ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
Mehandi Tips: हाथों की मेहंदी को काला और गहरा रचाने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

Mehandi Tips: हाथों की मेहंदी को काला और गहरा रचाने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

त्योहारों के खास मौके पर हाथों में मेहंदी (mehandi) रचाना शुभ और परंपरागत माना जाता है। त्योहार चाहे छोटा हो या बड़ा, भारतीय परिवेश में उसकी तैयारियां बहुत जोर-शोर से की जाती हैं। पूजा-पाठ की तैयारियों के अलावा नए कपड़ों की खरीदारी, घर की सजावट, स्वादिष्ट पकवान बनाना और हाथों में मेहंदी लगाना भी त्योहार का अहम हिस्सा माने जाते हैं। लड़कियों में सावन और रक्षाबंधन की तरह ही तीज के मौके पर भी हाथों में मेहंदी लगाने का काफी क्रेज़ देखा जाता है। जहां पहले घरों में मेहंदी पीस कर उसे घोल कर घरों में बनाई गई कोन में भरकर हाथों में लगाया जाता है, वहीं अब बदलती जीवनशैली के साथ तारतम्य बिठाते हुए बाज़ार से मेहंदी की कोन खरीदी जाती हैं।

मेहंदी को गहरा रचाने के टिप्स tips for dark mehandi henna

शादी-ब्याह और त्योहारों के मौकों पर हाथों में मेहंदी लगाना आम बात है। कुछ लड़कियां और महिलाएं तो आम दिनों में भी हाथों पर मेहंदी रचा लेती हैं। मेहंदी की भीनी खुशबू और उसका गहरा रंग किसी का भी दिल जीत लेने के लिए काफी होता है। हर लड़की चाहती है कि उसकी मेहंदी का रंग सबसे गहरा रचे। जैसे मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा है, वैसे ही मेहंदी के गहरे रंग के बिना मेहंदी की रौनक भी अधूरी सी लगती है। जानिए, मेहंदी को गहरा रचाने के कुछ आसान टिप्स (dark mehandi tips)।

मेहंदी है रचने वाली

अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथ की मेहंदी सबसे काली या गहरी रचे तो ज़रूर अपनाइएगा ये मेहंदी टिप्स।
1. मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और नीलगिरी या मेहंदी का तेल ज़रूर लगाएं। यह तेल बाजार में आसानी से मिल जाता है।
2. मेहंदी को आप जितना अधि‍क समय तक हाथों में लगाकर रख सकती हैं, लगाकर रखें। कम से कम 5 घंटे तक तो मेहंदी को ज़रूर लगाए रखें।
3. मेहंदी जब हल्की-हल्की सूख जाए तो उस पर नींबू और शक्कर का मिश्रण लगाएं, ताकि वह सूखने के बाद निकले नहीं। इस मिश्रण का प्रयोग मेहंदी को अपनी जगह पर चिपकाए रखने के लिए किया जाता है।
4. जब भी मेहंदी को अपने हाथ से निकालें तो हाथों पर पानी न लगने दें, अन्यथा मेहंदी का रंग गहरा होने की संभावना कम हो जाएगी।
5. मेहंदी का रंग हल्का होने पर आप उस पर बाम, आयोडेक्स, विक्स या सरसों का तेल लगा लें। ये सभी चीजें हथेली को गर्माहट देती हैं, जिससे मेहंदी का रंग धीरे-धीरे गहरा हो जाता है।

6. आप अगर चाहें तो मेहंदी वाले हाथों पर लौंग का धुआं भी ले सकती हैं। शादियों में यह तरीका मेहंदी का गहरा करने के लिए अपनाया जाता है। इसके अलावा लोग मेहंदी पर अचार का तेल भी लगाते हैं।
7. मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए चूना के इस्तेमाल को भी एक पारंपरिक और व्यावसायिक तरीका माना जाता है। बगैर पानी लगाए मेहंदी वाली हथेलियों पर चूना रगड़ने से भी मेहंदी का रंग गहरा होता है।
8. मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए मेहंदी लगवाने के बाद उसे हल्का सूखने दें और फिर किसी कंबल या रजाई से मेहंदी को ढक दें। अगर रात के समय मेहंदी लग रही है तो सबसे अच्छा तरीका है कि रजाई ओढ़कर सो जाएं। इससे गर्माहट मिलेगी और मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा।
9. अगर आप चाहती हैं कि मेहंदी अच्छी तरह से रचे तो उसे सुखाने की जल्दबाज़ी कभी न करें। जल्दी सूखने पर मेहंदी जल्दी निकलने भी लगेगी और रंग भी नहीं चढ़ सकेगा। इसलिए उसे प्राकृतिक तरीके से सूखने दें।
10. किसी भी कार्यक्रम या त्योहार के मौके पर मेहंदी लगाते समय ध्यान रखें कि कार्यक्रम से एक या दो दिन पहले ही मेहंदी लगा लें ताकि उसका रंग सही समय पर गहरा हो जाए।

शादी से लेकर त्योहारों तक के लिए बेस्ट हैं ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स

20 Aug 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT