ADVERTISEMENT
home / Bridal Makeup
क्या सोनम कपूर की शादी में उनका ब्राइडल मेकअप करेंगी ये मेकअप आर्टिस्ट

क्या सोनम कपूर की शादी में उनका ब्राइडल मेकअप करेंगी ये मेकअप आर्टिस्ट

ये तो हम सभी जानते हैं कि जल्द ही सोनम कपूर की उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की शहनाई बजने वाली है। हर तरफ सोनम के डिजाइनर लहंगे से लेकर उनके ब्राइडल मेकअप और लुक की चर्चा है। सोनम को बॉलीवुड की फैशनिस्टा कहा जाता है। अपने ड्रेसिंग सेंस और मेकअप को लेकर सोनम हमेशा ही सोशल मीडिया में ट्रेंड करती रहती हैं। यही वजह है कि हर कोई जानना चाहता है कि शादी के अलग-अलग फंक्शन्स में सोनम का लुक और मेकअप कैसा होगा और किसे मिलेगी उन्हें दुल्हन की तरह सजाने की जिम्मेदारी। सोनम के ब्राइडल लहंगे की बात हम फिर कभी करेंगे मगर अभी हम आपको बताने जा रहे हैं कि इंडस्ट्री की टॉप मेकअप आर्टिस्ट्स के बारे में, जो कर सकती हैं उनका ब्राइडल मेकअप।

नम्रता सोनी

Namrita Soni Collage

जब भी सोनम कपूर के आइकॉनिक मेकअप लुक्स की बात होती है तो सबसे ऊपर नाम आता है उनकी मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी का। नम्रता ने एक नहीं बल्कि कई बार ये साबित किया है कि वह सोनम कपूर की बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट हैं। हर बार अलग-अलग लुक के साथ उन्होंने सोनम की खूबसूरती को एक अलग आयाम दिया है। सोनम का वेस्टर्न लुक हो या फिर ट्रेडिशनल लुक, नम्रता सोनी ने हर बार अपना काम बखूबी निभाया है। जितनी फ्रीक्वेंटली वो सोनम कपूर का मेकअप करती हैं उससे तो यही लगता है कि उनका ब्राइडल मेकअप करने की जिम्मेदारी भी नम्रता सोनी को ही मिलने वाली है।

आरती नायर

Arti Nayar Collage

ADVERTISEMENT

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के ट्रेलर लांच में सोनम वॉल्यूमिनस बलून स्लीव्स वाली व्हाइट ड्रेस और अपने स्टनिंग मेकअप के साथ एक बार फिर सोशल मीडिया में छा गई हैं। इस मस्ट अवेटेड ट्रेलर लांच के लिए सोनम का मेकअप किया था सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट आरती नायर ने। आरती अक्सर बॉलीवुड में सेलिब्रिटीज का मेकअप करती रहती हैं और उन्होंने कई बार अपने मेकअप हुनर से सोनम कपूर की खूबसूरती को निखारा भी है। सम्भावना है कि नमृता सोनी के बाद सोनम कपूर के ब्राइडल लुक के लिए आरती नायर के नाम को भी शामिल किया जा सकता है।

श्रद्धा नाइक

Shradha Nayik Collage

दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, करिश्मा कपूर, और यामी गौतम जैसी सेलिब्रिटीज के रूप को निखारने वाली श्रद्धा नाइक ने कई बार सोनम कपूर के लिए भी बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम किया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रद्धा नाइक भी सोनम कपूर के ब्राइडल मेकअप में अपना हुनर  एड कर सकती हैं।

अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इस साल की होने वाली बड़ी शादियों में से एक सोनम कपूर की शादी में उनके ब्राइडल मेकअप की जिम्मेदारी इनमें से किस मेकअप आर्टिस्ट को मिलती है।

ADVERTISEMENT

इमेज सोर्सः Instagram 

इन्हें भी पढ़ें

करीना जैसे फेयर कॉम्प्लेक्शन के लिए स्पेशल मेकअप टिप्स

डिजाइनर अनीता डोंगरे ने ‘एंड’ के जरिए पेश किया खास समर कलेक्शन

ADVERTISEMENT

परंपरा और फैशन का अनोखा संगम वॉयला का कांथा जूलरी कलेक्शन

26 Apr 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT