ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
परिणीति-राघव से पहले प्रियंका-निक, विक्की-कैट समेत ये सेलेब्स कर चुके हैं राजस्थान में शादी

परिणीति-राघव से पहले प्रियंका-निक, विक्की-कैट समेत ये सेलेब्स कर चुके हैं राजस्थान में शादी

राजस्थान शहर में कोई जादू तो जरूर है क्योंकि यह एक ऐसा शहर जो हर किसी को अपनी खूबसूरती का दीवना बना देता है। फिर चाहे वो कोई आम व्यक्ति हो या फिर कोई फिल्मी सितारा। राजस्थान का इतिहास जितना विस्तृत है, उतनी ही गहराई यहां मौजूद फोर्ट्स और पैलेस में भी नजर आती है। शायद यही कारण है कि केवल भारत के ही नहीं बल्कि विदेशों के भी कुछ जाने-माने सितारों ने राजस्थान में ही शादी की। अब इस लिस्ट में जल्द ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नाम भी जुड़ने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं कि राजस्थान की खूबसूरती का कायल होते हुए यहां अब तक कौन-कौन से सेलेब्स शादी कर चुके हैं।

कैटी पेरी और रसल ब्रैंड

मशहूर अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी ने अपनी शादी के लिए दुनिया में मौजूद सभी जगहों में से राजस्थान का चुनाव किया था। उन्होंने 2010 में यूके सिंगर रसल ब्रैंड से शादी की थी। दोनों ने राजस्थान में हिंदू रीति-रिवाजों से रणथंबोर में स्थित अमन-ए-खास में शादी की थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने राजस्थान के जोधपुर में हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनस से शादी की थी। देसी गर्ल और निक जोनस ने यहां हिंदू और क्रिश्चन रीति-रिवाजों से शादी की थी। अपनी शादी के मौके के लिए दोनों ने जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस का चुनाव किया था और शादी की सभी फेस्टीविटीज का आयोजन यहीं किया गया था।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

राजस्थान में एक के बाद सेलेब्स अपनी शादी की लिए नई से नई जगहों की खोज कर रहे हैं। इसी बीच कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी राजस्थान के सवाई माधोपुर फोर्ट रिसोर्ट में शादी की थी। सवाईमाधोपुर फोर्ट रिसोर्ट अरावली और विंध्या हिल्स के बीच बसा हुआ है और यह वाकई बेहद खूबसूरत जगह है। इस वजह से कैटरीना और विक्की की शादी किसी फैंटेसी बुक स्टोरी से कम नहीं थी।

ADVERTISEMENT

रवीना टंडन और अनिल थदानी

रवीना टंडन और अनिल थदानी भले ही आज अलग हो गए हैं लेकिन दोंनो ने सिटी ऑफ लेक्स, उदयपुर में ड्रीम वेडिंग की थी। कपल ने 2004 में शिव निवास पैलेस में शादी की थी।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक

उदयपुर में स्थित उदयसागर झील के बीच बने होटल रफेल में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने शादी की थी। दोनों ने यहां क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी राजस्थान में इसी साल शादी की है। दोनों ने अपनी शादी के लिए जैसलमेर का चुनाव किया था और जेसलमेर के सूर्यगढ़ पैसेल में शादी की थी।

21 Sep 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT