ADVERTISEMENT
home / Hindi
Bharti Singh Photoshoot

भारती सिंह ने शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें, दिख रही हैं सुपर क्यूट

टीवी की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति लेखक और होस्ट हर्ष लिबाचिया जल्दी ही न्यू पेरेंट  बनने वाले हैं। भारती की प्रेगनेंसी की खबर आने के बाद से ही भारती और हर्ष अपने फैन्स और फॉलोअर्स को अपनी लाइफ के इस खूबसूरत फेज के अपडेट देते रहते हैं। 

अब भारती ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है और फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स को भी भारती की ये तस्वीरें बहुत पसंद आ रही है। भारती ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, आने वाले बेबी की मम्मी।

साभार- इंस्टाग्राम

उनके पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स भी देखने वाले हैं। करण जौहर से लेकर शमिता शेट्टी तक कई सेलेब्स ने भारती की तस्वीरों पर कमेंट किए हैं। भारती ने फोटोशूट के लिए मॉव कलर का फिश कट गाउन स्टाइल किया था जिसमें रोज पेटल लुक वाले रफल डिजाइन किए गए थे। बेबी बंप फ्लॉन्ट करती इन तस्वीरों में भारती का प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने एक फोटो के लिए अपने बालों में ड्रेस से मैच करता फ्लोरल हेयर एक्सेसरी यूज किया है। 

साभार- इंस्टाग्राम

मेकअप की बात करें तो भारती ने अपने लुक को काफी सिंपल रखते हुए पिंक लिप्स और पिंक स्मोकी आईज़ से कंप्लीट किया है और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 

ADVERTISEMENT

भारती ने हर्ष के साथ भी पिंक कलर की रफल आउटफिट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। भारती के ड्रेस में ब्लू कलर की एम्ब्रॉयडरी है और हर्ष ने इसी कलर का सूट स्टाइल किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती ने लिखा है, मैं और मेरा हर्षु।

होली के मौके पर भारती ने हर्ष के साथ पिंक कलर की ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स को होली विश किया था और इस आउटफिट में भी उनका प्रेगनेंसी ग्लो दिख रहा था।

कुछ दिनों पहले भारती ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्हें प्रेगनेंसी के शुरू के 2.5 महीने तक इस बारे में कुछ पता नहीं चला और वो काम में व्यस्त थी, खा पी रही थी और डांस भी कर रही थी। भारती ने कहा था कि शुरू में ढाई महीने मुझ कुछ पता नहीं चला, मोटे लोगों को पता नहीं चलता। मैंने सोचा चलो चेक करती हूं और चेक करने के बाद जब दोनों लाइन्स पिंक हो गए तब मैंने इसके बारे में हर्ष को बताया। 

भारती और हर्ष की शादी 2017 में हुई थी। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

ADVERTISEMENT
21 Mar 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT