ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Holi Recipes in Hindi

Holi Recipes in Hindi – उंगलियां चाटते रह जाएं मेहमान बनाएं ये होली के पकवान

हमारे देश में होली और दीपावली ही ऐसे त्योहार नहीं हैं जिन्हें खूब मस्ती से मनाया जाता है। ऐसे अनेक त्योहार हैं जो पूरे पारंपरिक अंदाज में हमारे यहां मनाये जाते हैं, लेकिन होली और दीवाली को बाकी सभी त्योहार से ज्यादा बड़ा माना जाता है। इसकी वजह यह है कि इन त्योहार में हर तरह के रिवाजों का पूरी श्रद्धा के साथ पालन किया जाता है और साथ ही साथ इनमें घर पर ही खाने (holi food) के लिए अनेक स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किये जाते हैं। अगर होली और दीवाली पर घर पर बनाए जाने वाले पकवानों की बात की जाए तो इनमें होली पर तो हिंदू परिवारों में घर पर बहुत दिन पहले से ही पकवान बनाए जाने लगते हैं। होली के पकवान (holi food) में गुजिया (holi sweets) दहीबड़ा, सेव, मट्ठी जैसी चीज़ें होती हैं जो हर घर में बनाई जाती हैं। होली के त्योहार पर सभी एकदूसरे से मिलने उनके घर जाते हैं और वहां बने व्यंजनों का स्वाद लेते हैं।

शायद आपने भी यह बात नोट की होगी कि होली हो या कोई और त्योहार, आप किसी से मिलने जाते हैं तो बिलकुल एक जैसी ही चीजें आपको वहां खाने (holi food) के लिए मिलती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि होली की गुजिया (holi sweets) का स्वाद लेने के लिए हम पूरे साल का इतंजार करते हैं, लेकिन फिर भी हर जगह यही सब खा-खाकर इनसे बिलकुल ऊब जाते हैं। एक दो दिन में ही हाल ऐसा हो जाता है कि कुछ खाने का मन नहीं करता। ऐसे में द एम्प्रेसा होटल के व्हाइट चारकोल रेस्टोरेंट के मास्टरशेफ अजय चोपड़ा आपके लिए लाए हैं मुंह में पानी ला देने वाली कुछ ऐसी जायकेदार होली रेसिपीज़ (holi recipe) जिन्हें खाकर न सिर्फ आपके घर के लोग, बल्कि सभी मेहमान भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो फिर क्या, बुलाइये अपने मेहमानों को होली की शुभकामनाएं देने के बहाने और खिलाइये उन्हें ये स्वादिष्ट होली के व्यंजन। यह स्वादिष्ट व्यंजन होली पार्टी में होली के गानों (Holi ke Gane)के साथ चार चाँद लगा देंगे।

Holi Recipe in Hindi in 2022

  • होली पर बनाएं ठंडाई मूज़
  • एप्रीकॉट- प्रून्स बेक्ड गुजिया विद रबड़ी
  • स्पेशल पूरनपोली आइसक्रीम
  • सिंपल गुजिया

होली पर बनाएं ठंडाई मूज़

सामग्री : दूध : 500 मिली, चीनी – 50 ग्राम, ठंडाई (thandai) मसाला या गुरुजी ठंडाई – 40 मिली, अगर अगर / चाइना ग्रास – 3 चम्मच, व्हिपिंग क्रीम – 50 ग्राम , कटे हुए ड्राईफ्रूट्स – 50 ग्राम, केसर – 2 -3 रेशे, ब्राउनी स्पॉन्ज – 50 ग्राम।

Holi Recipes 3

ADVERTISEMENT

Thandai Recipe in Hindi

ठंडाई मूज़ बनाने की विधि – Thandai Mooj Banane ki Vidhi

  • चाइना ग्रास को पानी में डालें।
  • दूध को आधा होने तक गर्म करें।
  • अब एक बर्तन में चीनी और पानी में घुली चाइना ग्रास को मिलाएं और इसमें दूध डाल दें।
  • इस मिक्सचर को उबलने दें।
  • अब इसमें ठंडाई (thandai) मसाला डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसे ऑच से उतार कर ठंडा होने दें।
  • अब इस मिक्सचर को व्हिप्ड क्रीम में फोल्ड करके फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • इसके ऊपर ब्राउनी पाइप ठंडाई(thandai) मूज़ को अरेंज करें।
  • अब इसे ड्राईफ्रूट्स और नट्स से गार्निश करें।
  • ठंडा- ठंडा सर्व करें।

एप्रीकॉट- प्रून्स बेक्ड गुजिया विद रबड़ी

सामग्री : भरावन के लिए – प्रून्स – 50 ग्राम, एप्रीकॉट- 50 ग्राम, खोया- 100 ग्राम, सॉफ्ट मोज़रेला – 50 ग्राम, इलाइची पाउडर – 10 ग्राम, ब्राउन शुगर – 50 ग्राम, कटे बादाम – 1 चम्मच, रबड़ी- 50 ग्राम, खस और रोज़ सिरप – 1-1 चम्मच, केसर – 2 रेशे। शेल के लिए फाइलो शीट्स – 4।

Holi Recipes 2

एप्रीकॉट- प्रून्स बेक्ड गुजिया विद रबड़ी बनाने की विधि

  • चीनी, इलाइची पाउडर और कटे हुए बादाम को एक बाउल में मिला लें।
  • खोया को कस कर इस मिक्सचर में मिलाएं।
  • प्रून्स और एप्रीकॉट्स को भी छोटे टुकड़ों में काट लें और इसी मिक्सचर में मिला दें।
  • फाइलो शीट को चौकोर आकार में काटें और इसमें तैयार हो चुके भरावन से भरकर बंद कर दें।
  • इसे 160 डिग्री फॉरेनहाइट पर 6 से 8 मिनट तक बेक करें।
  • रबड़ी को तीन हिस्सों में बांट कर केसर, रोज़ और खस सिरप से फ्लेवर करें।
  • अब बेक्ड गुजिया को तीन फ्लेवर की रबड़ी के साथ सर्व करें।

2022 होली के लिए स्पेशल पूरनपोली आइसक्रीम

सामग्री :  चना दाल- ½ किलोग्राम, गुड़ ¼ किलोग्राम, व्हिप्ड क्रीम- 50 ग्राम, इलाइची पाउडर – 1 बड़ा चम्मच, नटमैग पाउडर- 1 चुटकी, रबड़ी – 50 मिली।

ADVERTISEMENT

Holi Recipes 1

पूरनपोली आइसक्रीम बनाने की विधि – Pooran Poli Ice Cream Banane ki Vidhi

  • पूरन बनाने के लिए चना दाल को उबालने रखें। आधी उबलने पर ही इसमें गुड़ मिलाकर इसे और पकाएं।
  • अब दाल में से पानी निकाल दें और फिर से गुड़ मिलाकर इसे मध्यम ऑच पर 5 मिनट के लिए पकाएं।
  • अब इसमें इलाइची पाउडर और नटमैग पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह से पीस लें। पूरनपोली (puran poli) का पेस्ट तैयार है।
  • व्हिप्ड क्रीम को अच्छी तरह से फेंटें और इसमें रबड़ी मिला दें।
  • अब पूरन पेस्ट को इस मिक्सचर में फोल्ड करें और ठंडी होने के लिए फ्रिज में 15 – 20 मिनट के लिए रखें।
  • इसके स्कूप बनाकर ऊपर से केसर के रेशे डालकर ठंडी- ठंडी सर्व करें।

होली स्पेशल सिंपल गुजिया बनाने की विधि – Holi Gujiya Recipe in Hindi

gujiya recipie

सामग्री : मैदा, 1 टेबल स्पून घी, पानी (जरूरत अनुसार ), फीलिंग बनाने के लिए – 2/3 कप खोया, 4 टी स्पून घी, 1/2 कप सूखे अंजीर, तेल, 1/2 कप सूखे अंजीर,1/2 कप खजूर(बारीक टुकड़ों में कटा हुआ),10 से 12 काजू,10 बादाम, टुकड़ों में कटा हुआ, 10 अखरोट(बारीक कटा हुआ)।

सिंपल गुजिया बनाने की विधि – Gujiya Banane ki Vidhi

  • सबसे पहले मैदे में घी और पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रहे की आटा गीला न हो वरना गुजिया ठीक से नहीं बनेगी।
  • उसके बाद फीलिंग बनाने के लिए एक कढ़ाई या नॉनस्टिक पैन में खोया डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें और फिर इसे ठंडा होने के लिए एक रख दें।
  • अब इसमें अंजीर, काजू, अखरोट, बादाम डालकर मिक्स कर लें।
  • अब आप मैदे की छोटी-छोटी लोईयां बनाकर पूरियों की तरह बेल लें।
  • इसके बीच में तैयार की हुई फीलिंग भरकर किनारों पर पानी लगाकर अच्छे से बंद कर दें और गुजिया की शेप दें।
  • आप चाहें तो गुजिया बनाने के सांचे का इस्तेमाल कर सकती है।
  • उसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और गुजिया को ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें। डीप फ्राइड गुजिया खाने के साथ-साथ देखने में भी अच्छी लगती है।
  • जब गुजिया ठंडी हो जाए तो इसे आप किसी बंद डब्बे में इसे भर कर रख सकते हैं।

उम्मीद है यहाँ दी गयी होली के पकवान (Holi Recipes in Hindi) की तरह तरह की रेसिपी आपको पसंद आयी होगी और आप इसे 2022 होली में ट्राय करेंगे। आप चाहें तो होली के पकवान के साथ ठंडाई बनाने की विधि भी जान लें। होली के पर्व में ठंडी का अपना अलग महत्व होता है। तो इन लजीज पकवानों के साथ होली में प्यार, खुशियां और होली की हार्दिक शुभकामनाएं शेयर करें।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें –
दोस्तों और परिजनों के लिए होली शायरी
होली क्यों मनाई जाती है?
Holi jokes in Hindi

16 Mar 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT