ADVERTISEMENT
home / फैशन
अनन्या पांडे शीर गाउन विद सिल्वर एंब्लिशमेंट में कहर ढाती आईं नजर, शनाया ने कमेंट कर कही ये बात

अनन्या पांडे शीर गाउन विद सिल्वर एंब्लिशमेंट में कहर ढाती आईं नजर, शनाया ने कमेंट कर कही ये बात

अनन्या पांडे हाल ही में शीर गाउन विद सिल्वर एंब्लिशमेंट में आईं नजर और उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद सभी फैंस की निगाहें उनके ऊपर टिकी हुई हैं। केवल फैंस ही नहीं बल्कि उनके दोस्तों को भी उनका यह लुक बहुत ही पसंद आ रहा है। दरअसल, बीती रात को सभी सितारें करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे और इस दौरान सभी सितारें अपने बेस्ट स्टाइल में नजर आए। अनन्या भी अपने आउटफिट ऑफ द नाइट लुक में बहुत ही शानदार लग रही थीं।

करण की ब्लैक एंड ब्लिंग थीम को ध्यान में रखते हुए युवा एक्ट्रेस बीज, एंब्लिश्ड और शीर गाउन में दिखाई दीं जो उनके कई फैंस को कैंडल जेनर के मेट गाला लुक की याद दिला रहा है। उन्होंने अपने बालों को टॉप बन के साथ स्टाइल किया और एक्सेसरीज को काफी मिनिमल रखा। कुछ समय पहले ही अनन्या ने अपने इस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

जैसे ही अनन्या ने अपने लुक की वीडियो शेयर की वैसे ही उनकी पोस्ट पर कई सारे कमेंट्स आने शुरू हो गए। उनमें से एक उनकी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर भी हैं। शनाया कपूर ने एक कमेंट में दिल का इमोजी शेयर किया तो वहीं दूसरे कमेंट में उन्होंने केंडल लिखा। बता दें कि बीती रात को शनाया कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी ब्लैक कटआउट ड्रेस में तस्वीरें शेयर की थीं और उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए अनन्या ने उन्हें बेला हदीद बताया था।

अनन्या और शनाया के आने वाले प्रोजेक्ट्स

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो अनन्या आखिरी बार शकुन बत्रा की फिल्म गेहराइयां में दिखाई दी थीं। इसके बाद अब वह जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ पैन-इंडिया फिल्म लिगर में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ खो गए हम कहां में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म को जोया अख्तर, रीमा खतगी और अर्जुन वैरान सिंह ने लिखा है और फिल्म को अर्जुन डायरेक्ट कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

वहीं शनाया कपूर की बात करें तो वह जल्द ही बेधड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं और वह लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पिरजादा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है।

27 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT