ADVERTISEMENT
home / अपनी मदद करें
Easy Eye Exercises to Improve Vision, आंखों की रौशनी में सुधार करती हैं ये 5 आई एक्सरसाइज

एक्सपर्ट से जानिए आंखों की रौशनी में सुधार करने वाली इन 5 आई एक्सरसाइज के बारे में

आंखों की रौशनी कम होना आजकल कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक यह समस्या आम है। ठीक से नजर आये इसके लिए हम कभी चश्मा तो कभी लेंसेस का सहारा लेते हैं। इसमें Refractive परेशानियां जैसे कि मायोपिया (पास का कम दिखना), हायपरोपिया (दूर के दिखने में परेशानी) शामिल है। इसके अलावा अन्य आंख संबंधी बीमारियां जैसे कि मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, ARMD भी होती हैं। इनके बढ़ जाने पर हम ज्यादा कुछ नहीं कर पाते। केवल इनका इलाज ही एक मात्र रास्ता रह जाता है। मगर इसकी शुरुआत में हम एक्सरसाइज कर इसे बढ़ने से जरूर रोक सकते हैं। खासतौर पर मायोपिया (पास का कम दिखना), हायपरोपिया (दूर के दिखने में परेशानी) में। नेत्रम आई फाउंडेशन की आई सर्जन डॉक्टर अंचल गुप्ता हमें बता रही हैं आंखों की रौशनी में सुधार करने के लिए 5 आई एक्सरसाइज (Eye Exercises)। मगर उससे पहले जान लेते हैं कि आंखों की रौशनी बरकरार रखने के लिए हमें किस तरह की डाइट फॉलो करनी चाहिए। 
https://hindi.popxo.com/article/exercises-for-normal-delivery-during-pregnancy-in-hindi

विटामिन और मिनरल्स से भरपूर डाइट

विटामिन ए, सी और ई के साथ ही मिनरल्स जैसे कि जिंक में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो रेटिनल सेल के जीवन को बढ़ाने में मदद करते हैं। इनके सेवन से आंखों में होने वाली कई बीमारियों को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। एक अच्छी हेल्दी डाइट की मदद से चश्में का नंबर बैलेंस करने में मदद मिलती है, साथ ही ये मोतियाबिंद को भी आने से कुछ समय के लिए रोक सकता है। खाने के पदार्थ जो आंखों के लिए फायदेमंद हैं उनमें कई सारी रंग-बिरंगी सब्जियां और फल शामिल हैं, जैसे- गाजर, टमाटर, आंवला, साइटरस फल, पालक, लाल और पीली बेल पेपर, ब्रोकली, शकरकंद, मीठे आलू।
औमेगा-3 फैटी एसिड में परिपूर्ण खाद्य पदार्थ जैसे की सालमॉन और फ्लैक्ससीड भी आंखों के स्वास्थ्य के लिए खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कुछ माइक्रोन्यूट्रिएंट जैसे की ल्यूटिन और एक्जाएक्सॉनथिन जो कि रेटिना में कैरेटनाएड्स का काम करते हैं उनमें हरे पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, जूक्किनी और अंडे खाने को कहा जाता है। 

आंखों की एक्सरसाइज

आंखों की एक्सरसाइज या फिर व्यायाम, आंखों को राहत देता है, वो भी तब जब आपकी आंखें काम से परेशान हो जाती हैं। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं है कि आंखों का व्यायाम या एक्सरसाइज चशमें का नंबर सही कर सकता है। चश्में की पॉवर में बदलाव तब होता है जब आईबॉल की बनावट बदलती है, आंख की लंबाई, कोर्निया में बदलाव होता है। इन सब मनोवैज्ञानिक बदलावों को एक्सरसाइज की मदद से रोका जा सकता है। इसके बावजूद भी आंखों की एक्सरसाइज आंख पर पड़ रहे दबाव और स्ट्रेस को कम कर सकती है, जिसके चलते आंखों को अच्छा लगता है। 

पलकें झपकाना

पलके झपकाना एक तरह का रिफ्लैक्स फंक्शन है। यह आंखों की रोशनी तो नहीं बढ़ाता है, लेकिन टियर फिल्म की गुणवत्ता में सुधार करता है, जिससे रोशनी में सुधार होता है। लगातार स्क्रीन पर निगाह रखने के चलते टियर फिल्म सूख जाती है, जिससे धुंधलापन या फिर खराब दिखने लगता है। पलक झपकाने से टियर फिल्म फैल जाती है, जिससे आंखों में दुबारा से लुब्रिकेशन हो जाता है। इससे आंखों को आराम तो मिलता ही है, साथ ही थकान और तनाव में राहत मिलती है। 
आंखों पर देर तक रहने वाले तनाव को कम करने के लिए यह बहुत आसान एक्सरसाइज है। कम से कम दो मिनट तक हर चार सेकंड में अपनी पलकों को लगातार झपकाएं और फिर आंखें तेजी से बंद कर लें। कुछ सेकंड बाद आंखें खोलें। आप आराम महसूस करेंगे। यह प्रक्रिया दिन में कई बार करनी चाहिए ताकि अच्छा परिणाम देखने को मिले। 

सर्कुलर या फिर 8 का फिगर

एक बड़े से ‘8’ नंबर की कल्पना करें, जोकि आपसे छह फीट की दूरी पर है। अब आप इसकी और धीरे-धीरे नजरें घुमाएं। पहले क्लॉकवाइस डायरेक्शन में और फिर एंटी क्लॉकवाइस डायरेक्शन में। आपको जल्द ही अपनी आंखों की रौशनी में इसका लाभ देखने को मिलेगा।

पॉमिंग

अपनी दोनों आंखों पर आराम से हथेली रखने को पॉमिंग कहते हैं। इससे आंखों को बहुत राहत मिलती है। किसी भी आरामदायक स्थिति में बैठें और कुछ पल के लिए आंखें बंद कर लें। दोनों हथेलियों को आपस में तेजी से रगड़ें ताकि वे गरम हो जाएं। उसके बाद दोनों हथेलियों को आंखों की पलकों पर रखें और हाथ की ऊर्जा को बंद आंखों से धारण करें। आंखें बंद ही रखें और इस क्रिया को तीन बार दोहराएं। 

पेंसिल पुशअप्स

आंखों की रोशनी बढ़ाने के तरीके वाली ये एक कंवर्जेंस एक्सरसाइज है, जो कि देखने वाली आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करती है। इस एक्सरसाइज की मदद से कोई भी व्यक्ति प्रेसबायोपिया को रोक सकता है। एक पेंसिल लें और अब इसे आंखों से सामने बांहों की दूरी पर पकड़ें और उस निशान पर फोकस करें। इस साइकल को दो मिनट बाद दोहराएं। अब धीरे-धीरे पेंसिल की टिप को तीन इंच तक चेहरे के पास लाएं जब तक धुंधला न दिखने लगे इसे नाक की ओर लायें और फोकस बनाये रखें। इसे तब तक करीब लायें जब तक यह दो भागों में न दिखाई देने लगे, और जैसे ही यह दो भागों में बंटे इसे हटा लें और थोड़ी देर आंखों को खुला छोड़ कर इधर उधर देखें। थोड़ी देर बाद पुनः इसे 4 से 5 बार दोहरायें। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने की बेस्ट एक्सरसाइज है। 

आंखों का मूवमेंट

आंखों को अगल-बगल से हिलाना भी आंखों को आराम देने और बेहतर करने के लिए कहा जाता है। आराम की स्थिति में बैठकर, अपनी आंखों को दायीं ओर घुमाते हुए देखें कम से कम छह से आठ फीट की दूरी पर, उस दिशा में अपनी टकटकी को रखें। फिर यही प्रक्रिया अपनी आंखों को दूसरी तरफ ले जाकर करें।

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

27 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT