ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 14 जुलाई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 14 जुलाई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – आय के नए स्रोत बनेंगे

आज का दिन आर्थिक नजरिए से आपके लिए अनुकूल हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिल सकता है। किसी से हुई मुलाकात रोमांटिक रुख ले सकती है। जोखिम भरे फैसलों से बचें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ – रिश्ते मजबूत होंगे

ADVERTISEMENT

दिल की बात अपनों से कह दें, रिश्ते मजबूत होंगे। पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान में जीने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर आलस भारी पड़ने की आशंका है। बड़ी परेशानियों से निपटने के लिए पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद मिल सकती है।

मिथुन – हठीला और आक्रामक व्यवहार पदोन्नति में बाधा बन सकता है

कार्यस्थल पर आपका हठीला और आक्रामक व्यवहार पदोन्नति में बाधा बन सकता है। व्यवसाय में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती हैं। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। फालतू खर्चों से बचें। पार्टनर के साथ तनाव बढ़ने की आशंका है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कर्क – मकान का पजेशन मिल सकता है

ADVERTISEMENT

सही समय पर लिए गए फैसले धन- हानि से बचा लेंगे। मकान का पजेशन मिल सकता है। सुख- समृद्धि के साधनों में वृद्धि होगी। सामाजिक सम्मान और उपहार मिल सकते हैं। काम से जुड़ी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह – व्यावसायिक अनुबंध रद्द होने की आशंका है

काम के दबाव से परेशान हो सकते हैं। कार्यस्थल में विवाद के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक अनुबंध रद्द होने की आशंका है। गुस्से में फैसला लेने से बचें। नुकसान हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। अटके काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे।

कन्या – बुजुर्ग सदस्य की तबीयत अचानक खराब हो सकती है

ADVERTISEMENT

परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की तबीयत अचानक खराब हो सकती है। मन में बेचैनी बढ़ सकती है। कार्यस्थल में विवादों से उलझनें बढ़ सकती हैं। पार्टनर का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी

तुला – प्रेम संबंधों में नई शुरूआत होगी

युवाओं को प्रेम संबंधों में नई शुरूआत का मौका मिल सकता है। पार्टनर की महत्वपूर्ण व्यावसायिक योजना कामयाब होगी। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। कार्यस्थल में काम की बारीकियों पर भी ध्यान दें। पदोन्नति के मौके मिलेंगे।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – व्यावसायिक उपलब्धियां शानदार रहेंगी

व्यावसायिक उपलब्धियां शानदार रहेंगी। कार्यस्थल में आपकी कार्यशैली से आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। निजी काम करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। धार्मिक कार्यों में शामिल होकर आपको खुशी मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु – आर्थिक समस्या बढ़ सकती है

फिजूलखर्ची और लापरवाही के कारण आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। आय- व्यय में संतुलन बनाकर रखें। आपकी सेहत आज कुछ गड़बड़ हो सकती है। कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसाय में कोई खास अनुबंध हाथ से निकलता दिख रहा है।

ADVERTISEMENT

मकर- नियमित व्यायाम से सेहत ठीक रहेगी

नियमित व्यायाम से सेहत ठीक रहेगी। दिनभर ऊर्जा से भरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यस्थल में सहयोगियों की मदद मिलेगी। समय पर लिए गए फैसले धन- हानि से बचा लेंगे। सहकर्मी के साथ फिलहाल यात्रा टालें। लेन- देन के मामले में सावधानी बरतें।

कुंभ – जरूरत में अपनों का साथ नहीं मिलेगा

जरूरत के समय में अपनों का साथ नहीं मिलेगा। परिजनों की छोटी- छोटी बातों को तूल न दें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। व्यवसाय में विरोधियों से सतर्क रहें। कई समस्याओं में आप उलझ सकते हैं। राजनीति में व्यस्तता बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENT

मीन- काम में नहीं लगेगा मन

परिवार में किसी को शारीरिक कष्ट है तो वह बढ़ सकता है। नौकरी या व्यवसाय के काम में मन नहीं लगेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगने से मूड ऑफ हो सकता है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर से संबंध मजबूत बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें – राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ADVERTISEMENT
10 Jul 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT