ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 13 जुलाई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 13 जुलाई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है

परिवार में चला आ रहा भावनात्मक तनाव दूर होगा। पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कानूनी विवाद से राहत मिलने की संभावना है।

वृषभ – कार्यस्थल में विरोधी परेशान कर सकते हैं

ADVERTISEMENT

मनमाने तरीके से काम करने की आदत को सुधारें। कार्यस्थल में विरोधी परेशान कर सकते हैं। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। छात्र लापरवाही से कई अच्छे मौके गंवा सकते हैं। परिजनों का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

मिथुन – नई योजना कामयाब होगी

नए अनुबंध मिलने से व्यावसायिक लाभ की संभावना है। नई योजना कामयाब होगी। उपहार और सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी।

कर्क – कार्यस्थल में व्यर्थ की परेशानी रहेगी

ADVERTISEMENT

समय पर अनुबंध पूरा करने का दबाव रहेगा। कार्यस्थल में व्यर्थ की परेशानी और उलझन रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र किसी के बहकावे में न आएं। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

सिंह – मानसिक अशांति रहेगी

मानसिक अशांति रहेगी। तनाव भी बढ़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। करियर में आगे बढ़ना है, तो काम पर ही ध्यान दें। पदोन्नति के मौके मिलेंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पार्टनर का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आर्थिक सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

कन्या – पार्टनर से भावनात्मक लगाव बढ़ सकता है

ADVERTISEMENT

अविवाहित किसी के आकर्षण में बंध सकते हैं। पार्टनर के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ सकता है। काफी समय से टल रही योजनाएं पूरी होंगी। कार्यस्थल में कुछ परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय में सफलता और फायदा मिल सकता है। छात्र थोड़े परेशान रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

तुला – छात्रों को कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है

आज छात्रों को कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। कार्यस्थल में किसी महत्वपूर्ण योजना के सफल होने की संभावना है। जल्द ही अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। अटका हुआ धन मिल सकता है। विवाद से बचें। यात्रा का योग है।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – धन की हानि होने की आशंका है

आज किसी भी रूप में धन की हानि होने की आशंका है। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल रखें। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और फायदा मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु – सेहत ठीक रहेगी

सेहत ठीक रहेगी। पूरी नींद लें। खान- पान में सावधानी बरतें। आपको अधिकारियों का सहयोग और सफलता भी समय- समय पर मिलने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। अटके काम समय पर पूरे होंगे।

ADVERTISEMENT

मकर- परिजनों की अनदेखी भारी पड़ सकती है

पारिवारिक फैसले विचार- विमर्श से ही करें। काम के दबाव में परिजनों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल में वाद- विवाद से बच कर रहें। पैसों को लेकर कोई विवाद चल रहा हो तो सतर्क रहें। खाने- पीने में परहेज की जरूरत है।

कुंभ – थकान और आलस से परेशान हो सकते हैं

थकान और आलस से परेशान हो सकते हैं। आपने जो योजनाएं बनाई हैं उनके पूरी नहीं होने से आप दुखी हो सकते हैं। नया काम सावधानी से शुरू करें। संतान से सुख मिल सकता है। पुराने मित्रों के सहयोग से कामयाबी मिलने की संभावना है।

ADVERTISEMENT

मीन- पारिवारिक संपत्ति मिल सकती है

आपको पारिवारिक संपत्ति मिल सकती है। नया घर खरीदने का सपना पूरा होने का योग है। कार्यस्थल में आपके काम को पहचान मिलेगी। आपके व्यवसाय में तेजी आ सकती है। लापरवाही में कोई बड़ी गलती भी हो सकती है। पार्टनर के साथ सुखद दिन बीतेगा।

ये भी पढ़ें – इस राशि के लोग होते हैं हद से भी ज्यादा आलसी, कहीं आप भी इनमें से एक तो नहीं

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ADVERTISEMENT
09 Jul 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT