ADVERTISEMENT
home / प्लानिंग
Alia Bhatt Onscreen Bridal Looks

आलिया के 3 ऑनस्क्रीन ब्राइडल लुक्स जिनसे उनका रियल ब्राइडल लुक कर सकता है मैच

शादी की बात हो और मन में वुड बी ब्राइड का लुक न क्रिएट हो, ऐसा हो ही नहीं सकता, खासतौर से तब जब कि होने वाली ब्राइड बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस हो। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की बात चलते ही ये सुगबुगाहट भी हर फैशन लवर के मन में होना शुरू हो गई कि एक्ट्रेस किस इंडियन डिजाइनर के आउटफिट में अपने खास दिन के लिए तैयार होना पसंद करेंगी। हालांकि आलिया अब तक कई फिल्मों और ऐड में दुल्हन बन चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस के ये 3 ऑनस्क्रीन ब्राइडल लुक्स उनकी पर्सनल चॉइस के काफी करीब दिखते हैं। 

कैसा हो सकता है आलिया का लुक

कई रिपोर्ट्स इस ओर इशारा कर रहे हैं कि आलिया अब तक ब्राइड बनी दूसरी एक्ट्रेस की तरह शादी के दिन के लिए सब्यसाची के कलेक्शन से कुछ पहनेंगी। 

आजकल यंग इंडियन ब्राइड्स अपने वेडिंग लुक के लिए पेस्टल आउटफिट्स खूब पसंद कर रही हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि यंग गर्ल्स रेड ट्रेडिशनल लुक को डिच कर रही हूं। प्रियंका और कैटरीना जैसी एक्ट्रेस ने अपनी शादी के लिए रेड लहंगा लुक अपनाया था। वहीं शिबानी दांडेकर ने अपनी शादी के लिए पेस्टल पिंक कलर की साड़ी चुनी थी। वेडिंग आउटफिट जो भी हो वेडिंग डे के लिए मेकअप में लगभग सभी सेलेब्स ने मिनिमम मेकअप ही पसंद किया था और आलिया के ये 3 ऑनस्क्रीन ब्राइडल लुक्स भी कुछ ऐसे ही हैं। 

पेस्टल लुक

आलिया ने एक चॉकलेट के ऐड के लिए पेस्टल पिंक कलर की हेवी एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी और नेट वेल में ब्राइडल लुक चुना था। इस लुक को एक्ट्रेस ने चोकर, मांग टीका और हेवी झुमको से कंप्लीट किया था। इस लुक के लिए एक्ट्रेस का मेकअप काफी मिनिमल रखा गया था और उन्होंने कोल रिम्ड आईज, मैट न्यूड लिप्स और ब्लैक बिंदी से अपने लुक को कंप्लीट किया था। 

ADVERTISEMENT

रेड लहंगा लुक

साभार- इंस्टाग्राम

मान्यवर मोहे के ऐड के लिए आलिया ने ब्राइट रेड कलर का ट्रेडिशनल ब्राइडल लहंगा स्टाइल किया था। इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने कॉन्ट्रास्ट ग्रीन बीड्स वाले स्टेटमेंट नेकलेस, मांगटीका और बैंगल्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था। इस लुक के लिए एक्ट्रेस ने मैट बेस के साथ मैट लाइट पिंक लिप्स से अपने लुक को ग्लैमरस टच दिया था।

ब्राइट मेकअप, ओवरसाइज नथ, गोल्ड जूलरी

साभार- यूट्यूब

फिल्म राजी के ब्राइडल लुक के लिए आलिया ने बनारसी शारारा सेट पहना था। रियल लाइफ में एक्ट्रेस के शादी के दिन शरारा स्टाइल करने के चांस तो बिलकुल नहीं है, लेकिन इस लुक से आलिया ओवरसाइज नथ, स्टेटमेंट मांगटीका या स्टनिंग माथा पट्टी और ब्राइट मेकअप जरूर अपना सकती हैं। एक्ट्रेस ने इस ब्राइडल लुक के लिए कोल रिम्ड आई और ब्राइट रेड लिप्स लुक अपनाया था और इसे वो अपने रियल लाइफ लुक में अपना सकती हैं। 

13 Apr 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT