ADVERTISEMENT
home / फैशन
athiya Shetty Ethnic Looks

अथिया शेट्टी के ये 5 लहंगा लुक्स हैं वेडिंग वाइब्स से भरपूर, शादी के सीजन में कर सकते हैं ट्राई 

सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी, एक्ट्रेस अथिया शेट्टी हमेशा ही अपने वेस्टर्न लुक्स के साथ-साथ एथनिक लुक्स से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही हैं। सा़ड़ी, सलवार सूट, शरारा सेट या फिर लहंगा लुक हो, एक्ट्रेस के ऐसे कई एथनिक अवतार हैं जिनसे आप फेस्टिव से लेकर वेडिंग तक के लिए स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। देखिए एक्ट्रेस के ऐसे ही लहंगा लुक्स जो हैं वेडिंग वाइब्स से भरपूर और जिन्हें दुल्हन से लेकर दुल्हन की दोस्त और बहनें भी कर सकती हैं स्टाइल-  

रैविशिंग रेड

साभार- इंस्टाग्राम

अगर आपको भी रेड कलर पहनना पसंद है तो इस वेडिंग सीजन आप अथिया की तरह ऑल रेड एथनिक लुक ट्राई कर सकती हैं। अथिया ने रेड पर रेड थ्रेड से वर्क वाले इस लहंगे के साथ रेड लिपस्टिक और एक हेवी चोकर स्टाइल किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने मेकअप को सटल रखा है और चोकर के अलावा किसी भी तरह की जूलरी नहीं पहनी है।

प्रिंटेड लहंगा

साभार- इंस्टाग्राम

एक फैशन वीक के रैम्प के लिए अथिया ने फुल स्लीव्स क्रॉप ब्लाउज के साथ मैच करता हुआ बोल्ड प्रिंट्स और वर्क वाला मरून लहंगा स्टाइल किया था। एक्ट्रेस का ये लुक ट्रेडिशनल होते हुए भी काफी स्टनिंग और रिक्रिएट करने वाला है। 

सिल्क लहंगा 

अथिया ने मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी वाली आयवरी कलर के सिल्क लहंगे के साथ मैच करते हुए वर्क वाला पिंक हॉल्टर नेक और कट आउट डीटेल वाला ब्लाउज स्टाइ किया था। इस सेट को कंप्लीट करते हुए अथिया ने यलो दुपट्टा स्टाइल किया था। एक्ट्रेस ने इस लहंगे के साथ मिनिमल ड्यूई मेकअप किया था।

ADVERTISEMENT

मॉडर्न गर्ल 

साभार- इंस्टाग्राम

अगर आपको भी भीड़ में सबसे अलग दिखना है तो अथिया की तरह ऐसा कॉन्ट्रास्ट कलर कॉम्बिनेशन वाला व्हाइट लहंगा और ब्लू ब्लाउज ट्राई करके देखें। एक्ट्रेस की तरह अपने लुक को गोल्डन जूलरी से ट्रडिशनल टच दें।

कंटेम्पररी कलर 

साभार- इंस्टाग्राम

अथिया शेट्टी की तरह पॉवडर ब्लू कलर में हेवी एम्बेलिश्ड लहंगा ट्राई करें। एक्ट्रेस का ये लुक ब्राइड्समेड से लेकर दुल्हन तक कोई भी ट्राई कर सकता है। इस तरह के लहंगे के साथ आप हेवी जूलरी भी पहन सकती हैं या अथिया की तरह मिनिमल लुक अपना कर ट्रेडी और स्टाइलिश दिख सकती हैं। 

23 Jan 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT