ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
Oily Skin ke liye Face Wash

15+ Oily Skin ke liye Face Wash | जानिए ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश

हर किसी का स्किन टोन अलग- अलग होता है। किसी की स्किन ड्राई होती है तो किसी की ऑयली, वहीं कुछ लोगों का स्किन टाइप नाॅर्मल या फिर ड्राई और ऑयल का काॅम्बिनेशन होता है। गर्मियां जब अपने उफान पर होती हैं तो सबसे ज्यादा प्रभावित ऑयली स्किन टोन वाले लोग ही होते हैं। इस तरह के स्किन टोन में पहले से ही ऑयल होता है और जब गर्मियों में पसीना निकलता है तो ऑयल (oily skin ke liye face wash) के साथ पिंपल होने की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में हर समय चेहरे को साफ रखना और उसका ख्याल रखना काफी ज़रूरी हो जाता है। इस वजह से हम यहां ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेसवॉश (oily skin ke liye best face wash) लेकर आए हैं। साथ ही आप यहां ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेसिअल किट के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Oily Skin ke Liye kya Karan Hai | ऑयली स्किन के कारण

कुछ लोगों की स्किन जन्म से ही तैलीय या फिर ऑयली (skin oily kyu hoti hai) होती है। हालांकि, इसके अलावा भी स्किन का ऑयली होने के पीछे कई कारण (oily skin kaise pahchane) मौजूद हैं, जो इस प्रकार हैं- 

Oily Skin ke Liye kya Karan Hai | ऑयली स्किन के कारण
  • बदलते हुए मौसम की वजह से स्किन का ऑयली हो जाना।
  • कुछ की त्वचा अनुवांशिक रूप से ऑयली या फिर तैलीय होती है। 
  • शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण भी स्किन ऑयली हो जाती है। महिलाओं में एंड्रोजन नामक हार्मोन होता है, जो उम्रभर बढ़ता या फिर घटता रहता है। ऐसे में हार्मोनल इंबैलेंस के कारण भी त्वचा तैलीय हो सकती है।
  • कुछ लोगों की स्किन जन्म से ही ऑयली होती है।
  • ऑयली स्किन है तो गर्मयिों और बारिशों के मौसम में आपको अपनी स्किन की खास देखभाल करनी चाहिए।
  • ऑयली स्किन को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा स्किन को सही से मॉइश्चराइज करें।

Face Wash For Oily Skin in Hindi | ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश

हम आपके लिए लेकर आए हैं बाज़ार में मिलने वाले टाॅप 10 बेस्ट फेस वाॅश की लिस्ट, जिनकी मदद से आप अपने लिए सही फेस वाॅश चुन सकते हैं।

Himalaya Herbals Purifying Neem Face Wash | हिमालय हर्बल्स प्यूरिफाइंग नीम फेस वाॅश

Best Face Wash for Oily Skin 1

हिमालय के प्रोडक्ट्स ऑयली स्किन (oily face ke liye face wash) के लिए काफी विश्वसनीय माने जाते हैं। हिमालय का हर्बल्स प्यूरिफाइंग नीम फेस वाॅश एक सोप फ्री फेस वॉश है। इसका हर्बल फॉर्मुलेशन चेहरे की गंदगी और पिंपल्स को दूर करता है। प्राकृतिक नीम और हल्दी के मिश्रण वाला ये फेस वॉश एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से युक्त है। इसे खासतौर पर ऑयली स्किन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

ADVERTISEMENT

फायदा – Pros

– यह एक हर्बल प्रोडक्ट है।
– इसे बेहतर ऑयल कंट्रोल फेस वॉश माना जाता है।
– यह पिंपल्स से छुटकारा दिलाता है।
– यह चेहरे की गंदगी को साफ करता है।

 नुकसान – Cons

– इसका असर सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही रहता है।

Aroma Magic Neem And Tea Tree Face Wash | अरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेस वाॅश

Best Face Wash for Oily Skin 2

नीम में त्वचा की देखभाल करने वाले प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं। यह फेस वॉश न केवल मुंहासों को दूर करता है बल्कि त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाकर उसे सौम्य व नरम भी बनाता है। इसमें मौजूद गुलाब के गुण त्वचा में तेल को संतुलित रखते हैं। अरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेस वाॅश ऑयली स्किन टोन के लिए एक बेहतरीन फेस वॉश है। यह तैलीय त्वचा (oily skin ke liye kaun sa face wash use karen) से एक्स्ट्रा सीबम और अशुद्धियों को हटाते हुए त्वचा को बैक्टीरिया मुक्त करता है।

फायदा – Pros

– यह स्किन को नरम बनाता है।
– यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल साफ करता है।
– यह कील- मुंहासों से छुटकारा दिलाता है।
– यह मुंहासों के दाग- धब्बों को भी साफ करता है।
– यह 5 से 6 घंटे तक आपकी स्किन को ऑयल फ्री बनाए रखता है।
– यह हल्के मेकअप को साफ करने में भी कारगर है।

ADVERTISEMENT

नुकसान – Cons

– इससे चेहरा साफ करने के बाद माॅइश्चराइज़र ज़रूर लगाएं वर्ना स्किन अधिक ड्राई महसूस हो सकती है।
अधिक सेंसिटिव स्किन पर जलन महसूस हो सकती है।

Lotus Herbals Tea Tree & Cinnamon Anti-Acne Oil Control Face Wash | लोटस हर्बल टी ट्री एंड सिनेमन एंटी- एक्ने ऑयल कंट्रोल फेस वाॅश

Best Face Wash for Oily Skin 3

लोटस हर्बल टी ट्री एंड सिनेमन एंटी- एक्ने ऑयल कंट्रोल फेस वाॅश खासतौर पर ऑयली स्किन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। टी ट्री ऑयल (ऑयली स्किन के लिए फेस वाश) में एंटी फंगल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जिससे त्वचा की सूजन कम होती है। यह आपकी त्वचा में गहराई से प्रवेश करता है, पोर्स को बंद करता है और अंदर से त्वचा को रिपेयर करता है। यह मुंहासों के निशानों को हल्का करने और त्वचा में प्राकृतिक तेल संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। वहीं इसमें मौजूद दालचीनी एक प्राकृतिक क्लींजर है, जो त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाकर उसे प्राकृतिक रूप से निखारती है। यह त्वचा को खिला- खिला और जवां बनाए रखने में भी कारगर है।

फायदा – Pros

– यह खुले पोर्स को बंद करता है।
– यह स्किन का ऑयल कंट्रोल करता है।
– यह प्राकृतिक क्लींजर का काम भी करता है।

नुकसान – Cons

– त्वचा पर पहले से मौजूद पिंपल्स पर अधिक असर नहीं करता है।

ADVERTISEMENT

Biotique Bio Pineapple Oil Control Foaming Face Wash | बायोटिक बायो पाइनएप्पल ऑयल कंट्रोल फोमिंग फेस वाॅश फाॅर ऑयली स्किन टाइप्स

Best Face Wash for Oily Skin 4

बायोटिक के प्रोडक्ट हर्बल होते हैं। पाइनएप्पल, नीम की पत्तियों और लौंग के तेल से तैयार किया गया बायोटिक का ये फेस वाॅश प्राकृतिक रूप से स्किन को प्रोटेक्ट करता है। यह त्वचा को साफ कर पोर्स को बंद करने और उसे स्वस्थ बनाने के काम आता है।

फायदा – Pros

– यह ऑयली स्किन (ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेसवॉश) के लिए परफेक्ट है।
– यह खुले पोर्स को बंद करता है।
– यह त्वचा से गंदगी हटाकर उसे साफ करता है।

नुकसान – Cons

– यह प्रोडक्ट क्लेम करता है कि यह सभी तरह की स्किन को सूट करता है, जबकि इसका असर ऑयली स्किन पर अधिक होता है। ड्राई और काॅम्बिनेशन स्किन को ये ज्यादा ड्राई कर सकता है।

Clean & Clear Foaming Face Wash | क्लीन एंड क्लियर फोमिंग फेस वाॅश

Best Face Wash for Oily Skin 5

क्लीन एंड क्लियर फोमिंग फेस वाॅश खासतौर पर त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए तैयार किया गया है। इसे यंग स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसका लिक्विड फॉर्मूला चेहरे को बिना ड्राई करे गहराई से साफ करता है और उसे सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाता है। इसमें मौजूद इंग्रीडिएंट्स पिंपल्स को आने से रोकते हैं और उसे साफ और स्वस्थ बनाते हैं।

ADVERTISEMENT

फायदा – Pros

– यह त्वचा को गहराई से साफ करता है।
– यह इस्तेमाल में आसान है और इसे ट्रैवलिंग के दौरान भी आसानी से रखकर ले जाया जा सकता है।
– यह ज्यादा मंहगा नहीं है।
– यह काॅम्बिनेशन से ऑयली स्किन (ऑयली स्किन के लिए कौन सा फेस वाश अच्छा है) वालों के लिए अच्छा है।

नुकसान – Cons

– यह फेस वॉश ड्राई स्किन वालों के लिए ठीक नहीं है।

Neutrogena Oil-Free Acne Face Wash | न्यूट्रोजेना ऑयल- फ्री एक्ने फेस वाॅश

Best Face Wash for Oily Skin 6

न्यूट्रोजेना ऑयल- फ्री एक्ने फेस वाॅश त्वचा से तेल को आसानी से निकालने में मददगार होने के साथ ही त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है। यह एक जेल बेस्ड फेस वॉश है, जो इस्तेमाल करने में ज्यादा थिक नहीं है। यह फेस वॉश त्वचा को गहराई से साफ करता है और उसे ड्राई नहीं बनाता है। इसका रोज़ाना इस्तेमाल आपकी त्वचा को काफी फायदा पहुंचा सकता है।

फायदा – Pros

– यह त्वचा को गहराई से साफ करता है। यह न सिर्फ त्वचा की गंदगी बल्कि मेकअप को साफ करने में भी मददगार है।
– यह फेस वाॅश त्वचा को अधिक ड्राई नहीं करता और हर तरह की स्किन पर सूट करता है।

ADVERTISEMENT

नुकसान – Cons

– इसकी कीमत बाकी फेस वाॅस से थोड़ी ज्यादा है।

Jovees Tea Tree Oil Control Face Wash | जोवीस टी ट्री ऑयल कंट्रोल फेस वाॅश

Best Face Wash for Oily Skin 7

जोवीस के प्रोडक्ट हर्बल होते हैं। यह फेस वाॅश त्वचा की गंदगी को साफ कर उसे कोमल बनाता है। यह प्रोडक्ट फेशियल ऑयल को कंट्रोल तो करता है लेकिन ज्यादा समय तक नहीं। जोवीस टी ट्री ऑयल कंट्रोल फेस वाॅश कुछ हद तक ही कील- मुंहासों पर असरदार हो सकता है। इसे खास ऑयली स्किन के लिए बनाया गया है। ड्राई स्किन वाले इसका इस्तेमाल न ही करें तो बेहतर है।

फायदा – Pros

– यह आपकी जेब पर ज्यादा भारी नहीं पड़ेगा।
– यह त्वचा को कोमल बनाता है।
– इसकी खुशबू काफी मनमोहक है।

नुकसान – Cons

– गर्मियों में इसका असर 2 से 3 घंटे तक ही रहता है।

ADVERTISEMENT

Himalaya Herbals Purifying Neem Foaming Face Wash | हिमालय हर्बल्स प्यूरिफाइंग नीम फोमिंग फेस वाॅश

Best Face Wash for Oily Skin 8

हिमालय के बाकी प्रोडक्ट्स की तरह यह फेस वाॅश भी हर्बल गुणों से युक्त है। इसमें मौजूद नीम के गुण आपकी त्वचा से कील- मुंहासों को हटाने में कारगर हैं। इसके रोज़ाना इस्तेमाल से आप खुद ही अपने चेहरे पर फर्क महसूस करने लगेंगे।

फायदा – Pros

– यह नीम के गुणों से युक्त है।
– यह एक हर्बल प्रोडक्ट है।

नुकसान – Cons

– इसका असर सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही रहता है।

Pears Oil Clear Glow Face Wash | पियर्स ऑयल क्लियर ग्लो फेस वाॅश

Best Face Wash for Oily Skin 9

पियर्स ब्रांड अपने साबुन के लिए ज्यादा चर्चित है मगर इसका फेस वॉश कलेक्शन भी काफी अच्छा है। पियर्स ऑयल क्लियर ग्लो फेस वाॅश आपकी त्वचा से अतिरिक्त तेल को साफ करता है। इसमें मौजूद ग्लिसरीन स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाती है। यह त्वचा को गहराई से साफ कर डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाता है। बेहतर परिणामों के लिए इसे दिन में दो बार यानि सुबह और शाम इस्तेमाल करें।

ADVERTISEMENT

फायदा – Pros

– यह त्वचा को ड्राई नहीं करता है।
– यह 5 घंटे से अधिक समय तक स्किन को ऑयल फ्री रख सकता है।
– इसका फ्रेगरेंस काफी अच्छा है।

नुकसान – Cons

– इसे बनाने में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है।
– इसका जेल थिक होने की वजह से साफ करने में थोड़ा समय लगता है।

Patanjali Neem Tulsi Face Wash | पतंजलि नीम तुलसी फेस वाॅश

Best Face Wash for Oily Skin 10

पतंजलि के प्रोडक्ट्स प्राकृतिक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनकी खास बात ये है कि किसी भी प्रोडक्ट को बनाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता। पतंजलि नीम तुलसी फेस वॉश भी उनमें से ही एक है। यह त्वचा में जमी हुई गंदगी को साफ कर उसे दिनभर फ्रेश बनाए रखता है और त्वचा लंबे समय तक जवां बनी रहती है। नीम और तुलसी के गुणों से भरपूर यह फेस वॉश ऑयली स्किन के लिए काफी अच्छा है।

फायदा – Pros

– यह ज्यादा महंगा नहीं है।
– यह आयुर्वेदिक है।
– यह तुलसी और नीम के गुणों से भरपूर है।

ADVERTISEMENT

नुकसान – Cons

इसकी पैकेजिंग थोड़ी और बेहतर हो सकती थी, इस वजह से यह कस्टमर को जल्दी आकर्षित नहीं करता।

Oily Skin Care in Hindi | ऑयली स्किन केयर टिप्स

ऑयली स्किन वाले लोगों को अक्सर गर्मियों और उमस के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी होती है क्योंकि इस जौरान उनकी स्किन काफी ऑयली हो जाती है। इस वजह से हम यहां Oily Skin Care Tips in Hindi लेकर आए हैं। इसके अलावा आप यहां Oily Skin Care Tips for Summers in Hindi भी पढ़ सकते हैं।

Oily Skin Care in Hindi
  • अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो बाहर से आने के बाद आपको हमेशा अपने चेहरे को अच्छे से धोना चाहिए।
  • चेहरे को हमेशा अच्छे से और लाइटवेट मॉइश्चराइजर से मॉइश्चराइज करें ताकि आपके चेहरे की नमी बरकरार रहे। Oily Skin ke liye Cream के बारे में यहां आप अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • जंकफूड या फिर अधिक तेल वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से आपको बचना चाहिए।
  • नियमित रूप से आपको प्राणायाम और व्यायाम करना चाहिए।
  • अपने चेहरे को आपको दिन में 4 से 5 बार पानी से साफ करना चाहिए।

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश से जुड़ें सवाल जवाब –  FAQ’s

सवाल 1- क्या ऑयली स्किन होने से पोर्स अधिक बड़े हो जाते हैं?

जवाब- जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उनके पोर्स पहले से ही बड़े होते हैं। इन्हें कंट्रोल करने के लिए आप किसी अच्छे फेस वाॅश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सवाल 2- किस तरह का खाना त्वचा को अधिक ऑयली करता है?

जवाब- गेहूं, चावल, जौ और सूजी में ग्लूटेन पाया जाता है और जब भी हम अपने खान-पान में इनका अधिक सेवन करने लगते हैं, तब फेस पर दाग और मुंहासों की समस्या होने लगती है। अनप्रोसेस्ड मीट, फ्राइड और जंक फूड, हाई फैट डेरी प्रोडक्ट्स और तले हुए भोजन से भी दूर रहें।

ADVERTISEMENT

सवाल 3- त्वचा अचानक से ऑयली क्यों हो जाती है?

जवाब- त्वचा के ऑयली होने के कई कारण हैं। जैसे- मौसम का बदलना, अधिक तनाव लेना, चेहरे को साफ न रखना आदि। इन सबसे निजात पाने के लिए ज़रूरी है कि दिन में कम से कम दो बार चेहरे को पानी से ज़रूर धोएं।

सवाल 4- क्या महंगा फेस वाॅश ही ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा होता है?

जवाब- ऐसा कुछ भी नहीं है। कोई भी प्रोडक्ट उसमें इस्तेमाल किए गए इंग्रीडिएंट्स से अच्छा बनता है, न कि उसकी कीमत से। कोशिश करें कि जिस फेस वाॅश को आप अपने लिए चुन रही हैं, उसे बनाने में कम से कम केमिकल्स का इस्तेमाल हुआ हो।

सवाल 5- कोई भी फेस वाॅश ऑयली स्किन पर कितनी देर तक असर करता है?

जवाब- गर्मियों के मौसम में त्वचा अधिक ऑयली होती है। ऐसे में अच्छे से अच्छा फेस वाॅश भी आपका साथ ज्यादा से ज्यादा 5-6 घंटे तक दे सकता है।

सवाल 6 – ऑयली स्किन क्यों होता है?

जवाब – ऑयली स्किन जन्म से ही होती है और कई बार गर्मियों में भी स्किन ऑयली हो जाती है। इसके अलावा महिलाओं में ऑयली स्किन हार्मोनल इंबैलेंस के कारण भी हो जाती है।

ADVERTISEMENT

सवाल 7 – रात को सोने से पहले oily skin पर क्या लगाना चाहिए?

जवाब – रात को सोने से पहले ऑयली स्किन पर लाइटवेट मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।

सवाल 8 – तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा फेसवॉश कौन है?

जवाब – तैलीय त्वचा के लिए हिमालयन का हर्बल प्यूरिफाइंग नीम फेस वॉश और अरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेसवॉश बहुत अच्छा ऑप्शन है।

सवाल 9 – ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है?

जवाब – ऑयली स्किन के लिए हिमालाय नरिशिंग क्रीम और गार्नियर नैचुरल लाइट कॉम्प्लिमेंट सीरम क्रीम अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा भी मार्केट में आपको कई अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे।

सवाल 10 – ऑयली स्किन के लिए कौन सा प्रोडक्ट यूज करें?

जवाब – ऑयली स्किन के लिए आपको लाइटवेट और खासतौर पर ऑयली स्किन के लिए बनाए गए प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें –

सबसे अच्छा स्क्रब – चेहरे के लिए बेस्ट स्क्रब के बारे में जानें

ऑयली स्किन को धूप से बचाने के लिए बेस्ट हैं ये सनस्क्रीन – ऑयली स्किन को धूप से बचाने के लिए ये सनस्क्रीन बेस्ट हैं।

ऑयली और पिंपल रहित स्किन के लिए फेस स्क्रब – यहां जानिए ऑयली और पिंपल रहित स्किन के लिए फेस स्क्रब

ADVERTISEMENT

मेकअप प्राइमर क्या होता है – जानें मेकअप प्राइमर क्या होता है और इसका क्यों इस्तेमाल किया जाता है।

जानें आपके पिंपल्स क्या बताते हैं आपकी सेहत के बारे में – पिंपल क्यों होते हैं और आपकी सेहत के बारे में क्या बताते हैं, जानें।

स्किन एंड ब्यूटी केयर के लिए बाबा रामदेव के पतंजलि प्रोडक्ट्स – स्किन और ब्यूटी के लिए बाबा रामदेव के बेस्ट प्रोडक्ट्स

बढ़ती उम्र पर लगाम लगाने के लिए बेस्ट एंटी एजिंग क्रीम – बेस्ट एंटी एजिंग क्रीम के बारे में जानिएं

ADVERTISEMENT

घर पर कैसे करें फेशियल – घर पर फेशियल करने की टिप्स

चेहरे से कील मुंहासे हटाने के आयुर्वेदिक उपाय – यहां जानें चेहरे के कील मुहांसे हटाने के तरीके

डाइटीशियन से जानें कि स्किन एलर्जी से बचने के लिए किन चीजों का करें सेवन – जानिए स्किन एलर्जी से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए

फेस वाॅश करते हुए कभी न भूलना ये 7 बातें – Simple Face Wash Tips

ADVERTISEMENT

कैसे करें सही फेसवॉश का चुनाव – इन तरीकों से आप भी अपने लिए सही फेसवॉश का चुनाव कर सकती हैं

Pumice Stone in Hindi – प्यूमिक स्टोन क्या है और इसके लाभ

19 Dec 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT