ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
deepika cannes 2022

साड़ी के बाद दीपिका पादुकोण ने रेड आउटफिट में दिखाया अपना स्टनिंग स्टाइल

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी बनकर पहुंची दीपिका पादुकोण फेस्टिवल के तीसरे दिन भी अपने स्टनिंग स्टाइल से लोगों को इम्प्रेस कर रही हैं। फिल्म आर्मागेडन टाइम के प्रीमियर के लिए दीपिका ने रेड गाउन चूज किया था और एक्ट्रेस का ये लुक भी उनके पहले के लुक्स की तरह अमेजिंग है।

साभार- इंस्टाग्राम

इसके पहले दीपिका ने सब्यसाची की साड़ी और अपनी रेट्रो स्टाइल से लोगों को बहुत इम्प्रेस किया था। इस लुक के अलावा दीपिका ने फेस्टिवल के दौरान प्रिंटेड शर्ट और ट्राउजर पहना था और दूसरे दिन के लिए उन्होंने ब्लैक आउटफिट चूज किया था।

कान्स के तीसरे दिन दीपिका ने लुई वीटॉन का रेड कलर का स्ट्रैपी गाउन पहना था। दीपिका के गाउन का टॉप पार्ट पेपलम स्टाइल में डिजाइन किया गया था। इस स्ट्रैपी बैक वाले प्लेन रेड गाउन के साथ एक्ट्रेस ने लो पोनी, परफेक्ट आई मेकअप और रेड लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया था। 

दीपिका को हाल ही में लुई वीटॉन की ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। वो पहली भारतीय है जिन्हें लुई वीटॉन का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

ADVERTISEMENT

दीपिका ने कान्स में जूरी बनने के लिए बाद कहा था कि 15 साल पहले जब उन्होंने करियर शुरू किया था तो सोचा नहीं था कि वो इस मुकाम तक पहुंच जाएंगी।

20 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT