ADVERTISEMENT
home / फैशन
Cannes 2023: ईशा गुप्ता ओपनिंग सेरेमनी में थाई हाई स्लिट गाउन में आईं नजर, देखें Pics

Cannes 2023: ईशा गुप्ता ओपनिंग सेरेमनी में थाई हाई स्लिट गाउन में आईं नजर, देखें Pics

Cannes 2023 आ गया है। ये अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 16 मई से लेकर 27 मई तक चलेगा। इस साल ये भारत के लिए थोड़ा अधिक खास होने वाला है क्योंकि कई बॉलीवुड सेलेब्स इस साल कान्स की गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं। एक ओर जहां ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और कुछ अन्य सेलेब्स हर साल ही कान्स में नजर आते हैं तो वहीं दूसरी ओर अनुष्का शर्मा, मानुषी छिल्लर, मृणाल ठाकुर, विजय वर्मा और ईशा देओल आदि कई सेलेब्स इस साल कान्स में अपना डेब्यू कर रहे हैं। इतना ही नहीं कान्स से ईशा का पहला लुक भी सामने आ गया है और वह इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

कान्स 2023 में कुछ इस अंदाज में दिखीं ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता अपनी ग्रेस के लिए जानी जाती हैं और फैंस जानते हैं कि वह बेहद बोल्ड हैं। इतना ही नहीं कान्स में भी ईशा बोल्ड और खूबसूरत लुक में नजर आईं। वह निकोलस जेबरन के व्हाइट गाउन में दिखाई दीं। उनके इस गाउन में काफी ज्यादा हाई स्लिट है और प्लंजिंग नेकलाइन है, जो नेवल तक जा रही है। उनके आउटफिट का एक हिस्सा फ्लोरल डिजाइन से कवर है। वह FRED Paris की ज्वेलरी और सेनटोनी की हील्स में दिखाई दीं। अपने इस लुक में ईशा वाकई में काफी प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं और फैंस का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

इससे पहले ईशा गुप्ता ने कुछ तस्वीरें फ्रेंच रिवेरा पहुंचते ही शेयर की थी। वह इस दौरान क्लासी बॉडीकोन ड्रेस में नजर आई थीं और उन्होंने ग्रीन हील्स पहनी हुई थीं।

ईशा गुप्ता के अलावा सारा अली खान भी कान्स 2023 में अपना डेब्यू कर रही हैं। सभी सेलिब्रिटी फ्रेंच रिवेरा पहुंच गए हैं और रेड कारपेट पर वॉक करने के लिए तैयार है। मृणाल ठाकुर ने भी कान्स 2023 से अपने आउटफिट की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है। वहीं फिलहाल फैंस अनुष्का शऱ्मा, मानुषी छिल्लर और मृणाल ठाकुर के लुक्स देखने का वेट कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT
17 May 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT