ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Mirabai Chanu

अनुष्का शर्मा हुई मीराबाई चानू के ओलंपिक इयररिंग्स और उनके पीछे की कहानी की फैन

एक्टर अनुष्का शर्मा, ओलिंपियन मीराबाई चूना के ओलंपिक स्पेशल इयररिंग्स और उनके पीछे के खूबसूरत मतलब की फैन हो गई हैं। मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक्स में शनिवार को 49  किलो वेटलिफ्टिंग कैटेगरी में सिलवर मैडल जीत कर देश का नाम रोशन किया। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मीराबाई की एक पोस्ट शेयर की और इसमें उन्होंने मीराबाई के इयररिंग्स का स्पेशल मेंशन भी किया। इसके साथ उन्होंने पर्पल दिल का इमोजी भी शेयर किया था। 

दरअसल, मीराबाई के इन इयररिंग्स को उनकी मां ने तोहफे में दिया था। मीराबाई की मां ने 5 साल पहले अपनी ज्वेलरी बेच कर उनके लिए ये इयररिंग्स बनवाए थे। उन्हें लगा था कि ये इयररिंग्स मीराबाई के लिए गुडलक लेकर आएंगे। हालांकि, 2016 में आयोजित हुए रियो गेम्स में ऐसा नहीं हो पाया लेकिन मीराबाई ने टोक्यो में अपनी मां के इन इयररिंग्स को पहना। 

मनीपुर में लीइमा ने पीटीआई से बात करते हुए बताया, मैंने ये इयररिंग्स टीवी पर देखें, ये मैंने मीराबाई को 2016 में रियो ओलंपिक्स से पहले दिए थे। मैंने अपने गोल्ड पीस और सेविंग्स से इन्हें बनवाया था और मुझे लगा था कि इससे उसे गुडलक मिलेगा। इसके बाद मैंने जब टीवी में उसे उन इयररिंग्स में देखा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। मीराबाई की मां ने आगे कहा, मेडल जीतने के समय भी उन्होंने वो इयररिंग्स पहने हुए थे। 

केवल अनुष्का ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी सितारें मीराबाई की सराहना कर रहे हैं। अनिल कपूर ने लिखा, शुभकामनाएं, मीराबाई चानू। ये बेहद ही शानदार है। वहीं अभिषेक बच्चन ने लिखा, भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल लाने के लिए शुभकामनाएं, आपने हमें एक मजबूत शुरुआत दी। 

ADVERTISEMENT

स्वरा भास्कर ने लिखा, आपको ढेर सारी शुभकामनाएं, मीराबाई चानू। मैं उम्मीद करती हूं कि आप इसी तरह से आगे बढ़ती रहें। रणदीप हुड्डा ने लिखा, मीराबाई चानू, आपको ढेर सारी शुभकामनाएं, आपके द्वारा किए गए हार्ड वर्क के लिए शुक्रिया। 

25 Jul 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT