ADVERTISEMENT
home / Hindi
Balika Vadhu फेम नेहा मर्दा ने शादी के 10 साल बाद प्रेग्नेंसी की घोषणा की, देखें मेटर्निटी फोटोशूट की PIC

Balika Vadhu फेम नेहा मर्दा ने शादी के 10 साल बाद प्रेग्नेंसी की घोषणा की, देखें मेटर्निटी फोटोशूट की PIC

बालिका वधु फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने गुरुवार को पति आयुष्मान अग्रवाल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। बता दें कि दोनों शादी के 10 साल बाद पहली बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने मेटर्निटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर करते हुए ही इसकी जानकारी दी है। केवल फैंस ही नहीं बल्कि उनके सेलिब्रिटी दोस्त भी उनकी प्रेग्नेंसी की जानकारी पाने के बाद उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर नेहा ने पति के साथ फोटोशूट से तस्वीर भी शेयर की है। इस दौरान एक्ट्रेस रेड ड्रेस में दिखाई दीं और बेबी बंप दिखाते हुए नजर आईं। वहीं उनके पति ब्लैक फॉर्मल सूट में नजर आए और साथ में व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी। नेहा ने अपना एक हाथ अपने पति के कंधे पर रखा हुआ था। इश दौरान दोनों ही कैमरा के सामने स्माइल करते हुए नजर आए।

फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, श्री शिवाय नमस्तुभ्यम। आखिरकार भगवान मेरे अंदर आ गए हैं। बेबी जल्द आ रहा है 2023। इस पर एक्ट्रेस रशमी देसाई ने कमेंट करते हुए शुभकामनाएं दी। वहीं अनीता हसनंदानी ने भी ढेर सारी शुभकामनाएं दी। केवल सेलेब्स ही नहीं बल्कि फैंस ने भी नेहा को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

24 Nov 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT