ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की अफवाहों पर अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट, मीडिया से की ये रिक्वेस्ट!

मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की अफवाहों पर अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट, मीडिया से की ये रिक्वेस्ट!

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपना डेटिंग फेज एन्जॉय कर रहे हैं और सेलिब्रिटी कपल होने के कुछ डाउनसाइड भी होते हैं। मलाइका और अर्जुन अक्सर ही अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आते रहते हैं। पिछले साल ही ऐसी अफवाहें सामने आई थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। हालांकि, इस तरह की फेक न्यूज को लेकर अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है और साथ ही इसे लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। इतना ही नहीं अर्जुन ने रिक्वेस्ट भी की कि इस तरह की रिपोर्ट शेयर करने से पहले एक बार कंफर्म कर लिया करें।

एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा कि नकारात्मकता फैलाना बहुत आसान है। एक्टर ने कहा कि इसकी वजह से रीडर की अटेंशन मिलती है। अर्जुन समझते हैं कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा होने के कारण उनकी पर्सनल लाइफ की कुछ चीजें कभी पर्सनल नहीं होंगी लेकिन उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। साथ ही अर्जुन ने कहा कि वह जानते हैं कि उनके काम का अहम हिस्सा मीडिया पर ही निर्भर है और उनकी मदद से ही वो दर्शकों तक पहुंच पाते हैं। लेकिन अर्जुन का कहना है कि दूसरों को भी समझना चाहिए कि वो भी इंसान हैं।

अर्जुन ने कहा, ”हमारे साथ बस एक बार चेक कर लें अगर आप कुछ बहुत ही जरूरी लिख रहे हैं। कम से कम इतना तो करना ही चाहिए और मुझे लगता है कि मैं होता तो मैं ऐसा ही करता।” एक्टर ने कहा कि आपको केवल एक बार फैक्ट चेक करने हैं और ऐसे ही कुछ भी अफवाहें नहीं लिखनी है। अर्जुन ने कहा, आपको कुछ ऐसा नहीं लिखना चाहिए जो हमारे लिए लाइफ-अल्टरिंग हो। एक्टर ने कहा कि इसे पर्सनल और विंडिकेट न करें।

एक्टर ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह इमोशनली मीडिया पर भरोसा कर सकते हैं। अर्जुन ने कहा कि वह कभी मीडिया से कुछ छिपाते नहीं हैं और अगर वह इस तरह कि इक्वेशन और डिसेंसी मेंटेन कर रहे हैं तो इसे ही दर्शकों तक पहुंचाया जाना चाहिए। एक्टर ने कहा कि उन्हें हमेशा अफवाहों पर क्यों जस्टिफिकेशन देना पड़ता है। एक्टर ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी मीडियो को ही लेनी होगी क्योंकि वो इस तरह की नकारत्मकता फैला रहे हैं और इस वजह से वह चाहते हैं कि कुछ भी जरूरी चीज लिखने से पहले मीडिया एक बार उनसे क्लीयर जरूर कर लें ताकि दर्शकों तक सही जानकारी ही पहुंचे।

ADVERTISEMENT
01 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT