ADVERTISEMENT
home / Inspiration
अनुष्का-विराट की शादी को पूरे हुए 2 साल, एक-दूसरे को बड़े ही क्यूट अंदाज में किया विश

अनुष्का-विराट की शादी को पूरे हुए 2 साल, एक-दूसरे को बड़े ही क्यूट अंदाज में किया विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), जिन्हें फैंस प्यार से ‘विरुष्का’ कहते हैं, भारत के पावर और पॉपुलर कपल के तौर पर जाने जाते हैं। दोनों अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। ये दोनों ही साल विराट कोहली और अनुष्का के लिए शानदार रहे हैं। मौका कोई भी हो, दोनों ही एक-दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहते हैं और अपने प्यार का इज़हार करना नहीं भूलते हैं। उनका यही अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। 
साल 2017 की सबसे बड़ी और यादगार शादियों में से एक थी, अनुष्का और विराट कोहली की शादी। 11 दिसंबर को दोनों ने इटली में सीक्रेट वेडिंग की थी। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया था। शादी से लेकर रिसेप्शन तक में विरुष्का का लुक वाकई देखने लायक था। कोई त्योहार हो या जन्मदिन का खास मौका ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को विश करना नहीं भूलते हैं। अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर भी दोनों ने एक-दूसरे को बड़े क्यूट और रोमांटिक अंदाज में विश किया है। साथ ही दोनों ने अपनी शादी की अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं।
 

अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विराट के संग अपनी बेहद प्यारी सी तस्वीर बड़े ही अच्छे मैसेज के साथ पोस्ट की है। आपको बता दें कि ये तस्वीर उनकी शादी के समय की है। अनुष्का ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, ”किसी दूसरे इंसान से प्यार करना ईश्वर का चेहरा देखने जैसा है – विक्टर हूगो। प्यार सिर्फ एक भावना नहीं है, ये उससे कहीं अधिक ज्यादा है। ये एक मार्गदर्शक, एक प्रस्तावक, पूर्ण सत्य का मार्ग है और मैं बहुत ज्यादा ही भाग्यशाली हूं, जो तुम्हें पाया है​।”

https://hindi.popxo.com/article/deepika-ranveer-first-wedding-anniversary-golden-temple-pics-in-hindi-861476
विराट कोहली ने भी अपनी प्यारी सी बीवी के लिए बड़ा ही क्यूट सा मैसेज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने भी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ”हकीकत में ये केवल प्यार है और कुछ भी नहीं। जब ऊपरवाला आशीर्वाद के रूप में एक ऐसे व्यक्ति का साथ देता है, जिसके साथ आप पूरी जिंदगी एक ही फीलिंग के साथ जी सकते हैं। इसके लिए तुम्हारा आभार।”
 

शादी से पहले ये दोनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहते थे और अब शादी के इतने समय बाद भी विरुष्का की जोड़ी अपने रिलेशनशिप गोल्स को लेकर चर्चा में बनी रहती है। काम से फुर्सत मिलते ही दोनों कभी घूमने निकल जाते हैं तो कभी डेट प्लान करते नजर आते हैं। हाल ही में दोनों भूटान की यात्रा पर गये थे, जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक छाई हुई थीं। सिर्फ यही नहीं, अनुष्का ने अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को लेकर कई बार खुलासे किए और बताया कि वे दोनों एक-दूसरे की बातों को अच्छी तरह से सुनते हैं और समझकर ही कोई फैसला लेते हैं। यही वजह है कि दोनों को जब भी काम के बाद समय मिलता है तो वे साथ में एंजॉय करते हैं।

बता दें कि विराट और अनुष्का की मुलाकात 2013 में हुई थी। दोनों ने सबसे पहले एक टीवी ऐड के लिए शूटिंग की थी। तभी से वे अच्छे दोस्त बन गए थे। उसके कुछ समय बाद से ही इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे। इस प्यार को इन्होंने दिसंबर 2017 में एक रिश्ते का नाम दे दिया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ के बाद से बड़े पर्दे पर नहीं दिखी हैं। ये कहा जा सकता है कि उन्होंने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले रखा है। जानकारी के मुताबिक, अनुष्का फिल्म प्रोडक्शन पर फोकस कर रही हैं। 
हम दुआ करते हैं कि विरुष्का के बीच का ये प्यार साल दर साल और गहराता रहे। शादी की सालगिरह मुबारक हो अनुष्का-विराट!
https://hindi.popxo.com/article/actress-anushka-sharma-likes-to-wear-virat-kohli-clothes-in-hindi-860159
 अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।i
11 Dec 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT