ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Lord Shiva Songs in Hindi

Lord Shiva Songs in Hindi – महाशिवरात्रि के जश्न में शामिल करें शिव के बॉलीवुड सॉन्ग और भजन

महाशिवरात्रि एक ऐसा त्योहार है, जिसे बच्चें बड़े और बूढ़ें मिलजुल कर एकसाथ मनाते है। महाशिवरात्रि के दिन सृष्टि के रचियता भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह किया था। इस दिन तरह तरह के कार्यक्रम के आयोजन किये जाते हैं। कई जगह भगवान शिव की झांकी निकाली जाती है और रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व भारत के युवाओं के बीच भी बहुत प्रचलित है, इसलिए कोई भी त्योहार बिना भजन कीर्तन और बॉलीवुड सांग्स के अधूरा माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको शिव पर आधारित बॉलीवुड सांग्स (Lord Shiva Songs in Hindi) और भजन के बारे में बताते हैं। इस महाशिवरात्रि के त्योहार को और खास बनाने के लिए बॉलीवुड सॉन्ग पर झूमते हुए अपने दोस्तों परिजनों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 2022, और महाशिवरात्रि कोट्स इन हिंदी। इस शिवरात्रि जम कर लगाएं हर हर महादेव का नारा और एन्जॉय करों शिव के सबसे बड़े फेस्टिवल को। अगर आपके मन में भी कोई मनोकामना है तो आप आप भी शिव मन्त्रों का जाप कर सकते है।

शिव पर आधारित बॉलीवुड सॉन्ग – Shiva Movie Songs in Hindi 2022

  • सत्‍यम श‍िवम सुंदरम
  • बाहुबली
  • शिवाय
  • मेरा भोला है भंडारी
  • नमो नमो
  • शिव शंकरा
  • मन में शिवा
  • जय जय शिव शंकर

बॉलीवुड में भी शिवभक्तों की कमी नहीं है। अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन तक कई बड़े स्टार्स ने भगवान शिव पर गाने (shiva movie songs) बनाये हुए है। अब वह चाहें राजेश खन्ना का सांग जय जय शिव शंकर हो या अजय देवन का शिवाय। भले ही फिल्मों में ज्यादातर एक्शन और कॉमेडी प्लाट ज्यादा दिखाए जाते हो मगर रिलीजियस, और आध्यत्म की अपनी एक अलग जगह है। ऑडियंस की इसी फरमाइश को समझते हुए बॉलीवुड में भी महादेव के गानों की कमी नहीं है।  तो चलिए आपको शिव पर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन बेस्ट सांग्स के बारे में बताते हैं।

सत्‍यम श‍िवम सुंदरम

साल 1978 में आया शशि कपूर की फिल्म  सत्‍यम श‍िवम सुंदरम का टाइटल ट्रैक भोलेनाथ पर आधारित है। यह एक ऐसा एवरग्रीन सांग है जिसे आज तक बड़े जोश के साथ सुना जाता है। इस सांग में लीड एक्ट्रेस जीनत अमान है। शिव की शक्ति से सराबोर यह गाना आपको हर जगह सुनने को मिलेगा।

बाहुबली

बिग बजट फिल्म बाहुबली को लगभग सबने देखा है।  कैसे साउथ के सुपरस्टार स्‍टार प्रभास स्‍टारर एक सीन में अपनी मां की परेशानी को कम करने के लिए पूरा श‍िवलिंग ही उठाकर झरने के नीचे रख  देते है। इस सीन के बैकग्राउंड में कैलाश खेर की आवाज में श‍िव तांडव चलता है। यह शिव तांडव आपके रोंगटे खड़े कर देगा। पावर से भरपूर बाहुबली का यह बैकग्राउंड सांग काफी मज़ेदार है।

ADVERTISEMENT

शिवाय

अजय देवगन स्‍टारर श‍िवाय में भगवान श‍िव पर टाइटल ट्रैक दर्शाया गया है। जिसमें मशहूर रैप आर्टिस्ट बादशाह ने अपनी आवाज़ दी है। गाने में श‍िवजी के सारे गुणों पर शब्‍द माला पिरोया गया है। इस सांग को आप लूप पर सुन सकते है। फिल्म के म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर पर मिथुन ने काम किया है।

मेरा भोला है भंडारी

हंसराज रघुवंशी के द्वारा गाया हुआ भजन मेरा भोला है भंडारी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बाबा के नाम से मशहूर जटाओं वाले लोक गायक हंसराज रघुवंशी के साथ मशहूर लोकगायक सुरेश वर्मा ने इस सांग में जुगलबंदी की है। देखते ही देखते इस गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और यू-ट्यूब पर इसे 7.6 करोड़ से ज्यादा लोगो ने देखा। शिव की भक्ति में लीन होने के लिए इससे सुन्दर कोई और गाना नहीं होगा।

नमो नमो 

भगवान भोलेशंकर की बात हो और केदारनाथ फिल्म का ज़िक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता। ऐसे में आपने इस फिल्म का सांग नमो नमो जरूर सुना होगा। यह इस फिल्म का सबसे खास सांग है। आप जब भी सोमवार को या महाशिवरात्रि में भोलेशंकर के गानों की प्लेलिस्ट तैयार करेंगे इस गाने को जरूर शामिल करें। शिव को समर्पित इस गाने को अमित त्रिवेदी द्वारा कंपोज़ किया गया है।

शिव शंकरा
शिव शंकरा बॉलीवुड हिंदी सांग है। जिसे सोनू निगम ने अपनी आवाज़ दी है। इस सांग के लिरिक्स से लेकर म्यूजिक तक सब कुछ आपका दिल छू लेगा। शिव शंकर एक ऐसा सांग है जो आपको एनर्जेटिक बना देगा और आप इसे लूप पर बार-बार सुनना पसंद करेंगे। 

ADVERTISEMENT

मन में शिवा 

कुछ समय पहले अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म पानीपत में भी शिव को डेडिकेटेड सांग था, मन में शिवा। यह गाना बहुत बेहतरीन है। आप एक बार इसे सुन लेंगे तो इसके लिरिक्स के कायल हो जायेंगे। यह सांग जीत पर दर्शाया गया है जिसमें बताया गया है की मन में विशवास हो तो मुश्किल से मुश्किल चुनौती का सामना आप आसानी से कर सकते है। फिल्म में यह गाना सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए गया है। 

जय जय शिव शंकर 

जय जय शिव शंकर सांग का नाम सुनते ही सबसे पहले होली का त्यौहार याद आता है। मगर यह सांग भगवान शंकर के लिए बनाया गया है। आप अपनी महाशिवरात्रि लिस्ट में इस गाने को बेझिझक ऐड कर सकते हैं। आपको यह गाना बहुत पसंद आएगा।

Also Read –
Mahashivratri Quotes in Hindi

23 Feb 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT