ADVERTISEMENT
home / Age Care
घर बैठे-बैठे चेहरे पर झलकने लगा है बुढ़ापा? तो रोजाना करें ये 4 एंटी एजिंग एक्सरसाइज

घर बैठे-बैठे चेहरे पर झलकने लगा है बुढ़ापा? तो रोजाना करें ये 4 एंटी एजिंग एक्सरसाइज

हमेशा जवां दिखने के लिए एक्सरसाइज के अलावा कोई दवा नहीं है। बुढ़ापा एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। आप अपनी उम्र तो कम नहीं कर सकती हैं लेकिन अपनी बढ़ती उम्र के निशानों को अपने चेहरे पर आने से कम जरूर कर सकती हैं। अब महिलाएं इस बात की तलाश में हैं कि ऐसा क्या किया जाए जिससे चेहरे से उम्र का पता न चले। अपने चेहरे को जवां दिखाने के लिए व्यायाम भी उतना ही जरूरी है जितना कि आहार। क्योंकि एक्सरसाइज शरीर के हर अंग के लिए जरूरी है। शरीर के साथ-साथ आप अपने फेस को भी टोन कर सकती हैं और उसे सुंदर जवां बनाये रख सकती हैं।

बेस्ट एंटी एजिंग एक्सरसाइज Best Anti Aging Exercise in Hindi

अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा जवां दिखे, तो आपके चेहरे के लिए खास एक्सरसाइज हैं। योग में चेहरे की मांसपेशियों के व्यायाम के लिए विशेष आसन और प्रकार के व्यायाम हैं। रोजाना ऐसा करने से आपका चेहरा लंबे समय तक जवां नजर आएगा। तो आइए जानते हैं उन खास 4 एंटी एजिंग एक्सरसाइज के बारे में –

कपालभाति

अक्सर उम्र के कारण नहीं बल्कि तनाव के कारण भी समय से पहले ही चेहरे पर एजिंग नजर आने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए कपालभाति बहुत उपयोगी एक्सरसाइज है। कपालभाति प्राणायाम का एक रूप है। यह सांस लेने का व्यायाम है। इसे करने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन के प्रवाह में सुधार होता है। सिर की नसें मजबूत हो जाती हैं और साथ ही इस एक्सरसाइज से चेहरे पर निखार आता है। कपालभाति करने के लिए ध्यान मुद्रा में पद्मासन या सुखासन में बैठना चाहिए। और आंखें बंद करके लगातार सांस छोड़े। सांस लेना और सांस छोड़ना। साथ ही पेट को भी अंदर की और बहार की ओर धकेले। अपने फेफड़ों से सभी हवा को निष्कासित करें। 

सिंह मुद्रा 

सिंह मुद्रा चेहरे की मांसपेशियों और आंखों को फैलाती है। इस आसन से चेहरे की झुर्रियां दूर हो जाती हैं। सिंह मुद्रा करने से गर्दन की त्वचा में कसावट आती है। इसलिए यह उम्र के साथ ढीली नहीं होती है। सिंहमुद्रा करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं। दोनों हाथ जमीन पर रखें। और जोर से आवाज करें और जितना हो सके अपनी जीभ बाहर निकालें। फिर भौंहों को ओर देखें और एक मिनट तक इसी स्थिति में रहें और सांस लेते रहें। फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं। रोजाना 5 मिनट सिंहासन को करने से आपको एजिंग से जुड़ी तमाम परेशानी से छुटकारा मिल जायेगा। वहीं अगर आप इस आसन को 20 की उम्र से ही कर रहे हैं तो जल्दी फेस पर एजिंग के निशान दिखाई नहीं देंगे।

ADVERTISEMENT

नेक एक्सरसाइज

गर्दन की सुंदरता भी उम्र के साथ बदलती रहती है। गर्दन पर भी उम्र के निशान दिखाई देते हैं, जैसे कि वहां पर फैट का बढ़ जाना, स्किन का ढीला पड़ा जाना इत्यादि। इसलिए जरूरी है कि नेक एक्सरसाइज की जाए। इसे करने के लिए सीधे ध्यान की स्थिति में बैठते हुए सबसे पहले बाएं हाथ को कमर के पीछे रखें और दाएं हाथ को सिर पर रखें। अब गर्दन को धीरे-धीरे दाहिनी तरफ स्ट्रेच करें। 2 सेकेंड होल्ड करने के बाद वापस नॉर्मल स्थिति मे आएं। ऐसा ही बाएं हाथ से दोहराएं। ध्यान रखें गर्दन पर अधिक दवाब देने से पेन बढ़ सकता है। दोनों तरफ से 10-12 बार दोहराएं। इस नेक एक्सरसाइज करने से नेक पेन में भी आराम मिलेगा और गर्दन की चर्बी को भी कम हो जायेगी।

गालों को फूलाना

गालों को फूलाने वाले व्यायाम से भी चेहरे की त्वचा में खिंचाव आता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले गहरी सांस लें और जितना हो सके मुंह में हवा भरकर गालों को फुलाएं। इस स्थिति में आधे से एक मिनट तक रहें। फिर नाक से सांस छोड़ें। इससे गालों की त्वचा टाइट हो जाती है और त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। साथ ही स्किन भी नैचुरल ग्लो करती है।

ये भी पढ़ें –
जानिए एंटी एजिंग क्रीम किस उम्र से लगानी शुरू कर देनी चाहिए और इसके फायदे
प्रीमेच्योर एजिंग को कंट्रोल करने के ब्यूटी हैक्स
फेस योगा से अपनी स्किन को बनाएं नैचुरल ग्लोइंग और जवां, जानिए कैसे करें

POPxo की सलाह:  माईग्लैम के ग्लो इरिडीसेंट ब्राइटनिंग फेस क्रीम (GLOW Iridescent Brightening Face Cream) का करें इस्तेमाल और पाएं मॉइश्चराइज़्ड ग्लोइंग स्किन।

ADVERTISEMENT
17 Sep 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT