ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
अब इस दिन फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर करेंगे शादी, जावेद अख्तर ने कंफर्म की डेट

अब इस दिन फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर करेंगे शादी, जावेद अख्तर ने कंफर्म की डेट

जैसा कि आप जानते हैं कि फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के 2022 में जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। लेकिन कोरोना के बिगड़ते हालात ने उनके वेडिंग्स प्लान पर पानी फेर दिया था। हालांकि अब सिचुएशन थोड़ी बहुत सही है। इसी के चलते फरहान और शिबानी की शादी की न्यू डेट का फैसला हो चुका है। इस बात की चर्चा है कि इस जोड़े की कोर्ट मैरिज होगी और उसके बाद फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के खंडाला वाले फार्म हाउस पर शादी के फंक्शन होंगे।

हमें पता चला है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को शादी करेंगे। इस बात को उनके पिता जावेद अख्तर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कंफर्म किया है।

जावेद साहब ने बताया कि जी हां, इनकी शादी हो रही है। 21 फरवरी को फरहान अपने पार्टनर शिबानी के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, इसके बाद परिवार और करीबी दोस्तों के लिए जावेद अख्तर के घर पर पार्टी रखी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए कुछ ही लोगों को इन्वाइट किया गया है। वहीं शिबानी को लेकर उन्होंने कहा, ”वो बहुत प्यारी लड़की है, फरहान और वो काफी अटैच्ड हैं. हम सभी उसको बेहद पसंद करते हैं।”

जावेद अख्तर ने कहा कि ये इंटीमेट सेरेमनी होने वाली है. सिचुएशन को देखते हुए हम बड़े स्केल पर सेरेमनी होस्ट नहीं कर सकते हैं तो हम कम लोगों को शादी में बुला रहे हैं। ये बहुत ही सिंपल होने वाला है। खैर अभी तक तो इंविटेशन भी नहीं भेजे गए हैं।

ADVERTISEMENT

फरहान और शिबानी दोनों काफी समय से लिवइन में रह रहे हैं। दोनों का प्यार जग-जाहिर है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे को लेकर अपना प्यार जाहिर करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। यही नहीं, किसी भी इवेंट में भी शिबानी और फरहान को एक साथ ही स्पॉट किया जाता है। दोनों कोरोना महामारी की वजह से पहले भी अपनी वेडिंग पोस्टपोन कर चुके हैं। इसलिए अब कपल अपनी शादी को और टालना नहीं चाहते हैं और इस वजह से दोनों इंटिमेट वेडिंग प्लान कर रहे हैं। बता दें, फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी है। साल 2000 में शादी करने के बाद फरहान और अधुना ने 2016 में अलग होने का फैसला किया था। उनकी दो बेटियां हैं – शाक्य और अकीरा।

04 Feb 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT