंग करने जाएं और उसके लिए एक शर्ट लाएं

क्योंकि आपको लगा कि ये शर्ट उसपर बहुत अच्छी लगेगी। आप देखिएगा, कुछ ही समय में वो शर्ट उसकी फेवरेट हो जाएगी।

7. जब वो बीमार हो और आप उससे मिलने उसके घर जाएं

7-2

वो अपने आप ही बेहतर फील करने लगता है.. पहले से बेहतर और अच्छा।

ADVERTISEMENT

8. जब आप उसके लिए केक की आखिरी बाइट बचाकर रखें

क्योंकि उसे उस बेकरी का truffle पसंद है।

9. जब आप फेसबुक पर कोई meme देखें जो उसके लिए हो

9

और उसे उसकी screenshot भेज दें। वो देख कर थोड़ी देर तक मुस्कुराता रह जाता है।

10. जब आप उसकी तारीफ अपने दोस्तें से करती हैं

और वो चुपके-चुपके आपके pride पर proud फील कर रहा होता है।

11. जब वो अपने फ्रेंड्स के साथ कोई गेम खेल रहा हो

11

और आप उसे cheer-up करें.. गर्लफ्रेंड से अच्छी cheerleader तो हो ही नहीं सकती।

ADVERTISEMENT

12. जब आप अपने बाल वैसे बनाती हैं जैसा वो चाहता है

और आप उसके लिए ड्रेस अप हों.. उसे पता चलता है कि आप ने उसके लिए ये सारा effort किया है।

13. जब आप उसकी शर्ट पहनकर घूमती हैं शाम से सुबह तक

13

और वो आपको देखकर मुस्कुराता है क्योंकि आप उसकी शर्ट में और भी सेक्सी लग रही हैं और साथ ही उसे कल की हसीन रात याद आती है।

gifs : tumblr

ये भी पढ़ें : आपकी ये 8 आदतें बताती हैं कि आप करती हैं खुद से प्यार !

ADVERTISEMENT

 ये भी पढ़ें : दूसरों के सामने प्यार जताने के ये 6 तरीके उसे भी पसंद हैं!

12 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT