ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
ज्योतिष के अनुसार जानिए किस उम्र में बच्चों के दांत निकलना माने जाते हैं शुभ

ज्योतिष के अनुसार जानिए किस उम्र में बच्चों के दांत निकलना माने जाते हैं शुभ

किसी भी माता-पिता के लिए उसके शिशु के विकास का हर पड़ाव बेहद खास होता है। इसी क्रम में बच्चे के पहली बार दांत किस महीने में आते हैं ये महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ काफी तरह के मतभेद भी पैदा करते हैं। आमतौर पर 4 से 9 महीने के बीच बच्चों के दांत निकल आते हैं लेकिन कुछ का क्रम आगे-पीछे हो सकता है। हमारे समाज में बच्चों के दांत निकलने को लेकर काफी सारी मान्यताएं प्रचलित है। कुछ महीने ऐसे हैं जिसमें बच्चों के दांत निकलना शुभ माना जाता है और वहीं कुछ में अशुभ।

किस महीने में बच्चे के दांत निकलना मानें जाते हैं शुभ Baby First Tooth Effects Astrology in Hindi

ज्योतिष के अनुसार, बच्चों के चलने, बैठने, खाने, दांत निकलने आदि के समय से भविष्यवाणियां की जाती हैं। हालांकि ये सभी चीजें बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण होती हैं, लेकिन इसकी एक निश्चित अवधि होती है। यहां तक ​​​​कि अगर वे चीजें आगे-पीछे होती हैं, तो क्रम गड़बड़ा जाता है और जो होगा उसके अनुसार भविष्यवाणियां बदल जाती हैं। तो आइए जानते हैं ज्योतिष अनुसार किस महीने में बच्चों के दांत निकलने का कैसा प्रभाव पड़ता है। 

जन्म के समय से दांत होना – ऐसा माना जाता है कि जिन बच्चों के दांत जन्म के समय से ही होते हैं वो माता-पिता के लिए कष्टदायी साबित होता है। इससे बच्चे और उसके परिवार पर सकंट का खतरा बना रहता है।

नीचे के दांत पहले निकलना – आमतौर पर बच्चों का नीचे वाला दांत पहले आता है और ये शुभ भी माना जाता है।

ADVERTISEMENT

ऊपर के दांत पहले निकलना – ज्योतिष अनुसार जिन बच्चों का ऊपर वाला दांत सबसे पहले निकल जाए तो यह बच्चे के ननिहाल पक्ष के लिए अशुभ होता है, खासतौर पर बच्चे के मामा के लिए कष्टकारी होता है।

पहले महीने में दांत निकलना – बच्चे के पहले महीने में दांत निकलना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इससे बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

दूसरे महीने में दांत निकलना – बच्चे के दूसरे महीने में दांत निकलना अशुभ होता है। इससे शिशु के भाईयों को कष्ट होता है। 

तीसरे महीने में दांत निकलना – बच्चे के तीसरे महीने में दांत निकलना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है।

ADVERTISEMENT

चौथे महीने में दांत निकलना – वैसे तो चौथे महीने से बच्चे के दांत निकलने लगते हैं लेकिन इस महीने में दांत निकलने से बच्चे की मां को कष्ट होता है।

पांचवें महीने में दांत निकलना – बच्चे के पांचवें महीने में दांत निकलना घर-परिवार के लिए दिक्कतों भरा रहता है।

छठे महीने में दांत निकलना – बच्चे के छठे महीने में दांत निकलना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे माता और पिता को धन, ऐश्वर्य, सम्मान की प्राप्ति होती है। उनके सभई रुके हुए काम बनने लगते हैं। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होने लगती है।
बच्चे का नाम चुनने से पहले जरूर जान लीजिए ये 5 बातें, नहीं होगी बाद में कोई दिक्कत

सातवें महीने में दांत निकलना – बच्चे के सातवें महीने में दांत निकलना बच्चे के घरवालों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाता है।

ADVERTISEMENT

आठवें महीने में दांत निकलना – बच्चे के आठवें महीने में दांत निकलना उसके ननिहाल पक्ष और मामा के लिए दिक्कतों भरा होता है।

नौवें महीने में दांत निकलना – बच्चे के नौवें महीने में दांत निकलना शुभ माना जाता है। ये धन-धान्य में बढ़ोत्तरी का संकेत होता है।

दसवें महीने में दांत निकलना – बच्चे के दसवें महीने में दांत निकलना ये बताता है कि उसे अपने जीवनकाल में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ग्यारहवें और बारहवें महीने में दांत निकलना – बच्चे के ग्यारहवें और बारहवें महीने में दांत निकलना घर-परिवार के शुभ संकेत माना जाता है।

ADVERTISEMENT

जानिए कैसे होते हैं सिंह राशि (Leo) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

30 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT