ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
फरहान अख्तर मार्च में शिबानी दांडेकर से करने वाले हैं शादी, 5 स्टार होटल किया बुक

फरहान अख्तर मार्च में शिबानी दांडेकर से करने वाले हैं शादी, 5 स्टार होटल किया बुक

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इंडस्ट्री के सबसे कूल कपल में से एक हैं और अब दोनों अपने रिलेशनशिप को एक कदम आगे बढ़ाने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कपल इस साल मार्च में शादी करने वाला है और हमें दोनों की इंटिमेट वेडिंग के बारे में ये चीजें पता चली हैं। 

दोनों के करीबी स्त्रोत ने एक लीडिंग एंटरटेनमेंट डेली को बताया है कि फरहान और शिबानी मुंबई में मार्च 2022 में लैविश अंदाज में शादी करने वाले हैं। हालांकि, कोविड केस के बढ़ने की वजह से दोनों अपनी शादी में केवल करीबी दोस्तों और परिजनों को ही शामिल करने वाले हैं। बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई एक्टर्स और एक्ट्रेस आदि को भी कोविड हो गया है। फरहान और शिबानी दोनों काफी समय से लिवइन में रह रहे हैं और पेंडेमिक की वजह से अब दोनों अपनी शादी को अधिक डिले नहीं करना चाहते हैं और इस वजह से दोनों इंटिमेट वेडिंग प्लान कर रहे हैं।

सोर्स ने आगे कहा, कपल ने 5 स्टार होटर बुक किया है और लगभर सभी चीजों को फाइनलाइज किया जा चुका है। फरहान और शिबानी ने अपने लिए सब्यसाची आउटफिट चुने हैं और दोनों ने अपने स्पेशल डे के लिए पेस्टल कलर्स का चुनाव किया है। बता दें कि फरहान और शिबानी पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में हैं। यहां तक कि शिबानी ने अपनी बैक पर फरहान के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है और दोनों सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें भी शेयर करते हैं, जिन्हें दोनों के फैंस भी काफी पसंद करते हैं। 

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में शिबानी से उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, हम अभी ही काफी कुछ एकसाथ करते हैं। हम साथ में वर्कआउट करते हैं, सीरीज और फिल्में साथ में देखते हैं और दोनों डॉग्स के साथ खेलते हैं और फिर वो अपने काम पर चले जाते हैं और मैं भी चली जाती हूं। हम दोनों के बीच अच्छा बैलेंस है और हमारे इंट्रस्ट भी मिलते हैं। हम दोनों को अपना-अपना वक्त अलग भी पसंद है और हमारे बीच अच्छा तालमेल है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:
बिग बॉस 15: शो में हुई चार दमदार चैलेंजर्स की एंट्री, घरवालों को किया बुरी तरह से टॉर्चर
OTT प्लेटफार्म पर जनवरी 2022 में रिलीज होने वाली हैं ये 5 मोस्ट अवेटेड वेब सीरिज
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को गले लगाते हुए नए साल का किया स्वागत, लिखा- ज़िंदगी का जश्न मनाते हुए

04 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT