ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Bigg Boss 17 Contestant: ऐश्वर्या शर्मा जीती हैं लैविश लाइफ, जानें कितनी है इनकी नेटवर्थ

Bigg Boss 17 Contestant: ऐश्वर्या शर्मा जीती हैं लैविश लाइफ, जानें कितनी है इनकी नेटवर्थ

टीवी की दुनिया की जानीमानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों बिग बॉस 17 में अपने फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा टीवी के सबसे मशहूर रियलिटी शो में अपने पति नील भट्ट के साथ शो में नजर आ रही हैं। बिग बॉस में अभी भी ऐश्वर्या शर्मा बहुत ज्यादा नजर नहीं आ रही हैं लेकिन फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द ही अपना स्ट्रॉन्ग गेम दिखाएंगी। हालांकि, घर में दोनों कपल्स के बीच दरार आने लग गई है। नील और ऐश्वर्या की विकी से नाराजगी भी नजर आ रही है। इसी बीच हम यहां आपके लिए ऐश्वर्या शर्मा की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल की डिटेल्स लेकर आए हैं। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

कौन हैं ऐश्वर्या शर्मा?

ऐश्वर्या शर्मा टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। ऐश्वर्या शर्मा का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ है। ऐश्वर्या ने अपनी टीवी जर्नी की शुरुआत टीवी शो कोड रेड से 2015 में की थी। इसमें उन्होंने कैमियो किया था। इसके बाद उन्होंने जानबाज सिंदबाद, सूर्यपुत्र और संकट मोचन महाबली हनुमान जैसे सीरियल में काम किया। 2017 में जब ऐश्वर्या मेरी दुर्गा में नजर आईं तब ही वह सुर्खियों में भी आईं और उन्हें लोग जानने लगे। हालांकि, 2020 में उन्हें टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में से ज्यादा पहचान मिली। इसमें वह नील भट्ट और आयेशा सिंह के साथ अहम भूमिका में दिखाई दी थीं।

इसके अलावा ऐश्वर्या शर्मा ने वेब सीरीज माधुरी टॉकीज में भी काम किया है जो डिजिटल प्लैटफॉर्म MX प्लेयर पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज में उन्होंने एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसके साथ दुषव्यवहार होता है।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की लव स्टोरी

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की मुलाकात टीवी शो गुम है किसी के प्यार में हुई थी। दोनों की दोस्ती फिल्म के सेट पर हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने नवंबर 2021 में एक दूसरे से राजस्थानी रीति-रिवाजों से शादी कर ली। इतना ही नहीं अब दोनों साथ में रियलिटी शो बिग बॉस 17 में भी नजर आ रहे हैं और दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ऐश्वर्या शर्मा नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2022 में ऐश्वर्या शर्मा की नेटवर्थ 7 मिलियन डॉलर यानि की 21 करोड़ रुपये थी। ऐश्वर्या शर्मा मशहूर टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं और उनकी कमाई का मुख्य साधन टीवी सीरियल ही हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या अलग-अलग ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग असाइंमेंट से भी कमाई करती हैं। ऐश्वर्या की महीने की सैलरी 14 लाख रुपये है।

ऐश्वर्या की लैविश लाइफस्टाइल

ऐश्वर्या शर्मा मुंबई में लैविश घर में रहती हैं। वह अपने पति के साथ रहती हैं और उनके पास मारुती सुजूकी सिआज और वर्ना है। इतना ही नहीं कुछ वक्त पहले ऐश्वर्या ने एसयूवी भी खरीदी थी।

01 Nov 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT