ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Bigg Boss 16 Day 133 February 11 Highlights : शालीन भनोट ने रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 13 के ऑफर को किया रिजेक्ट

Bigg Boss 16 Day 133 February 11 Highlights : शालीन भनोट ने रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 13 के ऑफर को किया रिजेक्ट

इस प्वॉइंट पर हम कह सकते हैं कि बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले बस आ गया है और कंटेस्टेंट्स को ट्विस्ट और टर्न के साथ शानदार फिनाले वीक का स्वाद मिल रहा है। इसी बीच शनिवार को घर के अंदर रोहित शेट्टी आते हैं और अपने शो खतरों के खिलाड़ी के पहले कंटेस्टेंट को चुनने के लिए कुछ खतरनाक टास्क भी लेकर आते हैं। लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं लड़ाई कभी खत्म नहीं होती है। प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट के बीच काफी लड़ाई होती है। प्रियंका और शालीन एक दूसरे पर काफी इल्जाम भी लगाते हैं लेकिन हमें लगता है कि यह बिग बॉस 16 की आखिरी लड़ाई थी। तो चलिए आपको बताते हैं कि बिग बॉस 16 में कल क्या हुआ।

कंटेस्टेंट्स के लिए खतरनाक टास्क लेकर आते हैं रोहित शेट्टी

मास्टर ऑफ स्टंट रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए पहले कंटेस्टेंट का चुनाव करने के लिए घर के अंदर आते हैं। इसके बाद सभी घरवाले अपने मुताबिक सबसे टफ कॉम्पिटिटर का नाम लेते हैं। स्टैन, अर्चना का नाम लेते हैं और प्रियंका शिव का नाम लेती हैं। वहीं अर्चना शिव का नाम लेती हैं और शालीन प्रियंका का नाम लेते हैं। इस दौरान पहला स्टंट फीयर ऑफ Unknown का होता है जहां सभी कंटेस्टेंट्स को एक बॉक्स में सामान निकालना होता है। अर्चना टास्क की शुरुआत करती हैं औऱ वह सब्जी बाहर निकालते वक्त काफी डरी हुई नजर आती हैं। इसके बाद स्टैन जाते हैं और उन्हें लगता है कि उनके हाथ पर किसी चीज ने काटा है।

अंडरवॉटर चैलेंज

अंडरवॉटर चैलेंज ही असली स्टंट था, जहां घरवालों को ताले खोलने थे और फिनिश लाइन पर पहुंचना था। स्टैन सबसे पहले टास्क के लिए जाते हैं और काफी कोशिश करने के बाद हार मान लेते हैं। इसके बाद अर्चना जाती हैं और काफी स्ट्रगल करने के बाद वह खुद को सक्सेसफुली अनलॉक कर लेती हैं। शिव भी अच्छे से टास्क कंप्लीट करते हैं और शालीन सबसे कम वक्त में इस टास्क को पूरा करते हैं। लेकिन प्रियंका को टास्क करने में काफी परेशानी होती है और वह हार मान लेती हैं।

डंबशराड्स में फन ट्विस्ट लेता है गेम

इसके बाद एक्टिविटी एरिया में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स के साथ डंबशराड्स खेलते हैं लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट होता है। दरअसल, इशारा करने वाले कंटेस्टेंट के हाथ में शॉक बैंड बांधा जाता है औऱ जब तक उनकी टीम सही जवाब नहीं देती है, तब तक उन्हें शॉक लगता रहता है। इसमें सबसे पहले शालीन और प्रियंका टास्क करते हैं, जहां शालीन, प्रियंका को शब्द बताते हैं। प्रियंका थोड़ी मस्ती करती हैं और फिर वह सही जवाब देती हैं। इसके बाद अर्चना और शिव जाते हैं और अर्चना के हाथ पर बैंड बंधा होता है और वह शिव को इशारों में शब्द समझाती हैं।

ADVERTISEMENT

फिनाले चैलेंज

लास्ट चैलेंज में कंटेस्टेंट्स को कार्ड्स इकट्ठा करने होते हैं और ग्लास को तोड़ना होता है। इसमें प्रियंका अच्छी शुरुआत करती हैं और शालीन भी काफी अच्छे से टास्क करते हैं और जब रोहित शेट्टी, शालीन का नाम लेते हैं तो वह शो का हिस्सा बनने से इंकार कर देते हैं और कहते हैं कि उन्हें कई चीजों से काफी डर लगता है और इस वजह से वह शो नहीं करना चाहते हैं। अर्चना कहती हैं कि यह शिव के लिए फेयर नहीं था क्योंकि शालीन की वजह से उनका मौका चला गया। लेकिन हम यह कहना चाहेंगे कि शालीन ने बहुत ही अच्छे से खेला और उन्हें KKK13 में होना चाहिए।

12 Feb 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT