ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Anupama: BTS वीडियो में रुपाली गांगुली, अनुज के बाल सही करते हुए आईं नज़र, खूब हो रहा है वायरल

Anupama: BTS वीडियो में रुपाली गांगुली, अनुज के बाल सही करते हुए आईं नज़र, खूब हो रहा है वायरल

अनुपमा इस समय टीवी का सबसे अधिक टीआरपी रेंकिंग वाला शो है और फैंस को यह सीरियल बहुत ज्यादा पसंद है। इस शो में रुपाली गांगुली (अनुपमा) और गौरव खन्ना (अनुज) की केमिस्ट्री को देखना फैंस को काफी पसंद है। दरअसल, अनुपमा शो की लीडि किरदार हैं जिनका एक सिंपल बैकग्राउंड है लेकिन उनके खुद के कुछ प्रिंसिपल्स हैं। वहीं गौरव खन्ना, शो में अनुपमा के बचपन के दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं, जो उनसे काफी अधिक प्यार करते हैं। 

अनुपमा की पहली शादी वनराज से होती है। हालांकि, लगातार वनराज द्वारा किए गए उनके अपमान के बाद उन्होंने वनराज के अगेंस्ट खड़े होने का फैसला किया और उनके साथ अपने रिश्ते को खत्म कर लिया। इसके बाद अब फैंस अनु और अनुज के बीच बढ़ रहे प्यार को देखकर काफी खुश हैं। वहीं, इस बीटीएस वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है क्योंकि इसमें दोनों की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।

रुपाली और गौरव ने एक रोमांटिक सीक्वेंस शूट किया है और इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह एक सपने का सीन है। वीडियो में अनुज, अनुपमा की गोद में सिर रख कर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और दोनों एक गार्डन में हैं। रुपाली इस वीडियो में गौरव के बालों को ठीक करते हुए दिखाई दे रही हैं और हमें दोनों की केमिस्ट्री बहुत ही पसंद आ रही है। यहां देखें Video: 

दोनों सोशल मीडिया पर #MaAn के नाम से भी मशहूर हैं और दोनों की केमिस्ट्री देखना लोगों को काफी पसंद है। दोनों के फैंस वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और दोनों को ऑनस्क्रीन का बेस्ट कपल भी बता रहे हैं और हम फैंस के साथ पूरी तरह से सेहमत हैं। वहीं, मालविका की एंट्री ने भी शो में काफी ड्रामा क्रिएट किया है। इसके अलावा शो में जल्द ही कुछ नए ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं, जिन्हें देखने में आपको काफी मजा आने वाला है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:
Anupama: अनुज करने वाले हैं अनुपमा को प्रपोज और जल्द ही दोनों कर सकते हैं शादी
प्रियंका चोपड़ा ने नाम से जोनस हटाने के बाद अब मंगलसूत्र पहनने को लेकर कही ये बात
बिग बॉस 15 : उमर रियाज ने तेजस्वी प्रकाश पर लगाया बड़ा आरोप, कहा – वो मुझसे ….

19 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT