ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका चोपड़ा से पहले ये सेलेब्स भी ले चुके हैं पैरेंट्स बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा

प्रियंका चोपड़ा से पहले ये सेलेब्स भी ले चुके हैं पैरेंट्स बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अब पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गई हैं। जी हां, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है और इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। यूएस वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक, पावर कपल प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के घर बेटी पैदा हुई है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि होना अभी बाकि है। वैसे एंटरटेंमेंट जगत में प्रिंयका चोपड़ा से पहले भी कई सेलेब्स पैरेंट्स बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा ले चुके हैं। यहां हम आपको उन्हीं में से कुछ चुनिंदा बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं जोकि सेरोगेसी की मदद से माता-पिता बने हैं। तो आइए एक नजर डालते है उन पर –

सेरोगेसी की मदद से पैरेंट्स बनें ये बॉलीवुड सेलेब्स bollywood celebs who became parents via surrogacy list in hindi

शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2020 में अपने दूसरे बच्चे (समिशा) के जन्म की घोषणा की, जो सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुई थी। इससे पहले उनका एक बेटा वियान है। दूसरे बच्चे के लिए एक्ट्रेस ने सेरोगेसी का सहारा लिया।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने साल 2021 में सेरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। प्रीति जिंटा इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी कि उनके दो बच्चे हुए हैं जिनका नाम उन्होंने जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। 

शाहरुख खान

साल 2013 में शाहरुख खान और गौरी खान का सबसे छोटा बेटा अबराम सरोगेसी के जरिए इस दुनिया में आया था। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में सेरोगेसी के ज़रिए मां-बाप बनने का नया ट्रेंड शुरू किया। 

ADVERTISEMENT

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की पत्नी किरण राव ने बच्चे को जन्म देने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। आमिर और किरण ने सरोगेट मदर से 5 दिसंबर, 2011 को पैदा हुए अपने बेटे का नाम आजाद रखा। 

करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर दो बच्चों के पिता हैं। सेरोगेसी की मदद से वो दो जुड़वा बच्चों के सिंगल पैरेंट हैं। बेटे का नाम करण ने अपने पिता यश जौहर और बेटी का नाम मां हीरू जौहर के नाम पर रखा।

एकता कपूर और तुषार कपूर

जितेंद्र के बेटी और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनके भाई तुषार कपूर दोनों ही सेरोगेसी की मदद से सिंगल पैरेंट्स बनने में कामयाब हुए। एकता कपूर जनवरी 2019 में अपने बेटे रवि की सिंगल मदर बनीं। इससे पहले उनके भाई तुषार कपूर ने पिता बनने के लिए शादी के बजाय सरोगेसी का सहारा लिया था। सिंगल फादर तुषार कपूर के बेटे का नाम लक्ष्य है।

सनी लियोनी

पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी आज तीन बच्चों की मां हैं। सनी ने सबसे पहले 2017 में निशा कौर नाम की एक बच्ची को गोद लिया था और इसके बाद 2018 में उन्होंने सेरोगेसी के जरिये दो जुड़वां बेटों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर को जन्म दिया।

ADVERTISEMENT

लीजा रे

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा रे को मां बनने का सुख सेरोगेसी से ही मिल सका है। लीज़ा ने साल 2012 में बिजनेसमैन जेसन देहनी से शादी की और उसी साल जून में वह सेरोगेसी के ज़रिए मां बनीं।

22 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT