ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 17 जुलाई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 17 जुलाई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – ताजगी का अनुभव करेंगे

आज पूरे दिन आप ताजगी का अनुभव करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा का योग है। दूसरों के चक्कर में निजी फैसला बदलना पड़ सकता है।

वृषभ –  पारिवार में मनमुटाव रखना नुकसानदायक हो सकता है

ADVERTISEMENT

महिलाओं को कार्यस्थल और परिवार में संतुलन बनाने में परेशानी आ सकती है। दूसरों के कामकाज में दखल देने से बचें। पारिवारिक सदस्यों से मनमुटाव रखना नुकसानदायक हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन – सेहत खराब हो सकती है

आज बाहर के खाने से बचें। सेहत खराब हो सकती है। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। विवादास्पद मामले बातचीत से सुलझेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में मन लगेगा।

कर्क – दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है

ADVERTISEMENT

दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा में सफलता मिलेगी। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में कामयाबी मिलेगी। रुचि का काम मिलने से उत्साहित रहेंगे। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है।

ये भी पढ़ें – इस राशि के लोग होते हैं हद से भी ज्यादा आलसी, कहीं आप भी इनमें से एक तो नहीं

सिंह – पुरानी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है

पुरानी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। अधिक ऊर्जा और उत्साह से नया काम शुरू करने में कामयाब होंगे। किसी संस्था द्वारा सम्मानित होंगे। आकस्मिक धन में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

ADVERTISEMENT

कन्या – नौकरी में परेशानी आ सकती है

आज कार्यस्थल में किसी सहकर्मी से विवाद बढ़ सकता है। नौकरी में परेशानी आ सकती है। कुछ नजदीकी लोगों के साथ अनबन हो सकती है। मेहनत अधिक और लाभ कम होगा। लेन- देन में धोखा हो सकता है। जरूरी कामों में आलस का त्याग करें।

तुला – प्रॉपर्टी से लाभ होगा

प्रॉपर्टी से लाभ होगा। कला और सिने जगत से जुड़े लोगों को फायदा होगा। व्यवसाय या नौकरी में आय बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा का योग है। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – नए काम की तलाश में भटकना पड़ सकता है

युवाओं को नए काम की तलाश में भटकना पड़ सकता है। सही समय पर फैसला लेने से चूके तो नुकसान की आशंका है। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है। मित्रों के सहयोग से आय के नये मौके मिलेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

धनु – मानसिक तनाव से सेहत खराब हो सकती है

मानसिक तनाव बढ़ने से सेहत खराब हो सकती है। कार्यस्थल पर काम करने में परेशानी आ सकती है। चापलूसों से सतर्क रहें। मामूली काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ सकती है। सोच- समझ कर पूंजी निवेश करें। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

ADVERTISEMENT

मकर- भाईयों से व्यवसाय में सहयोग मिलेगा

भाईयों से व्यवसाय में सहयोग मिलेगा। अटके काम सहज ही पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आपको सबका समर्थन मिलेगा। अधिकारियों से मेल- जोल पदोन्नति में सहायक होगा। छात्रों को अध्ययन के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।

कुंभ – नौकरी की तलाश पूरी होगी

युवाओं की नौकरी की तलाश पूरी होगी। छात्र दोस्तों के साथ समय खराब न करें। पढ़ाई में मन लगाएं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी आ सकती है। पार्टनर के साथ धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे।

ADVERTISEMENT

मीन- आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है

कम समय में अधिक कमाने के लालच में न पड़े। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। नए संपर्कों में सावधानी बरतें। कोई खास व्यावसायिक योजना रोकनी पड़ सकती हैं। दुविधा की स्थिति में फैसला नहीं ले पाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने में चूक हो सकती है।

ये भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ADVERTISEMENT
15 Jul 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT