ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
इस एक्टर ने एकमद बदल लिया अपना लुक, एयरपोर्ट पर फैंस देखकर बोले – लगा बाबा रामदेव आ गये…

इस एक्टर ने एकमद बदल लिया अपना लुक, एयरपोर्ट पर फैंस देखकर बोले – लगा बाबा रामदेव आ गये…

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष ने बॉलीवुड में फिल्में भी की हैं। हिंदी दर्शक भी उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। धनुष पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनको उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसी बीच धनुष का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।

एक्टर ने अपने नए लुक से सबको चौंका दिया है। धनुष की छाती तक दाढ़ी और कंधे तक लंबे बाल देखकर पैपराजी ने भी उनके लुक्स को लेकर सवालों की बौछार कर दी। 

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है- मुझे लगा बाबा रामदेव पैंट शर्ट पहनकर आए। दूसरे ने लिखा- ‘मुझे लगा ये बाबा रामदेव की बायोपिक में काम कर रहा है या क्या?’ एक तीसरे नेता ने लिखा है कि- ‘क्या आप बाबा रामदेव हैं?’ कुछ लोग धनुष को इस अवतार में देखकर ये भी कह रहे हैं कि उन्होंने ‘पुष्पा’ की कॉपी की है। 

कुछ दिनों पहले धनुष ने सोशल मीडिया पर अपने लुक की एक झलक शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘वाथी प्रमोशन स्टाइल, माय फेवरेट हेयर स्टाइल’। अभिनेता की फिल्म ‘वाथी’ फरवरी के महीने में रिलीज हुई थी।

ADVERTISEMENT

धनुष के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता ‘वाथी’ फिल्म में नजर आए थे। इसका निर्देशन वेंकी एटलुरी ने किया था। इस फिल्म में उनके साथ संयुक्ता मेनन भी नजर आई थीं। धनुष इस साल फिल्म ‘सर’ में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ समांथा नजर आएंगी।

30 May 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT